Move to Jagran APP

Ashok Kumar के जन्मदिन पर किशोर कुमार का निधन! अजीब है बॉलीवुड सेलेब्स के बीच तारीखों का यह खेल

Bollywood Celebs Who Share Same Birth Or Death Anniversary हिंदी सिनेमा में ऐसा संयोग कम ही देखने को मिलता है कि एक ही परिवार या करीबी सेलेब्रिटीज एक ही तारीख पर दुनिया छोड़ें। फिरोज खान और विनोद खन्ना के बीच ऐसा ही संयोग है।

By Manoj VashisthEdited By: Updated: Thu, 13 Oct 2022 07:10 PM (IST)
Hero Image
Bollywood Celebs Who Share Same Birth Or Death Anniversary. Photo- Mid-Day, Twinkle Khanna Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। भारतीय सिनेमा में किशोर कुमार जैसा बहुमुखी प्रतिभा रखने वाला कलाकार शायद ही कोई दूसरा होगा। गायकी और अदाकारी से लेकर लेखन-निर्देशन, सिनेमा का ऐसा कोई डिपार्टमेंट नहीं, जहां किशोर दा की दखलंदाजी ना रही हो। हालांकि, उनकी बड़ी पहचान उनके गाये सदाबहार गीत ही हैं, जो आज भी सीधे दिलों में उतरते हैं। अपने गीत-संगीत और कला से जमाने को दीवाना बनाने वाले किशोर दा 13 अक्टूबर को हमेशा के लिए अलविदा कह गये थे। मगर, इस तारीख के साथ एक ऐसा संयोग भी जुड़ा है, जिसमें सुख और दुख दोनों शामिल हैं। 

किशोर कुमार-अशोक कुमार

13 अक्टूबर को किशोर कुमार की पुण्य तिथि मनायी जाती है, वहीं इस दिन उनके बड़े भाई अशोक कुमार की जयंती होती है। किशोर का निधन 1987 में हुआ था, जबकि अशोक कुमार का जन्म इसी तारीख को 1911 में हुआ था। अशोक कुमार हिंदी सिनेमा के मुकम्मल एक्टर माने जाते हैं और सिनेमा में उन्होंने बहुत लम्बी पारी खेली।

यह भी पढ़ें: Kishore Kumar Death Anniversary: किशोर दा के ऐसे अनसुने किस्से, जिसके बारे में आप शायद ही जानते हों

Photo- Mid Day

दादा मुनि के नाम से लोकप्रिय अशोक कुमार ने जितनी सफलता बतौर लीड एक्टर हासिल की थी, उतने ही असरदार चरित्र किरदारों में रहे। वैसे, अशोक और किशोर कुमार के बीच तारीखों का यह संयोग और भी सेलेब्रिटीज के बीच देखने को मिलता है। 

विनोद खन्ना-फिरोज खान

फिरोज खान और विनोद खन्ना सिर्फ सह कलाकार नहीं, बल्कि पर्दे के इस तरफ पक्के दोस्त भी थे। दोनों ने शंकर और शम्भू, कुर्बानी और दयावान जैसी फिल्मों में साथ काम भी किया था। इनकी दोस्ती के किस्से फिल्म इंडस्ट्री में काफी चर्चित रहे। फैंस को हैरानी तब हुई, जब दोस्ती का यह धागा जिंदगी के बाद मौत से भी जुड़ा रहा।

Photo- Mid-Day

दोनों कलाकारों का निधन एक ही तारीख को हुआ था, बस साल अलग था। फिरोज खान कैंसर की चपेट में आकर 27 अप्रैल 2009 को यह दुनिया छोड़ गये थे, वहीं विनोद खन्ना 2017 में इसी तारीख को रुखसत हुए। संयोग देखिए, उनकी मौत का बहाना भी कैंसर ही बना। 

इरफान खान-ऋषि कपूर

Photo- screenshot

इरफान खान और ऋषि कपूर, अलग-अलग समय और मिजाज के कलाकार रहे। इन दोनों ने डी-डे में साथ काम किया, लेकिन मौत की तारीख दोनों को और करीब ले आयी। इरफान का निधन कैंसर से 2020 में 29 अप्रैल को हुआ था। ठीक एक दिन बाद 30 अप्रैल को ऋषि ने भी दुनिया छोड़ दी। उनका निधन कैंसर से ठीक होने के बाद हुआ था।

राजेश खन्ना-ट्विंकल खन्ना

Photo- Instagram/Twinkle Khanna

तारीखों की यह संयोग, ट्विंकल खन्ना और राजेश खन्ना के बीच भी है। दोनों स्टार फादर-डॉटर बर्थडे शेयर करते हैं। हिंदी सिनेमा के पहले सुपरस्टार कहे जाने वाला काका का जन्म 29 दिसम्बर 1942 को हुआ था, जबकि बेटी ट्विंकल 1974 में इसी तारीख को पैदा हुई थीं। 

यह भी पढ़ें: Friday Releases: डॉक्टर जी के साथ सिनेमाघरों में आ रहीं 10 फिल्में, कैसी होगी बॉक्स ऑफिस की सेहत?