Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Parthasarathi Deb Death: वेटरन अभिनेता पार्थसारथी देब का हुआ निधन, 68 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

बंगाली फिल्म इंडस्ट्री में अपने दमदार अभिनय की छाप छोड़ने वाले कलाकार पार्थसारथी देब को लेकर इस वक्त बेहद बुरी खबर सामने आ रही है। 68 साल की उम्र में इस वेटरन एक्टर का निधन हो गया है जिससे सिनेमा जगत में शोक की लहर छाई गई है। पार्थसारथी देब की मौत पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी शोक जताया है।

By Ashish Rajendra Edited By: Ashish Rajendra Updated: Sat, 23 Mar 2024 04:48 PM (IST)
Hero Image
पार्थसारथी देब का हुआ देहांत (Photo credit-X)

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मनोरंजन जगत से इस वक्त की बुरी खबर सामने आ रही है। बांग्ला फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता पार्थसारथी देब का देहांत हो गया है। उनके निधन की खबर सामने आते ही इंडस्ट्री की शोक की लहर छा गई है। सोशल मीडिया पर हर कोई इस अभिनेता की मौत पर दुख जाहिर कर रहा है। 

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी पार्थसारथी देब के निधन ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है। बताया जा रहा है कि लंबे समय से वह फेंफडों से संबंधित समस्याओं से जूझ रहे थे।

नहीं रहे पार्थसारथी देब

वरिष्ट अभिनेता पार्थसारथी देब का कोलकाता के एक अस्पताल में दम तोड़ा है। 68 की साल की उम्र में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। उनके परिवार के सदस्यों ने शनिवार को बताया कि देब का शुक्रवार रात 11 बजकर 50 मिनट पर अंतिम सांस ली। उनका अस्पताल में इलाज चल रहा था। देब लंबे समय से फेफड़ों से जुड़े बीमारियों से पीड़ित थे और पिछले एक महीने से सरकारी एमआर बांगुड़ अस्पताल में भर्ती थे।

पिछले एक हफ्ते में उनकी हालत और बिगड़ गई थी तथा वह गहन चिकित्सा इकाई (आइसीयू) में रखा गया था। टेलीविजन धारावाहिकों में भी लोकप्रिय चेहरा रहे देब ने फीचर फिल्मों में भी काम किया जिसमें हाल में रिलीज हुई ‘रक्तबीज’ शामिल है।

उन्होंने रंगमंच, धारावाहिक, फिल्म तथा वेब सीरीज में अभिनय किया। वह बंगाल मोशन पिक्चर्स आर्टिस्ट्स फोरम के उपाध्यक्ष भी थे। फोरम ने एक बयान में उनके निधन पर शोक जताया। वहीं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक्स हैंडल पर उनके निधन पर दुख जाते हुए इसे कला जगत के लिए क्षति बताया।

ममता बनर्जी ने जताया दुख

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर लेटेस्ट ट्वीट किया है। जिसमें उन्होंने लिखा है-

वरिष्ठ अभिनेता पार्थ सारथी देब के निधन बारे जानकर बेहद दुख हो रहा है। उनका जाना हमें काफी खाली कर गया है। कलाकार के परिवार, दोस्तों और फैंस को मेरी तरफ से संवेदनाएं। इस तरह से राज्य की सीएम ने देब को श्रद्धांजलि दी है। 

ये भी पढ़ें- Amitabh Bachchan की वजह से हुआ था परवीन बाबी का ब्रेकअप, बॉलीवुड के इस विलेन को 4 साल तक किया डेट