Move to Jagran APP

प्रदीप पांडेय चिंटू की फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' की रिलीज डेट हुई आउट, अगस्त में इस दिन से देख सकेंगे फिल्म

इंडियन ऑडियंस के बीच भोजपुरी इंडस्ट्री का क्रेज भी बढ़ रहा है। सिनेमा की इस दुनिया में रवि किशन खेसारी लाल यादव आम्रपाली दुबे जैसे कई टैलेंटेड स्टार्स हैं। इसी लिस्ट में दो नाम और शामिल हो गए हैं- प्रदीप पांडेय चिंटू और संचिता बनर्जी का। इन्होंने फिल्म भारत भाग्य विधाता के ट्रेलर से पहले की जलवा कायम कर लिया है। अब फिल्म की रिलीज डेट भी आ गई है।

By Karishma LalwaniEdited By: Karishma LalwaniUpdated: Wed, 16 Aug 2023 06:52 PM (IST)
Hero Image
File Photo from Film Bharat Bhagya Vidhata
नई दिल्ली, जेएनएन। भोजपुरी सिनेमा के जाने माने एक्टर प्रदीप पांडे चिंटू और सचिन बनर्जी स्टारर फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' धूम मचाने को तैयार है। फिल्म की रिलीज डेट अनाउंस कर दी गई है। यह फिल्म पहले यूपी में रिलीज की गई थी, जिसके बाद इसे बिहार में भी रिलीज करने के लिए तैयारी पूरी कर ली गई है।

पुलिस की जिंदगी पर आधारित है फिल्म

फिल्म के अभिनेता प्रदीप पांडेय चिंटू ने कहा कि फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' मेरी बेहतरीन फिल्मों में से है। फिल्म अब आपके समक्ष है। इस फिल्म को अपने पूरे परिवार के साथ जरूर देखें। यह अपनी भाषा की सुव्यवस्थित फिल्म है। इसमें सभी कलाकारों ने बेहतरीन काम किया है। यह फिल्म बिहार और यूपी के एक पुलिस वाले के जीवन पर आधारित है। मैंने फिल्म में पुलिस का किरदार निभाया है। इससे पहले भी कई फिल्मों में पुलिस का किरदार निभा चुका हूं, लेकिन यह उन सबसे अलग है।

'भारत भाग्य विधाता' की कास्ट

फिल्म के निर्देशक अनंजय रघुराज हैं। जबकि, इसके निर्माता संदीप सिंह, अरविन्द कुमार अग्रवाल व म्यूजिक सेटेलाइट हैं। फिल्म में प्रदीप पांडेय चिंटू और संचिता बनर्जी के साथ भूपेंद्र सिंह, विनीत विशाल, उमेश सिंह धामा वर्मा मुन्ना सिंह साहिल शैख, पुष्पेंद्र सिंह संजीव मिश्रा और करिश्मा सैनी प्रमुख भूमिका हैं। कथा, पटकथा व संवाद की जिम्मेदारी अरविन्द तिवारी ने संभाली है। फिल्म 18 अगस्त को रिलीज होगी।

'भारत भाग्य विधाता' का संगीत साजन मिश्रा ने दिया है। गीतकार शेखर मधुर, आशुतोष तिवारी, धरम हिंदुस्तानी, अताउल्लाह आशिक हैं। फिल्म के गाने को प्रदीप पांडेय चिंटू, जतिंदर सिंह अली प्रियंका सिंह इन्दु सोनाली, रोहित कुमार, विजय चौहान शिल्पी राज ने गाया है।