Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Bobby Deol Son: 18 साल का हुआ बॉबी देओल का बेटा धरम, एक्टर ने शेयर की अनदेखी तस्वीर

बॉबी देओल सोशल मीडियापर काफी एक्टिव रहते हैं। आए दिन फैमिली के साथ अपनी नई नई तस्वीरे भी साझा करते नजर आते हैं। इसी बीच एक्टर ने अपने छोटे बेटे धरम की फोटो शेयर कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है।

By Jagran NewsEdited By: Aditi YadavUpdated: Sun, 06 Nov 2022 09:17 AM (IST)
Hero Image
Dharam Deol, Bobby Son Dharam, Dharam Birthday

 नई दिल्ली, जेएनएन। Bobby Deol wish Son Dharam 18th birthday:  बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल (Bobby Deol) उन स्टार्स में से हैं, जो अपने परिवार और बच्चों को मीडिया से काफी दूर रखते हैं। हालांकि सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर करते रहते हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है। एक्टर ने अपने छोटे बेटे धरम देओल (Dharam Deol) को देर रात जन्मदिन की बधाई दी।

18 साल का हुआ बॉबी देओल का बेटा

 बॉबी देओल दो बेटे को पिता है। उनका बड़ा बेटा आर्यमन 21 साल का हो गया है। तो वहीं छोटा बेटा 18 साल के हो गए। एक्टर ने इंस्टाग्राम पर दो फोटो शेयर की है जिसमें उन्होंने धरम की बचपन की एक झलक साझा की है। पहली तस्वीर में धरम अपने दादा और दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की गोद में बैठे नजर आ रहे हैं। तो वहीं दूसरी तस्वीर में धरम पापा के साथ कैमरे में पोज देते नजर आ रहे हैं। बॉबी ने पोस्ट को कैप्शन दिया, "हैप्पी 18 वां माय धरम ... लव यू बेटा। इस पोस्ट पर सनी देओल ने भी बेटे धरम को विश किया है और कमेंट में लिखा है- जन्मदिन मुबारक हो धरम। सनी के अलावा इस पोस्ट पर कई सेलेब्स ने धरम को जन्मदिन की बधाई दी है।

View this post on Instagram

A post shared by Bobby Deol (@iambobbydeol)

दो बेटे को पिता हैं बॉबी देओल

आपको बता दें कि बॉबी देओल ने साल 1996 में तान्या आहूजा से से शादी रचाई थी। शादी के कुछ सालों बाद ये कपल पेरेंट्स बने। बॉबी दो बेटों के पिता है। बड़ा बेटा आर्यमन देओल उनका जन्म 16 जून 2001 में हुआ था। आर्यमन अभी यूएस में मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रहे हैं। वहीं धरम का जन्म साल 2004 में हुआ था। बॉबी देओल ने अपने बच्चों को लाइमलाइट से दूर रखने को लेकर एक इंटरव्यू में कहा था कि प्राइवेसी बेहद जरूरी होती है, लेकिन आजकल पैपराजी कल्चर की वजह से ये लगभग खत्म होती जा रही है।  

यह भी पढ़ें- Ram Setu Box Office Collection Day 12: 'राम सेतु' की उल्टी गिनती हुई शुरू, 12 दिनों में नहीं निकाल पाई लागत