Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

बोनी कपूर ने अपनी पहली क्रश का किया खुलासा, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्माता और निर्देशक बॉनी कपूर ने सोशल मीडिया पर जबरदस्त एक्टिव रहते हैं। वो अक्सर इंस्टाग्राम पर अपनी दिवंगत पत्नी श्रीदेवी के साथ तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। लेकिन अब उन्होंने एक फोटो शेयर कर अपनी पलही क्रश का खुलासा किया है।

By Nitin YadavEdited By: Updated: Thu, 23 Dec 2021 07:09 AM (IST)
Hero Image
Boney Kapoor revealed his first crush share by a photo on Instagram.

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्माता और निर्देशक बॉनी कपूर ने सोशल मीडिया पर जबरदस्त एक्टिव रहते हैं। वो अक्सर इंस्टाग्राम पर अपनी दिवंगत पत्नी श्रीदेवी के साथ तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। लेकिन अब उन्होंने एक फोटो शेयर कर अपनी पलही क्रश का खुलासा किया है।

बोनी कपूर ने मंगलवार को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर अपने दौर की फेसम एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर के साथ तस्वीर शेयर की है। साथ ही इस फोटो को साझा कर फिल्म निर्माता ने खुलासा किया है कि शर्मिला टैगोर उनकी पहली क्रश थी। फोटो में बोनी कपूर और एक्ट्रेस मुस्कुराती हुई नजर आ रही हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Boney.kapoor (@boney.kapoor)

फैंस ने यूं किया रिएक्ट

फिल्म निर्माता और शर्मिला टैगोर की इस फोटो को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। साथ ही बॉलीवुड सेलेब्स तस्वीर पर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक्ट्रेस और राजनेता खूशबु सुंदर ने लिखा, हर किसी की ड्रीम वुमन... हमेशा के लिए कश्मीर की कली। साथ ही फैंस भी कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी दिवंगत पत्नी और अभिनेत्री श्रीदेवी के साथ अपनी अलास्का यात्रा की तस्वीर शेयर की थी, जिसमें दोनों एक-दूसरे को हग करते हुए दिख रहे हैं।

बता दें कि बोनी और श्रीदेवी ने साल 1996 में शादी रचाई थी। दोनों की दो बेटियां जाह्नवी कपूर औऱ खुशी कपूर हैं, जो अक्सर फोटोज वीडियो के चलते फैंस के बीच चर्चा में रहती हैं। वही अभिनेत्री साल 2018 में अपने भतेजे मोहित मारवा की शादी में शामिल होने के लिए दुबई गई थीं। वही होटल के रूम में कार्डियक अरेस्ट आने के चलते उनका निधन हो गया।

कई हिट फिल्मों का कर चुकें हैं निर्माण

आपको बता दें कि उन्होंने अपने करियर की शुरूआत लिजेंड शक्ति सामन्ता के साथ काम करते हुए की। लेकिन उनकी सबसे सफल फिल्म मिस्टर इंडिया थी, जिसको शेखर कपूर ने निर्देशित किया था। इसके बाद उन्होंने रूप की रानी चोरों का राजा, प्रेम, लोफर, जुदाई, पुकार, हमारा दिल आपके पास है, शक्ति, जुदाई, रन, बेवफा, नो एंट्री, वांटेड जैसी सुपर हिट फिल्मों का निर्माण किया।