Move to Jagran APP

मशहूर अदाकारा परवीन बॉबी का आज है जन्‍मदिन

परवीन बॉबी का आज जन्मदिन है। उनका नाम हिंदी फिल्‍म जगत की बोल्‍ड एंड ब्‍यूटीफुल अभिनेत्रियों में शुमार किया जाता है। परवीन का जन्म 4 अप्रैल 1949 को गुजरात के जूनागढ़ में हुआ था। लगभग 23 साल की उम्र में परवीन ने मॉडलिंग करना शुरू कर दिया था। परवीन साल

By Tilak RajEdited By: Updated: Sat, 04 Apr 2015 02:57 PM (IST)
Hero Image

मुंबई। परवीन बॉबी का आज जन्मदिन है। उनका नाम हिंदी फिल्म जगत की बोल्ड एंड ब्यूटीफुल अभिनेत्रियों में शुमार किया जाता है। परवीन का जन्म 4 अप्रैल 1949 को गुजरात के जूनागढ़ में हुआ था। लगभग 23 साल की उम्र में परवीन ने मॉडलिंग करना शुरू कर दिया था। परवीन साल 1973 में फिल्म 'चरित्रम' में पहली बार सिल्वर स्क्रीन पर नजर आई थीं।

अनुष्का-विराट ने रैनी को दिया धोखा, नहीं पहुंचे शादी में!

हालांकि परवीन बॉबी की पहली हिट फिल्म साल 1974 में आई, जो 'मजबूर' थी। इस फिल्म में उनके साथ अमिताभ बच्चन नजर आए थे। खबरों के मुताबिक, परवीन बॉबी के रिश्ते अमिताभ बच्चन के साथ भी हुआ करते थे। लेकिन बाद में परवीन ने अमिताभ के ऊपर उनका मर्डर करने की कोशिश करने का आरोप भी लगाया था। हालांकि ये आरोप ही साबित हुए।

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह ने किया ऑपरेशन का लाइव ट्वीट

परवीन बॉबी ने अपने निजी रिश्तों को कभी सार्वजनिक नहीं किया। लेकिन उनका नाम अमिताभ के अलावा महेश भट्ट, डैनी और कबीर बेदी और के साथ भी जोड़ा जाता रहा। महेश भट्ट की फिल्म 'अर्थ' और 'वो लम्हे' उनके और परवीन बॉबी के रिश्तों पर आधारित फिल्म कही गई थी। हालांकि परवीन बॉबी ने इस पर भी कोई टिप्पणी नहीं की।

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में साल 1970 से 1980 तक का समय परवीन बॉबी के लिए बहुत खास रहा। इस दौरान उनकी 'दीवार', 'नमक हलाल', 'अमर अकबर एंथनी' और 'शान' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में दीं। ये फिल्मों परवीन बॉबी को इंडस्ट्री में एक अलग मुकाम पर ले गईं। इन्हीं फिल्मों की बदौलत साल 1976 से 1980 के बीच रीना रॉय के बाद परवीन बॉबी दूसरी सबसे ज्यादा फीस पाने वाली एक्ट्रेस थीं।

सनी लियोन बोलीं- हां, मैं एक पॉर्न स्टार थी...