Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

भोले बाबा के दर पर पवन सिंह ने लगाई अर्जी, कहा - 'मजनुए के दुल्हा बनाई जी', वायरल हुआ ये वीडियो

भोजपुरी सिनेमा के पॉवर स्टार कहे जाने वाले पवन सिंह ने अपने हर गाने से लोगों का भरपूर मनोरंजन किया है। फैंस को उनके सॉन्ग्स और डांस करने की स्टाइल खासी पसंद आती है। यही वजह है कि उनका कोई भी नया गाना आते ही वायरल हो जाता है। ऐसा ही एक और गाना रिलीज हुआ है जिसका टाइटल मजनुए के दुल्हा बनाई जी है।

By Karishma LalwaniEdited By: Karishma LalwaniUpdated: Sun, 23 Jul 2023 12:01 PM (IST)
Hero Image
Pawan Singh New Song Majnue Ke Dulha Banai Jaa

नई दिल्ली, जेएनएन। सावन का महीना चल रहा है। बाबा भोले को अर्पित इस महीने में भोजपुरी सिनेमा से अब तक कई गाने रिलीज हो चुके हैं। अंकुश राजा और कोमल सिंह का हाल ही में भोले को समर्पित 'भोला जी' रिलीज हुआ था, जिसके बाद म्यूजिक इंडस्ट्री के सुर सम्राट पावर स्टार पवन सिंह भी बाबा भोले को समर्पित एक सॉन्ग लेकर दर्शकों के सामने हाजिर हैं।

भोलेनाथ की भक्तिभाव से भरा है गाना

पवन सिंह का सावन स्पेशल गाना "मजनुए के दुल्हा बनाई जी" रिलीज हो गया है। इस गाने के जरिए पवन सिंह में बाबा भोलेनाथ से दो प्रेमियों को मिलाने की अर्जी लगा दी है। यह गाना जितना भोलेनाथ की भक्ति भाव से भरा है, उतना ही इस गाने के धुन पर पवन सिंह, बेबी काजल के साथ झूमते नजर आ रहे हैं और बाबा को कह रहे हैं कि "मजनुए के दुल्हा बनाई जी"। 

शिल्पी राज और पवन सिंह ने गाया है गाना

गाना "मजनुए के दुल्हा बनाई जी" का कांसेप्ट बेहद अलग है, जिसे शिव भक्तों ने खूब सराहा है। इस गाने में पवन सिंह ने भोजपुरी सुरीली सुरों की मलिका शिल्पी राज के साथ मिलकर गाया है। गाने को लेकर पवन सिंह ने कहा

''हर साल बाबा भोलेनाथ की पूजा के लिए सावन का महीना उचित माना गया है। कहा यह भी गया है कि इस माह में पूरी भक्ति भाव से महादेव का स्मरण करने वाले की सारी मनोकामनाएं पूर्ण होती है। खासकर कुंवारी लड़कियां वर के लिए सोमवारी का व्रत करती हैं। तो हमने इस गाने के जरिए उन लड़कियों को चहेता वर मिले इसके लिए अर्जी दी है। गाने का फ्लो लोकगीत की तरह है और यह किसी के भी जेहन में आसानी से उतर जाने वाला है। इसलिए हम आप सब लोगों से आग्रह करेंगे कि आपके इस गाने को खूब सुने। अपना प्यार और आशीर्वाद दें ताकि यह आपका गाना और भी बड़ा बने।''