Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Brahmastra Music Album: जल्द रिलीज होगी 'ब्रह्मास्त्र' म्यूजिक एल्बम, अयान मुखर्जी ने तैयार किया खास प्लान

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म ब्रह्मास्त्र बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पांच वे दिन तक 150 करोड़ रुपए से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। अब मेकर्स ने फिल्म की पूरी म्यूजिक एल्बम रिलीज करने का एलान कर दिया है।

By Nitin YadavEdited By: Updated: Wed, 14 Sep 2022 01:49 PM (IST)
Hero Image
Brahmastra full music album to be released soon Ayan Mukerji prepared a special plan

नई दिल्ली, जेएनएन।Brahmastra Music Album: अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी फिल्म ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन शिवा सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी हैं। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट स्टारर ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है, ब्रह्मास्त्र ने देश भर में पांच वें दिन तक 150 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है।

दशहरा तक रिलीज होगी ब्रह्मास्त्र म्यूजिक एल्बम

अब निर्देशक ने इस सफलता का जश्न मनाते हुए अपनी ब्रह्मास्त्र फ्रेंचाइजी फिल्म को लेकर नया अपडेट साझा किया है, जिसमें उन्होंने बताया कि ब्रह्मास्त्र के कुछ गाने जल्द ही रिलीज होने वाले हैं। इसमें फिल्म का सबसे पॉपुलर सॉन्ग केसरिया का फीमेल वर्जन, रसिया, शिव थीम जैसे गाने शामिल हैं। मेकर्स ने फिल्म की इस पूरी एल्बम को दशहरा यानी 5 अक्टूबर को रिलीज करने का एलान किया है। इस जानकारी को अयान मुखर्जी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है।

View this post on Instagram

A post shared by Ayan Mukerji (@ayan_mukerji)

ब्रह्मास्त्र की इस म्यूजिक एल्बम के बारे में जानकारी देते हुए निर्देशक ने लिखा, ब्रह्मास्त्र के म्यूजिक एल्बम को लेकर कुछ न्यूज है। फिल्म में बहुत सारे गाने हैं, जिन्हें हमने अभी तक रिलीज नहीं किया है... जिसमें रसिया हमारा शिवा थीम जैसे गाने शामिल हैं। इन गानों को रिलीज ना करने की वजह ही थी कि हम पहले फिल्म को खत्म करना चाहते थे और उनके बाद इन ट्रैकों को ठीक से लॉन्च कर करना चाहते थे लेकिन ऐसा ना हो सका।

View this post on Instagram

A post shared by Ayan Mukerji (@ayan_mukerji)

उन्होंने आगे लिखा, ये कहना एक सामान्य बात कि हम इस जर्नी को फिर से उत्साह के साथ शुरू कर रहे हैं और हम अगले हफ्ते की शुरुआत में रसिया और अन्य ट्रैक लॉन्च करना का प्लान बना रहे हैं। हमारी योजना है कि हमारा पूरा ब्रह्मास्त्र म्यूजिक एल्बम दशहरा 5 अक्टूबर तक पूरा रिलीज हो जाए।

View this post on Instagram

A post shared by Ayan Mukerji (@ayan_mukerji)

ब्रह्मास्त्र की कहानी

बता दें, इस फिल्म में रणबीर कपूर-आलिया भट्ट ने मुख्य शिवा और ईशा का किरदार निभाया है। ब्रह्मास्त्र में रणबीर-आलिया के अलावा अमिताभ बच्चन, नागार्जुन ने भी मुख्य किरदार प्ले किया है। जबकि दीपिका पादुकोण और शाह रुख खान के कैमियों ने फिल्म में जान फूंक दी है। इस फिल्म की कहानी ब्रह्म यानी ब्रह्मास्त्र को हासिल करने के इर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आती है। अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी इस बड़े बजट की फिल्म का निर्माण करण जौहर की कंपनी धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले किया गया है।