Move to Jagran APP

Akanksha Dubey के निधन पर शोक जताकर बुरी तरह ट्रोल हुए ब्वॉयफ्रेंड समर सिंह, ट्रोलर ने लिखा- इसमें आपका ही हाथ

Akanksha Dubey Suicide Updates भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने बनारस में आत्महत्या कर ली है। अब इसपर उनके ब्वॉयफ्रेंड ने प्रतिक्रिया दी है। इसे लेकर उन्हें ट्रोल भी किया जा रहा है। कई सोशल मीडिया यूजर ने एक्ट्रेस के निधन के लिए उन्हें जिम्मेदार ठहराया है।

By Rupesh KumarEdited By: Rupesh KumarUpdated: Sun, 26 Mar 2023 05:23 PM (IST)
Hero Image
Akanksha Dubey Suicide Updates: आकांक्षा दुबे ने बनारस में आत्महत्या कर ली है।

नई दिल्ली, जेएनएन। Akanksha Dubey Suicide Updates: भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने बनारस के एक होटल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। अब उनके ब्वॉयफ्रेंड समर सिंह ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक्स गर्लफ्रेंड के जाने पर दुख प्रकट किया है। इसके साथ उन्होंने लिखा है, 'निशब्द।' वहीं, उन्होंने दो रोने वाली इमोजी भी लगाई है। इसके बाद उन्होंने आगे लिखा है, 'RIP।' उन्होंने दो हाथ जोड़ने वाली इमोजी भी शेयर की है।' इसके अलावा उन्होंने आकांक्षा दुबे का हैशटैग लगाया है।

समर सिंह की पोस्ट इंस्टाग्राम पर वायरल हो गई है

समर सिंह की पोस्ट इंस्टाग्राम पर वायरल हो गई है। इसे अब तक 23 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके है। वहीं, इस पर 22 सौ से ज्यादा कमेंट किए गए हैं। कई लोगों ने समर सिंह को इसके लिए ट्रोल भी किया है। एक फैन ने लिखा है, 'आप से अच्छा कौन जान सकता है इस दर्द को, आपकी सबसे अच्छी दोस्त अब इस दुनिया में नहीं रही।' एक ने लिखा है, 'सब तूने किया है उसे धोखा देकर।' एक ने लिखा है, 'इसमें आपका हाथ है।' एक ने लिखा है, 'मुझे तो तेरे ऊपर शक हो रहा है।' एक ने लिखा है, 'तू भी अब जाएगा समर सिंह।'

कई अन्य ने भी दी हैं प्रतिक्रिया

एक ने लिखा है, 'आकांक्षा तुमसे प्यार करती थी पर तुमने इग्नोर किया। मेरे को कुछ गलत लगता है जो भी हो तुम्हारा हाथ जरूर है।' एक ने लिखा है, 'विश्वास नहीं हो रहा, सुबह ही आपका सॉन्ग देखे और आप हमारे बीच नहीं है। सिनेमा जगत के लिए बहुत बड़ी क्षति है।

फैंस के अनुसार दोनों एक-दूसरे को इग्नोर करने लगे थे

गौरतलब है कि आकांक्षा दुबे और समय सिंह ने अपने रिश्ते को सार्वजनिक कर दिया था लेकिन फैंस की कमेंट्स के अनुसार दोनों पिछले कुछ समय से एक-दूसरे को इग्नोर कर रहे थे। इसके चलते दोनों के बीच रिश्ते सामान्य नहीं थे।

आकांक्षा दुबे का गाना 'यह आरा कभी नहीं हारा' रिलीज हुआ था

हाल ही में आकांक्षा दुबे का गाना 'यह आरा कभी नहीं हारा' रिलीज हुआ था। इसमें उनके अलावा पवन सिंह की अहम भूमिका थी। वहीं, उनकी आवाज शिल्पा राज ने दी थी। उन्होंने गाने की जानकारी भी इंस्टाग्राम पर पोस्ट के माध्यम से दी थी।

View this post on Instagram

A post shared by 𝐀𝐤𝐚𝐧𝐤𝐬𝐡𝐚 𝐃𝐮𝐛𝐞𝐲 (@akankshadubey_official)

View this post on Instagram

A post shared by 𝐀𝐤𝐚𝐧𝐤𝐬𝐡𝐚 𝐃𝐮𝐛𝐞𝐲 (@akankshadubey_official)