Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Besharam Rang Controversy: 'बेशर्म रंग' विवाद के बीच, इस एक्ट्रेस ने भगवा ​कलर की बिकिनी पहन मचाया बवाल

शाह रुख की फिल्म पठान को लेकर इस वक्त बवाल मचा हुआ है। जब से इस फिल्म का बेशर्म रंग गाना रिलीज हुआ है एक नई बहस छिड़ी हुई है।बेशर्म रंग गाने में दीपिका ने भगवा रंग की बिकिनी पहनी हुई है। इसी बात पर जमकर कॉन्ट्रोवर्सी हो रही है।

By Priti KushwahaEdited By: Updated: Fri, 23 Dec 2022 06:33 PM (IST)
Hero Image
Photo Credit : Namrata Malla Instagram Photos Screenshot

नई दिल्ली, जेएनएन। Besharam Rang Controversy: बॉलीवुड एक्टर शाह रुख खान लंबे वक्त के बाद एक फिर से सिल्वर स्क्रीन पर वापसी कर रहे हैं। शाह रुख जल्द ही 'पठान' में नजर आने वाले हैं। उनकी ये फिल्म 25 जनवरी, 2023 को रिलीज हो रही है। इसमें उनके साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण लीड रोल प्ले करती नजर आएंगी। एक तरफ जहां शाह रुख के फैंस उन्हें फिर से पर्दे पर देखने के लिए बेताब हैं वहीं दूसरी तरफ इस फिल्म के गाने 'बेशर्म रंग' को लेकर बवाल मचा हुआ है। इस गाने में बवाल दीपिका की बिकिनी के भगवा रंग को लेकर शुरू हुआ जो खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। इसी बीच अब एक और एक्ट्रेस ने भगवा कलर की बिकिनी पहन कर बोल्ड फोटोशूट करा कर बवाल मचा दिया है। ये एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि भोजपुरी सिनेमा की बिकिनी बेब यानी नम्रता मल्ला हैं।

भगवा रंग की बिकिनी पहन समंदर किनारे हुईं बोल्ड

भोजपुरी सिनेमा की सुपर हॉट एक्ट्रेस और बिकिनी बेब यानी नम्रता मल्ला का लेटेस्ट वीडियो चर्चा में बना हुआ है। नम्रता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना बोल्ड वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में नम्रता हमेशा की तरह ही बिकिनी में नजर आ रही हैं,लेकिन नोटिस करने वाली बात ये है कि उन्होंने उसी भगवा रंग की बिकिनी पहनी है, जिसको लेकर बवाल मचा हुआ है। दीपिका ने 'बेशर्म रंग' गाने में जब से भगवा रंग की बिकिनी पहनी है तब से विवाद थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। ऐसे में नम्रता ने भी सेम कलर की बिकिनी पहन कर फोटोशूट कराया है।

View this post on Instagram

A post shared by Namrata malla zenith (@namritamalla)

समंदर किनारे दिए बोल्ड पोज

नम्रता मल्ला के वीडियो में आप देख सकते हैं कि वो बिकिनी पहनकर समुद्र के किनारे लेटकर तो कभी बैठकर फोटोशूट करा रही हैं। वहीं बीच-बीच में समंदर की लहरें उन्हें भिगोती दिख रही हैं। इस दौरान वो बेहद ही बोल्ड एक्सप्रेशन देती दिख रही हैं। इस वीडियो में उनकी हॉटनेस देख फैंस के भी पसीने छूट रहे हैं। ये वीडियो इंटरनेट पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है।

लोगों ने किया ट्रोल

नम्रता मल्ला के इस वीडियो पर लगातार फैंस के रिएक्शन आ रहे हैं। वहीं इस पर कमेंट कर कई उन्हें ट्रोल भी करते दिख रहे हैं। एक ने लिखा, 'इसने भी भगवा रंग की बिकिनी पहन लिया है बायकॉट करो।' वहीं एक लिखता है, 'सभी को कॉन्ट्रोवर्सी में आना है लगता है इसलिए यही रंग पसंद कर रहे हैं।' एक ने लिखा, 'ये क्या अब बायकॉट गैंग कहा है।' एक लिखता है, 'सुना था कि पानी में आग लगता है, आज देख भी लिया। क्या आपको भगवे रंग का बिकिनी से, एतराज नहीं है?'