Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Akshara Singh का रोमांटिक सॉन्ग 'अखियां घायल करे' रिलीज होते ही हुआ वायरल, एक्ट्रेस की अदाओं ने जीता दिल

Akshara Singh अक्षरा सिंह भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की जानीमानी एक्ट्रेस और सिंगर हैं। उनका हर गाना लोगों को काफी पसंद आता है। हाल ही में उनका नया गाना अखियां घाटल करे रिलीज हुआ जिसे लोगों का भरपूर प्यार मिल रहा है।

By Karishma LalwaniEdited By: Karishma LalwaniUpdated: Sun, 04 Jun 2023 01:53 PM (IST)
Hero Image
Still Images of Akshara Singh from Video

नई दिल्ली, जेएनएन। भोजपुरी सिने जगत की दमदार अभिनेत्री अक्षरा सिंह हर बार अपने गानों और एक्टिंग से लोगों का दिल जीत लेती हैं। उन्होंने इंडस्ट्री में काफी काम किया है, जिसके बाद अब एक्ट्रेस 'अखियां घायल करे' से लोगों का मनोरंजन करने के लिए हाजिर हैं।

रिलीज हुआ अक्षरा सिंह का नया गाना

एक्ट्रेस का यह सॉन्ग रिलीज हो चुका है, जिसमें वह अपने प्रेमी की अदाओं का बखान कर रही हैं। अक्षरा का यह रोमांटिक गाना उनके फैंस और भोजपुरी म्यूजिक लवर्स ने बहुत पसंद किया है। इस गाने में अक्षरा की सुरीली आवाज लोगों के दिल तक पहुंच रही है, तो इसका म्यूजिक वीडियो भी बेहद आकर्षक और मनोरंजक बनाया गया है। गाना 'अखियां घायल करे' अक्षरा सिंह के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है।

रोमांटिक है 'अखियां घायल करे'

गाना 'अखियां घायल करे' से एक बार फिर से गीतकार मनोज मतलबी और संगीतकार घुंगरू जी के साथ अक्षरा सिंह की केमिस्ट्री भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में धमाल मचा रही है। इन तीनों ने मिलकर एक से बढ़कर एक गाने बनाए हैं और यह सिलसिला इस गाने के साथ भी जारी रहा है। इस सॉन्ग पर अक्षरा सिंह ने कहा कि यह गाना रोमांटिक है।

'हर तरह के गाने लेकर आती हूं'

उन्होंने कहा, ''कलाकार के नाते मैं हर तरह के गाने लेकर आती हूं, और लोगों का मनोरंजन करने में विश्वास रखती हूं। भोजपुरी म्यूजिक आज तेजी से आगे बढ़ रहा है, जिसमें कलाकारों के साथ-साथ श्रोताओं का भी योगदान बराबर है। मैं एक से बढ़कर एक गाने और प्रोजेक्ट भोजपुरी की बेहतरीन और ऑडियंस के मनोरंजन के लिए करना चाहती हूं, और इस दिशा में अपने फैंस के प्यार और स्नेह से आगे भी बढ़ रही हूं।''

आपको बता दें कि अक्षरा सिंह के बैक टू बैक धमाकेदार गाने भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री के लिए प्रभावी साबित हो रहे हैं। फैंस को अक्षरा का लेटेस्ट रिलीज यह गाना काफी पसंद आ रहा है। उन्होंने सिंगर-एक्ट्रेस की सिंगिंग की जमकर तारीफ की है। इसके साथ ही फैंस ने उन्हें खेसारी लाल यादव के साथ देखने की इच्छा जताई है।