Move to Jagran APP

Holi 2024: इन सितारों को नहीं भाता होली का रंग, एक को गुलाल से है OCD, जानिए बाकी क्यों नहीं मनाते त्योहार?

होली का त्योहार (Holi 2024) देश में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। आम आदमी से लेकर बॉलीवुड सेलिब्रिटीज तक सभी चटक रंगों से सराबोर रहते हैं। कुछ सेलेब्स तो अपने घर पर होली की पार्टी भी रखते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि बी-टाउन में कई सितारे होली के रंगों से दूर रहते हैं। चलिए जानते हैं कि कौन-कौन सितारा होली नहीं मनाता है और क्यों?

By Rinki Tiwari Edited By: Rinki Tiwari Updated: Sun, 24 Mar 2024 07:21 PM (IST)
Hero Image
इन सितारों के घर नहीं होता होली का जश्न। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Holi 2024: देश भर में होली की धूम है। हर कोई रंग-बिरंगे गुलाल से डूबा हुआ है। बी-टाउन स्टार्स में भी होली के त्योहार को बड़ी शानदार तरीके से मनाया जा रहा है। मगर कुछ सितारों के घर में होली की चहल-पहल नहीं होती है। बॉलीवुड के कई बड़े सितारे रंगों का ये खूबसूरत त्योहार नहीं मनाते हैं। सभी के पास अपनी-अपनी वजह भी हैं। किसी को रंगों से ओसीडी है तो कोई अपने दादा को खोने के बाद त्योहार नहीं मनाता है। 

चलिए आपको बताते हैं कि कौन-कौन सेलिब्रिटी होली का त्योहार नहीं मनाता है? और क्यों?...

रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor)

ये जवानी है दीवानी में आपने रणबीर कपूर को बलम पिचकारी गाने में रंग में सराबोर झूमते हुए देखा होगा। हालांकि, शायद ही आपको पता हो कि वह असल जिंदगी में होली के रंगों से कोसों दूर रहते हैं। वह होली नहीं खेलते हैं। एक इंटरव्यू में अभिनेता ने इसकी वजह बताई थी। अभिनेता ने कहा था-

मैं बचपन में होली खेलता था, लेकिन जैसे-जैसे बड़ा होता गया, मुझे ओसीडी हो गया। इसकी वजह से मुझे रंग और पानी नहीं पसंद हैं।

यह भी पढ़ें- Holi 2024: शादी के बाद Shrenu Parikh की शिकागो में पहली होली, पति के बिना सेलिब्रेट किया रंगों का त्योहार

करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan)

हर त्योहार को बड़ी धूमधाम से मनाने वालीं करीना कपूर होली नहीं खेलती हैं। ऐसा नहीं है कि उन्हें रंगों से कोई फोबिया है, बल्कि दादा राज कपूर के निधन के बाद उन्होंने इस त्योहार को सेलिब्रेट करना बंद कर दिया। खुद एक थ्रोबैक इंटरव्यू में करीना ने कहा था- 

अब हम होली नहीं मनाते हैं। जिस दिन मेरे दादा राज कपूर का निधन हुआ, जिंदगी के रंग भी उनके साथ चले गए। तब से, हम में से कोई भी होली नहीं मनाता है। 

बता दें कि राज कपूर की आरके स्टूडियो में सेलिब्रेट की जाने वाली होली पूरी इंडस्ट्री की सबसे बेस्ट होली सेलिब्रेशन मानी जाती थी।

Kareena Kapoor Khan

जॉन अब्राहम (John Abraham)

पर्यावरण से प्यार करने वाले जॉन अब्राहम उन अभिनेताओं में से एक हैं, जिन्हें होली का रंग नहीं भाता है। इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, जॉन ने खुद कहा था कि वह होली सेलिब्रेट नहीं करते हैं। जॉन का कहना है कि लोग होली का गलत इस्तेमाल और व्यवहार करते हैं। जिस तरह से इसे सेलिब्रेट किया जाता है, वह उन्हें पसंद नहीं है। उन्होंने कहा था- 

रंगों के ये सभी त्योहार महज दिखावा है।

यह भी पढ़ें- ब्वॉयफ्रेंड करण कुंद्रा के बिना Tejasswi Prakash ने खेली Holi, यूजर बोले- 'सब ठीक है न'

टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff)

बड़े मियां छोटे मियां एक्टर टाइगर श्रॉफ के पास होली न मनाने की दो वजहें हैं। पहला वह केमिकल कलर्स से डरते हैं और दूसरा उन्हें पानी की बर्बादी करना जरा भी पसंद नहीं है। इसलिए वह रंगों के त्योहार से दूरी बनाना पसंद करते हैं।

Tiger Shroff

रणवीर सिंह (Ranveer Singh) 

रामलीला में भले ही रणवीर सिंह सुपरहिट होली ट्रैक लहू मुंह लग गया में होली के रंग से डूबे हुए थे, लेकिन असल जिंदगी में वह होली नहीं सेलिब्रेट करते हैं। दरअसल, डॉन 3 स्टार को गंदगी बिल्कुल भी पसंद नहीं है। एक इवेंट में अभिनेता ने कहा था- 

मैं होली सेलिब्रेट नहीं करता। मुझे साफ-सफाई वाला ओसीडी है। इसलिए, मैं होली नहीं खेलता।

अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor)

अर्जुन कपूर बचपन में होली खेला करते थे, लेकिन 17-18 साल की उम्र से वह होली नहीं खेलते हैं। बड़े पर्दे पर अभिनेता को फिल्म इश्कजादे के गाने छोकरा जवान में होली से खेलना पड़ा था। मगर रियल लाइफ में वह रंगों से दूर रहते हैं। एक इंटरव्यू में अभिनेता ने बताया था कि उन्हें रंगों से एलर्जी है।

यह भी पढ़ें- Holi के मौके पर Suniel Shetty ने विश कर दिया ये त्योहार, यूजर बोले- 'अन्ना आपसे ये उम्मीद नहीं थी'