Move to Jagran APP

Taras Gaile Raja Ji Song : शिल्पी राज और श्वेता महारा का नया गाना 'तरस गईले राजा जी' रिलीज, यूट्यूब पर मचा रहा है बवाल

श्वेता महारा ने वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स के कई गानों में परफॉर्म किया है जो आज मिलेनियम क्लब में शामिल हो कर धूम मचा रहे हैं इन्होंने रत्नाकर कुमार प्रस्तुत भोजपुरी फिल्म पंख में भी काम किया है। इसके साथ संजय पांडेय रोहित सिंह मटरू माही श्रीवास्तव आयशा कश्यप विनोद मिश्रा हैं।

By Priti KushwahaEdited By: Updated: Wed, 31 Aug 2022 10:18 PM (IST)
Hero Image
Photo Credit : Shilpi Raj And Shweta Mahara Instagram Photos Screenshot

नई दिल्ली, जेएनएन। Bhojpuri Song Taras Gaile Raja Ji : भोजपुरी फिल्म जगत की सुरों की मल्लिका सिंगर शिल्पी राज का एक के बाद एक गानें रिलीज हो रहे हैं। शिल्पी राज ना सिर्फ अपने गानों के लिए बल्कि अपने रील्स के चलते भी सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। उनके रील्स आते ही वायरल हो जाते हैं। वहीं उनके गानों का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार रहता है। इसी बीच अब सिंगर शिल्पी राज का एक और नया गाना रिलीज हो गया है, जो इन्टरनेट पर धमाल मचा रहा है। शिल्पी राज का नया भोजपुरी गाना 'तरस गईले राजा जी' वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज कर दिया गया है। इस गाने में भोजपुरी एक्ट्रेस श्वेता महारा के जोरदार ठुमके देखने को मिल रहा है। वही सांग में श्वेता महारा ने अपने एक्सप्रेशन से जान फूंक दी है। इसमें उनका डांस भी बेहतरीन दिख रहा है, वही वे अपने ऑनस्क्रीन पति को थोड़ा परेशान करती हुई नजर आ रही हैं।

श्वेता महारा ब्लैक साड़ी और रेड साड़ी में कहरा बरपा रही हैं। उनकी अदाओं के लोग दीवाने हो गए हैं। इस गाने में श्वेता बोल रही हैं- 'अस मरनी मुश्की तरस गइले राजा जी चुड़ी हमार जब खनकल हो पिया के मन खसकल हो... एक मिनट में नर्भस भईले राजा जी....'। गाने में शिल्पी की आवाज पर श्वेता ने गजब का ही जलवा दिखाया है। वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स प्रस्तुत 'तरस गईले राजा जी' को ट्रेंडिंग क्वीन सिंगर शिल्पी राज ने गाया है। इसमें फीचर श्वेता महारा ने किया है। इस सॉन्ग के बेहतरीन बोल विजय चौहान ने लिखे हैं। इसका संगीत आर्या शर्मा ने दिया है। इसके निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। वही इसके निर्देशक गोल्डी जायसवाल और कोरियोग्राफी बॉबी जैक्सन ने की है।

आपको बता दें कि श्वेता महारा ने वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स के कई गानों में परफॉर्म किया है जो आज मिलेनियम क्लब में शामिल हो कर धूम मचा रहे हैं, वहीं इन्होंने रत्नाकर कुमार प्रस्तुत भोजपुरी फिल्म पंख में भी काम किया है। जिसमें इसके साथ अभिनेता संजय पांडेय, रोहित सिंह मटरू, माही श्रीवास्तव, आयशा कश्यप, विनोद मिश्रा हैं। पंख के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं इसके सह निर्माता कुलदीप श्रीवास्तव हैं, जबकि निर्देशक पराग पाटिल ने हैं। फिल्म का प्रचार डब्ल्यूडब्ल्यूआर टीम कर रही है।