Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Marlene Ahuja Passed Away: देओल परिवार में छाया गम, बॉबी देओल की सास का हुआ निधन

Bobby Deol Mother In Law Death देओल परिवार (Deol Family) में रविवार को मातम छा गया। दरअसल बॉबी देओल की सास मर्लिन आहूजा का निधन हो गया है। बॉबी देओल की पत्नी तान्या आहूजा अपनी मां के जाने से टूट गई हैं । रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि तान्या की मां मर्लिन लंबे समय से बीमार थीं ।

By Aditi YadavEdited By: Aditi YadavUpdated: Mon, 04 Sep 2023 06:37 PM (IST)
Hero Image
bobby deol mother in law passed away

 नई दिल्ली, जेएनएन।  Bobby Deol Mother In Law Death: बॉलीवुड का देओल परिवार (Deol Family) के घर इन दिनों खुशियों का माहौल है।  सनी देओल की फिल्म 'गदर 2' (Gadar 2) ने हिंदी बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ की कमाई कर दी है, लेकिन अब एक ऐसी खबर आ रही है, जिससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।  

देओल परिवार में छाया मातम

indiatoday की रिपोर्ट के मुताबिक, बॉबी देओल की सास मर्लिन आहूजा का निधन हो गया है। बॉबी देओल की पत्नी तान्या आहूजा अपनी मां के जाने से टूट गई हैं। रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि तान्या की मां मर्लिन लंबे समय से बीमार थीं। मार्लीन आहूजा का रविवार यानी 2 सितंबर को निधन हो गया।

मर्लिन मुंबई में रहती थीं। बता दें, तान्या आहूजा करोड़पति बैंकर दिवंगत देवेंद्र आहूजा की बेटी हैं। ऐसे में उनकी मां मर्लिन आहूजा भी बिजनेसवुमन थीं। गौरतलब है कि तान्या आहूजा के अलावा मर्लिन के दो बच्चे हैं, जिनका नाम विक्रम आहूजा और मुनीषा आहूजा है।

बॉबी देओल और तान्या आहूजा की लव स्टोरी

बॉबी देओल की तान्या से मुलाकात मुंबई के होटल प्रेसिडेंट में एक इटैलियन रेस्टोरेंट में हुई थी। पहली नजर में ही उन्हें तान्या से प्यार हो गया था। बॉबी ने अपनी लेडीलव को बाद में उसी कैफे में प्रपोज किया था, जिसमें एक्टर ने उन्हें पहली बार देखा था। इस कपल ने 1996 में शादी रचाई। इस कपल की शादी को 25 साल से भी ज्यादा का समय बीत गया है।  

फैशन और इंटीरियर डिजाइनर है तान्या

आज तान्या एक फैशन और इंटीरियर डिजाइनर हैं। उनका अपना एक फर्नीचर का बिजनेस है, जिसका नाम 'द गुड अर्थ' है। वह एक कॉस्ट्यूम डिजाइनर भी हैं। उन्होंने पति बॉबी देओल की 'नन्हे जैसलमेर' और 'जुर्म' जैसी फिल्मों में कपड़े भी डिजाइन किए थे। इसके साथ ही तान्या ने ट्विंकल खन्ना के 'व्हाइट विंडो' स्टोर में भी काम किया है। इस स्टोर के फर्नीचर और इंटीरियर डेकोर एक्सेसरीज में तान्या ने काफी मदद की थी।