Move to Jagran APP

मनोज तिवारी का नया गाना 'दिलदार' हुआ रिलीज, भोजपुरी सिनेमा का सबसे महंगा गाना

सांसद और भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार मनोज तिवारी एक बार फिर से अपने नए गाने दिलदार से भोजपुरी सिनेमा में धमाल मचा रहे हैं। उनके इस गाने में बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट विशाल आदित्य सिंह और कलश एक्ट्रेस अपर्णा दीक्षित नजर आ रहे हैं।

By Tanya AroraEdited By: Updated: Mon, 21 Mar 2022 04:16 PM (IST)
Hero Image
bhojpuri superstar manoj tiwari new song dildaar music launch. Photo Credit- Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। भोजपुरी सिनेमा के बड़े सितारे और भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने एक बार फिर से संगीत की दुनिया में लौटे हैं। अपने पॉलिटिकल करियर में लगातार व्यस्त एक बार फिर से सिंगर मनोज तिवारी अपने नए गाने से अपने दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए आ रहे हैं। उनका 'दिलदार' गाना रिलीज हो चुका है। यह एक रोमांटिक ट्रैक है, जिसे मनोज तिवारी ने अपनी आवाज में गाया है। मनोज तिवारी के साथ इस गाने में शाहिद कपूर की फिल्म 'कबीर सिंह' के गानों को कंपोज करने वाले म्यूजिक डायरेक्टर विशाल मिश्रा भी नजर आए।

भोजपुरी ने फूहड़ गाना गाने वालों की ली क्लास

दिल्ली में हाल ही में इस म्यूजिक वीडियो का लॉन्च हुआ। इस मौके पर मनोज तिवारी के साथ-साथ म्यूजिक कम्पोजर विशाल मिश्रा और प्रोड्यूसर मयूर भी मौजूद रहे। इस मौके पर मनोज तिवारी ने अपने म्यूजिक वीडियो के बारे में बात की और साथ ही भोजपुरी सिनेमा में फूहड़ गाना गाने वाले सितारों पर ताना मारा। मनोज तिवारी और विशाल मिश्रा ने बताया कि इस गाने के साथ ही उन्होंने एक मुहीम छेड़ी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक भोजपुरी गाने सिर्फ फन नहीं है, यह हैशटैग चलाया। अपनी मुहीम के बारे में बात करते हुए विशाल मिश्रा ने कहा, 'जिस तरह से हिंदी गानों को लोग आदर के साथ सुनते हैं। ठीक उसी तरह से भोजपुरी गाने भी हैं, जिनका कोई मतलब है। बस हम चाहते हैं लोग गानों को दिल से सुने और समझे।

मनोज तिवारी ने गाए 5 हजार गाने गाए

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार मनोज तिवारी ने बताया कि इस गाने के साथ ही आज उन्होंने अपना एक नया रिकॉर्ड बनाया है। मनोज तिवारी ने कहा, 'मैंने अपना पहला गाना 25 मार्च 1996 में गाया था और मार्च का महिना मेरे लिए हमेशा ही खास रहा है। इस गाने के साथ ही मैंने अपने 5 हजार गाने का रिकॉर्ड पूरा कर लिया है। इस गाने में न सिर्फ मेरा संगीत अलग है, बल्कि इतने सालों के लुक से हटकर मुझे लुक दिया गया है'। मनोज तिवारी यही पर शांत नहीं हुए उन्होंने आगे कहा, 'मैं अपने इस गाने से किसी का अनादर नहीं करना चाहता हूं, भोजपुरी सिनेमा में हर कोई अच्छा गाना गाता है। मैं सिर्फ ये कहना चाहता हूं कि हमें थोड़े साफ सुथरे गाने ज्यादा से ज्यादा बनाने चाहिए'।

भोजपुरी इंडस्ट्री का सबसे महंगा गाना

अपने नए रोमांटिक ट्रैक के बारे में बात करते हुए मनोज तिवारी ने कहा, 'वैसे तो हमने भोजपुरी सिनेमा के कई महंगे गाने बनाए हैं। लेकिन यह गाना अब तक का भोजपुरी सिनेमा का सबसे बड़ा और सबसे महंगा गाना है। इस म्यूजिक वीडियो का बजट 80 लाख रुपए हैं'। आपको बता दें कि मनोज तिवारी के इस गाने को काशी में फिल्माया गया है। जहां भोजपुरी सिनेमा के बड़े सुपरस्टार मनोज तिवारी ने बेहतरीन म्यूजिक कंपोजर विशाल मिश्रा के साथ मिलकर इस गाने को खूबसूरती से गाया, तो वही बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट विशाल सिंह आदित्य और कलश एक्ट्रेस अपर्णा दीक्षित पर यह गाना फिल्माया गया है।