Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Box Office Report: बॉलीवुड के लिए मेहरबान रहा अगस्त 2023, इस महीने फिल्मों के कारोबार ने छुआ आसमान

Box Office Report साल 2023 में रिलीज हुईं कई फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया खासकर अगस्त का महीना बॉलीवुड के लिए सबसे खास रहा। इस महीने ज्यादातर सीक्वल फिल्में रिलीज हुईं और उन्होंने पहली फिल्म से ज्यादा कारोबार किया। पिछले साल भी कई बड़ी फिल्में रिलीज हुई थीं लेकिन कमाई के मामले में उनकी गाड़ी थम गई थी।

By Rinki TiwariEdited By: Rinki TiwariUpdated: Sat, 02 Sep 2023 09:39 PM (IST)
Hero Image
2022 के मुकाबले अगस्त 2023 में बॉलीवुड की रही चांदी। Photo-Twitter

 नई दिल्ली, जेएनएन। August 2022 Vs August 2023 Box Office Report: इस साल अगस्त का महीना फिल्म इंडस्ट्री के लिए बहुत लकी साबित हुआ। 'गदर 2', 'ओएमजी 2' और 'ड्रीम गर्ल 2' समेत कई बड़ी फिल्में रिलीज हुईं और थिएटर्स दर्शकों से फुल हो गया है। कुछ फिल्मों ने सक्सेस के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए, खासकर 'गदर 2' ने।

कोविड 19 के बाद लगे लॉकडाउन ने फिल्मों की कमाई पर मानों ग्रहण लगा दिया था। गिनी-चुनी फिल्मों को छोड़ बॉक्स ऑफिस पर मोस्ट अवेटेड फिल्में भी औंधे मुंह गिरीं। साल 2022 में सबसे बुरा हाल अगस्त में रिलीज हुईं फिल्मों का रहा। आमिर खान (Aamir Khan) से लेकर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) तक की फिल्में बॉलीवुड का सूखा खत्म नहीं कर पाई थीं।

वहीं, इस साल अगस्त में बॉलीवुड की चांदी-चांदी हो गई। एक के बाद एक रिलीज हुईं फिल्मों ने जमकर कमाई की। आइए, आपको एक-एक करके साल 2022 और साल 2023 के अगस्त में रिलीज हुईं फिल्मों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में बताते हैं।

अगस्त 2022 में रिलीज हुईं फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर हाल

साल 2022 का अगस्त महीना फिल्मों के लिहाज से काफी खास था। आमिर खान चार साल बाद फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' से फिल्मी दुनिया में वापसी कर रहे थे। उनकी फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे थे और 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' भी प्रमोशन में कोई कमी नहीं छोड़ रहे थे।

दूसरी ओर अक्षय कुमार अपनी फिल्म 'रक्षाबंधन' के लिए जी तोड़ मेहनत कर रहे थे। विजय देवरकोंडा भी फिल्म 'लाइगर' से बॉलीवुड में डेब्यू के लिए तैयार थे। कुल मिलाकर फिल्मों को लेकर बज तो खूब था, लेकिन जब रिलीज हुईं तो कमाई ने कमर तोड़ दी।

आइए, आपको बताते हैं कि इंडियन बॉक्स ऑफिस पर इनका क्या हाल रहा। 

फिल्म रिलीज डेट कास्ट बजट घरेलू बॉक्स ऑफिस
लाल सिंह चड्ढा 11 अगस्त 2022 आमिर खान, करीना कपूर, हफ्सा अशरफ 180 करोड़ 58.73 करोड़
रक्षाबंधन 11 अगस्त 2022 अक्षय कुमार, भूमि पेडनेकर, सादिया खातीब, सीमा पाहवा 70 करोड़ 44.39 करोड़
दोबारा 19 अगस्त 2022 तापसी पन्नू, पावेल गुलाटी, राहुल भट्ट, विदुषी मेहरा 30 करोड़ 5.35 करोड़
लाइगर 25 अगस्त 2022 विजय देवरकोंडा, माइक टायसन, अनन्या पांडे, राम्या कृष्णन 100 करोड़ 20.05 करोड़

2023 अगस्त में फिल्मों ने मचाया तहलका

अब बात करते हैं साल 2023 के अगस्त की। इस महीने रिलीज हुईं फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस की दिशा ही बदल दी। 22 साल बाद 'गदर एक प्रेम कथा' के सीक्वल 'गदर 2' के रिकॉर्ड तोड़ सक्सेस ने कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ दिया। 'ओएमजी' की सीक्वल ने भी अच्छी-खासी कमाई की। 

जानिए, अगस्त में आईं फिल्मों ने अभी तक कितना कलेक्शन किया है। 

फिल्म रिलीज डेट कास्ट बजट घरेलू बॉक्स ऑफिस
गदर 2 11 अगस्त 2023 सनी देओल, अमीषा पटेल, उत्कर्ष शर्मा 60 करोड़ 487.65 करोड़ (कमाई जारी है)
ओएमजी 2 11 अगस्त 2023 अक्षय कुमार, पंकज त्रिपाठी, यामी गौतम 95 करोड़ 141.82 करोड़ (कमाई जारी है)
घूमर 18 अगस्त 2023 अभिषेक बच्चन, सैयामी खेर 15 करोड़ 4.83 करोड़
ड्रीम गर्ल 2 25 अगस्त 2023 आयुष्मान खुराना, अनन्या पांडे, अन्नू कपूर 65 करोड़ 71.70 करोड़ (जारी है)
अकेली 25 अगस्त 2023 नुशरत भरुचा 10-15 करोड़ 86 लाख 

सितंबर में रिलीज होंगी ये फिल्में

इस साल सितंबर में कई बड़ी फिल्में रिलीज होने वाली हैं। सामंथा और विजय देवरकोंडा की फिल्म 'कुशी' एक सितंबर को रिलीज हुई, जो बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है। 7 सितंबर को शाह रुख खान की मूवी 'जवान' (Jawan) रिलीज होगी। वहीं, विक्की कौशल स्टारर फिल्म 'द ग्रेट इंडियन फैमिली' 22 सितंबर को रिलीज होगी। 

इसी दिन शिल्पा शेट्टी की फिल्म 'सुखी' भी थिएटर्स में दस्तक देगी। वहीं, 28 सितंबर को 'फुकरे 3' और 'द वैक्सीन वॉर' सिनेमाघरों में रिलीज होंगी।