Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Besharam Rang Controversy: दीपिका पादुकोण से लेकर कटरीना कैफ तक, जब फिल्मों में एक्ट्रेसेज ने पहना भगवा रंग

Besharam Rang Controversy दीपिका पादुकोण के पठान के गाने बेशरम रंग में पहनी गई भगवा रंग की बिकिनी ने बवाल मचा दिया है। वैसे दीपिका अकेली ऐसी एक्ट्रेस नहीं हैं जिन्होंने किसी फिल्म में भगवा रंग के कपड़े पहने हैं। इस लिस्ट में कटरीना कैफ सहित कई एक्ट्रेसेज शामिल हैं।

By Tanya AroraEdited By: Updated: Fri, 16 Dec 2022 02:22 PM (IST)
Hero Image
Besharam Rang Controversy before pathaan actress deepika padukone katrina kaif these actress flaunt bhagwa in films. Photo Credit/Youtube

नई दिल्ली, जेएनएन। Besharam Rang Controversy: दीपिका पादुकोण और शाह रुख खान की फिल्म 'पठान' को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार बवाल मचा हुआ है। जब से यशराज बैनर तले बनी फिल्म का पहला टाइटल ट्रैक 'बेशरम रंग' रिलीज हुआ है, तभी से ही इस फिल्म को बैन करने की मांग की जा रही है। गाने में दीपिका पादुकोण ने भगवा रंग की बिकिनी पहनी है, जिसकी वजह से मेकर्स और अभिनेत्री पर भगवा रंग का अपमान करने का आरोप लग रहा है। लेकिन आपको बता दें कि दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की अकेली ऐसी अभिनेत्री नहीं हैं, जिन्होंने किसी फिल्म में भगवा रंग के कपड़े पहने है। 70 के दशक से और उससे पहले भी बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियां स्क्रीन पर भगवा रंग के कपड़े पहन चुकी हैं। किसी ने भगवा रंग की साड़ी पहनकर अपना सेंशुअस डांस स्क्रीन पर दिखाया, तो किसी ने इस रंग की बिकिनी ही पहन ली। तो चलिए देखते हैं किन-किन एक्ट्रेसेज ने भगवा रंग के कपड़ों का स्क्रीन पर इस्तेमाल किया।

कटरीना कैफ

दीपिका पादुकोण के लुक को देखने के बाद लोग ट्विटर और सोशल मीडिया हैंडल पर लोग कटरीना कैफ की तस्वीर शेयर कर रहे हैं। जिसमें वह भगवा रंग की साड़ी और बिकिनी ब्लाउज में झरने के नीचे अक्षय कुमार के साथ 'मेरी पहली ये हसरत' के गाने पर ठुमके लगाते हुए नजर आ रही हैं। इसके अलावा भी उन्होंने सिद्धार्थ मल्होत्रा और उनकी फिल्म 'बार-बार देखो' के एक गाने में भगवा रंग की 'आंखों को तेरी आदत है' गाने में भगवा रंग की बिकिनी पहनी थी।

वाणी कपूर

वाणी कपूर अपने अभिनय के अलावा अपनी हॉटनेस से भी फैंस के दिलों पर बिजलियां गिराती हैं। उन्होंने भी फिल्म वॉर में ऋतिक रोशन के साथ फिल्म के फेमस गाने 'घुंघरू टूट गए' में भगवा रंग की बिकिनी पहनी थी, जिसमें वह अपनी दिलकश अदाओं से फैंस के दिलों पर छुरियां चला रही थीं।

मुमताज

भगवा कपड़े स्क्रीन पर पहनने का दौर आज से नहीं, बल्कि 70 के दशक से चला आ रहा है। 1968 में रिलीज हुई फिल्म 'ब्रह्मचारी' में दिग्गज अभिनेत्री मुमताज ने भी भगवा रंग की साड़ी पहनी थी। इस फिल्म में उनके अपोजिट शमी कपूर मुख्य भूमिका में थे। इस गाने का टाइटल 'आज कल तेरे मेरे प्यार के चर्चे हर जुबान पर' है। जिसमें दोनों की शानदार केमिस्ट्री देखने को मिली थी।

जीनत अमान

जीनत अमान ने सिर्फ अपने अभिनय के लिए ही नहीं, बल्कि अपनी बोल्डनेस से भी वह हमेशा सुर्खियों में रही हैं। जीनत अमान भी स्क्रीन पर भगवा रंग की साड़ी पहन चुकी हैं। उन्होंने साल 1974 में रिलीज हुई फिल्म 'रोटी कपड़ा और मकान' में 'हाय-हाय ये मजबूरी, ये मौसम और ये दूरी' गाने में भगवा रंग की प्रिंटेड साड़ी में डांस करते हुए दिखाई दी थी। इस फिल्म में उनके साथ मनोज कुमार मुख्य भूमिका में थे।

माधुरी दीक्षित

अपने एक्सप्रेशन से सबका दिल धड़काने वालीं माधुरी दीक्षित भी उन अभिनेत्रियों में शामिल हैं, जिन्होंने स्क्रीन पर भगवा रंग के कपड़े पहने थे। उनका गाना 'धक-धक' करने लगा गाना बहुत ही पॉपुलर हुआ था। इस गाने के बाद से ही माधुरी दीक्षित को बॉलीवुड इंडस्ट्री की धक-धक गर्ल के नाम से जाना जाता है। इस गाने में माधुरी ने भगवा रंग की लहंगे जैसी साड़ी पहनी थी।

करीना कपूर खान

अपनी फिल्म के गाने में भगवा रंग का इस्तेमाल करने वालों की लिस्ट में दीपिका पादुकोण का नाम भी शामिल है। उन्होंने थ्री-इडियट्स में आमिर खान के अपोजिट 'जूबी-डूबी' गाने को फिल्माने के दौरान भगवा रंग की साड़ी और कट स्लीव्स ब्लाउज पहना था। जिसमें वह बहुत ही सेंसुअश और प्यारी लग रही थीं।

काजोल

काजोल भी शाह रुख खान के साथ फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' में 'सूरज हुआ मद्धम' गाने में गेरुए रंग के कपड़ों में नजर आ चुकी हैं। उनपर और किंग खान पर तो पूरा गाना 'रंग दे तू मोहे गेरुआ' ही फिल्माया गया है।

इन एक्ट्रेसेज के अलावा भी बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियां ऐसी हैं, जिन्होंने स्क्रीन पर भगवा रंग के वस्त्र पहनकर खूब धमाल मचाया है। उन्हीं अभिनेत्रियों में एक नाम सुष्मिता सेन का भी है, जिन्होंने 'मैंने प्यार क्यों किया' में सलमान खान के साथ एक गाना फिल्माया था, जिसमें उन्होंने भगवा रंग की साड़ी में नजर आई थीं। इसके अलावा उर्फी जावेद ने भी हाय-हाय 2.0 में भगवा रंग की साड़ी बिकिनी ब्लाउज के साथ कैरी की थी।

यह भी पढ़ें: Besharam Rang Controversy: पठान एक्ट्रेस दीपिका के सपोर्ट में उतरीं स्वरा भास्कर, कहा-अभिनेत्रियों के कपड़ों...

यह भी पढ़ें: Besharam Rang Memes: पठान पर विवाद के बाद अब सोशल मीडिया पर आई मीम्स की बाढ़, यूजर्स बोले-मिलेगा ये खास अवॉर्ड