Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Holi Song 2023: राकेश-शिवानी सिंह का देसी खाटी लोकगीत 'Viral होली' रिलीज,माही श्रीवास्तव पर चढ़ा होली का खुमार

Viral होली गाने के निर्माता रतनाकर हैं। गाने में पूरी तरह से होली का मौहाल तैयार किया गया है जिसे देखकर ऐसा लग रहा हिग कि आज होली मनाई जा रही है। इसके लिरिक्स जोगाड़ी बाबा ने लिखे हैं। इसका संगीत अंजनी सिंह ने तौयार किया है।

By Priti KushwahaEdited By: Priti KushwahaUpdated: Wed, 22 Feb 2023 09:29 PM (IST)
Hero Image
Photo Credit : VIRAL HOLI Bhojpuri Holi Song

नई दिल्ली, जेएनएन। Bhojpuri Holi Song 2023: होली का त्यौहार न सिर्फ रंगों के बिना, बल्कि भोजपुरी होली गीत के बिना भी अधूरा है। एक के बाद एक कई भोजपुरी होली सॉन्ग रिलीज हो रहे हैं। इन गानों ने होली से पहले ही मार्केट में धमाल मचा दिया है। इसी बीच अब एक और होली सॉन्ग रिलीज हो गया है। इस गाने का टाइटल 'Viral होली' है। इस गाने ने रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है। इस गाने को मशहूर म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज​ किया गया है।

ये एक देसी खाटी स्टायल होली लोक गीत है

भोजपुरी 'Viral होली' एक देसी खाटी स्टायल होली लोक गीत है। इस गाने को भोजपुरी के सुपरसिंगर राकेश तिवारी और गायिका शिवानी सिंह ने साथ मिलकर गाया है। गाने में भोजपुरी की सुपरहॉट एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव ने परफॉर्म किया है। गाने में माही अपनी मदमस्त कर देने वाले डांस के साथ कहती हुई नजर आ रही हैं, ' ढेर दिन प भईल मोर असो हो गवनवा... छुट्टी नाही मिलल घरे अईले ना सजनवा... अरे आवा रंग दिही तोहरो अंगवा हो... लेके लाल पियर रंगवा...।' गाने में माही श्रीवास्तव के ऊपर पीली साड़ी खूब जाच रही हैं। गाना दर्शकों की जुबान पर चढ़ गया है।

भोजपुरी 'Viral होली' गाने में इन लोगों ने दिया साथ

'Viral होली' गाने के निर्माता रतनाकर हैं। गाने में पूरी तरह से होली का मौहाल तैयार किया गया है, जिसे देखकर ऐसा लग रहा हिग कि आज होली मनाई जा रही है। इसके लिरिक्स जोगाड़ी बाबा ने लिखे हैं। इसका संगीत अंजनी सिंह ने तौयार किया है। गाने की रिकॉर्डिंग और मिक्सिंग अजय सिंह AJ ने की है। गाने का निर्देशन भोजपुरिया ने किया है।