Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Bigg Boss 17: सलमान खान ने फोड़ा मुनव्वर फारुकी का भांडा, बताया जीतने के लिए फैंस को कैसे बना रहे हैं मूर्ख

Bigg Boss 17 वीकेंड का वार में इस सलमान खान कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी पर भड़क गए। उन्होंने कंटेस्टेंट को उनके ठंडे गेम के लिए लताड़ लगाई। बिग बॉस में वीकेंड का वार हमेशा खास होता है। होस्ट सलमान खान आते हैं और कंटेस्टेंट्स को रियलिटी चेक देते हैं। कई बार वो घरवालों को उनकी गलतियों के लिए फटकार भी लगाते हैं।

By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali ChandraUpdated: Fri, 15 Dec 2023 05:33 PM (IST)
Hero Image
सलमान खान ने फोड़ा मुनव्वर फारुकी का भांडा

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिग बॉस 17 में इस बार मुनव्वर फारुकी को सलमान खान ने लताड़ लगाई। हाल ही में मुनव्वर फारुकी घर के पहले कैप्टन बने। पावर में आते ही उन्होंने सारी जिम्मेदारी अपने कंधों पर ले ली, लेकिन उनका गेम खेलना का तरीका सलमान खान को पसंद नहीं आ रहा है।

बिग बॉस में वीकेंड का वार हमेशा खास होता है। होस्ट सलमान खान आते हैं और कंटेस्टेंट्स को रियलिटी चेक देते हैं। कई बार वो घरवालों को उनकी गलतियों के लिए फटकार भी लगाते हैं।

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 17: सलमान खान ने अंकिता वाले मैटर पर मुनव्वर फारुकी को लगाई फटकार, सपोर्ट में उतरे कॉमेडियन के फैंस

मुनव्वर पर बरसे सलमान

सलमान खान ने इस बार वीकेंड का वार में मुनव्वर फारुकी को उनके रवैये के लिए आड़े हाथों लिया। सलमान ने कॉमेडियन से कहा, "मुनव्वर को अपने फैंस को एक अलग ही गेम दिखाना है। जो भले ही कितना ही बोरिंग क्यों न हो। इसक बार होस्ट ने मुनव्वर से सवाल किया कि फैंस को बोरिंग चीजें अच्छी लगती हैं या इंटरेस्टिंग चीजें। इस पर उन्होंने कहा- इंटरेस्टिंग चीजें।"

क्या है मुनव्वर का गेम ?

सलमान खान ने अपना अगला सवाल दागते हुए पूछा, "मुनव्वर आपको बोरिंग चीजें कैसी लगती हैं। इस पर उन्होंने कहा एकदम ठंडी लगती हैं। सलमान ने इसके बाद उनके गेम प्लानिंग का भांडा फोड़ते हुए कहा, इस घर में मुझे आप वो ठंडी चीज लगते हैं। आपको लगता है कि एक रियलिटी शो जीतने के बाद आपको इस शो की पूरी पकड़ है।"

View this post on Instagram

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

किस लिए पड़ी डांट ?

होस्ट ने आगे कहा, "नाम कमाने के बाद न जाने उन्हें जिंदगी के पुराने दर्दनाक किस्से दोहराने में पता नहीं क्या खुशी मिलती है। मुनव्वर ये वैसा सिंगिंग या डांस रियलिटी शो नहीं है, जहां परफॉर्मेंस से पहले कंटेस्टेंट का दुखभरा पार्ट दिखाया जाता है। अगर कल आप कल इस घर से चले भी जाते हैं, तो किसी को कोई फर्क नहीं पड़ेगा।" 

यह भी पढ़ें-  Bigg Boss 17: 'भाड़ में जाए बिग बॉस', अनुराग डोभाल शो छोड़ने की जिद पर अड़े, करोड़ों की पेनल्टी भरने को तैयार