Move to Jagran APP

Vijay Raaz Arrested: 'धमाल' एक्टर विजय राज़ को पुलिस ने किया गिरफ़्तार, एक्ट्रेस ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप

Vjiay Raaz मध्य प्रदेश में शेरनी फ़िल्म की शूटिंग कर रहे हैं। इस शूट के दौरान ही उन पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगा है। 57 साल के विजय राज़ बॉलीवुड के बेहतरीन एक्टर्स में गिने जाते हैं।

By Manoj VashisthEdited By: Updated: Wed, 04 Nov 2020 07:01 AM (IST)
Hero Image
विजय राज़ को गोंडिया पुलिस ने गिरफ़्तार किया था। (Photo- Mid-Day)

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्टर विजय राज़ को गोंडिया पुलिस ने छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ़्तार कर लिया। हालांकि, स्थानीय अदालत से उन्हें ज़मानत मिल गयी। विजय राज़ पर उनकी एक सह-कलाकार ने उत्पीड़न का आरोप लगाया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, विजय राज़ को महाराष्ट्र के गोंडिया में एक होटल से गिरफ़्तार किया गया था। 

एएनआई ने गोंडिया के एडिश्नल एसपी अतुल कुलकर्णी के हवाले से बताया कि विजय राज़ की गिरफ़्तारी सोमवार को गोंडिया से हुई थी। उन पर महिला क्रू मेंबर ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, विजय मध्य प्रदेश के बालाघाट में शेरनी की शूटिंग कर रहे थे, जहां से यूनिट विदर्भ इलाक़े के गोंडिया में शूट के लिए गयी। वहां सभी एक होटल में रुके थे। आरोप है कि वहीं एक्ट्रेस ने उन पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया। 

रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया कि विजय राज़ पर आरोप लगने के बाद फ़िल्म की शूटिंग रोक दी गयी थी। शेरनी को अमित मासूरकर निर्देशित कर रहे हैं। फ़िल्म में विद्या बालन फीमेल लीड रोल में हैं। विद्या फ़िल्म में फॉरेस्ट ऑफ़िसर के किरदार में हैं। 

57 साल के विजय राज़ बॉलीवुड के बेहतरीन एक्टर्स में गिने जाते हैं। उन्होंने धमाल, वेलकम, दीवाने हुए पागल, रघु रोमियो, मुंबई एक्सप्रेस जैसी फ़िल्मों में यागदार भूमिकाएं निभायी हैं। हाल ही में रिलीज़ हुई मीरा नायर की वेब सीरीज़ अ सूटेबल बॉय में भी विजय राज़ एक अहम किरदार में दिखायी दिये थे। उन्होंने सीरीज़ में एक ज़मींदार किसान का रोल निभाया था। विजय वर्मा, उनके बेटे के रोल में थे।

इसके अलावा वो लूटकेस में भी एक दिलचस्प किरदार में नज़र आये थे। मनोज बाजपेयी, दिलजीत दोसांझ और फातिमा सना शेख़ की आने वाली फ़िल्म सूरज पे मंगल भारी में भी विजय राज़ दिखाई देंगे। विजय राज़ कई साल पहले ड्रग्स रखने के आरोप में दुबई में भी गिरफ़्तार हुए थे। हालांकि, नेगेटिव रिपोर्ट के बाद उन्हें छोड़ दिया गया। तब बॉलीवुड के कई बड़े प्रोड्यूसर्स और कलाकारों ने उनकी मदद की थी।