Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Celebs Unique Kids Names: विराट-अनुष्का से लेकर इलियाना तक, इन सेलेब्स ने रखे अपने बच्चों के यूनिक नाम

Bollywood Celebs Unique Kids Names अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma ) और विराट कोहली (Virat Kohli) 15 फरवरी को दूसरी बार पेरेंट्स बने हैं । इस बार अनुष्का शर्मा ने बेटे को जन्म दिया है । इस कपल ने अपने लिटिल चैंप के नाम का बेहद यूनिक नाम रखा है । जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है ।

By Aditi Yadav Edited By: Aditi Yadav Updated: Thu, 22 Feb 2024 02:30 PM (IST)
Hero Image
Celebs Unique Kids Names (Photo Credit Instagram)

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Bollywood Celebs Unique Kids Names: बी टाउन का फेमस कपल अनुष्का शर्मा और विराट कोहली 15 फरवरी को दूसरी बार पेरेंट्स बने हैं। इस बार अनुष्का शर्मा  (Anushka Sharma) ने बेटे को जन्म दिया है। हालांकि, इसकी जानकारी इस कपल ने पूरे 5 दिन बाद 20 फरवरी को सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर की। पेरेंट्स बनने की खुशी के साथ-साथ अनुष्का और विराट में अपने लिटिल चैंप के नाम का भी खुलासा किया है। 

जो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा ट्रेंड भी हो रहा है, क्योंकि कपल ने अपने लाडले का नाम काफी यूनिक जो रखा है। खैर ये कपल इंडस्ट्री का पहला कपल नहीं है जिसने अपने बच्चों के लिए यूनिक नाम को चुना हो। इस लिस्ट में कई और सेलेब्स भी शामिल हैं। आइए जाने इन बॉलीवुड के स्टार किड्स के यूनिक नेम।  

यह भी पढ़ें- Anushka Sharma Baby Boy: दूसरी बार माता-पिता बने अनुष्का शर्मा और विराट कोहली, पोस्ट शेयर कर बताया बेटे का नाम

अनुष्का-विराट के बेटे के नाम

विराट और अनुष्का ने अपने बेटे का नाम अकाय (Akaay) रखा है। इस नाम के सामने आते ही सोशल मीडिया पर लोगों ने इसके नाम का मतलब सर्च करना शुरू कर दिया। अकाय नाम भगवान शिव (Shiv) को दर्शाता है, जिसकी कोई काया यानी शरीर न हो अर्थात जो 'निराकार' हो।

वहीं तुर्की भाषा में इस शब्द का मतलब है- चमकता हुआ चांद या फिर पूर्णिमा का चंद्रमा। इससे पहले विराट और अनुष्का की बेटी वामिका के नाम की भी खूब चर्चा हुई थी। इस कपल ने बेटी को भी काफी यूनिक नाम दिया है। वामिका का अर्थ का मतलब 'देवी दुर्गा' होता है।

रणबीर-आलिया की बेटी के नाम

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर साल 2022 में बेटी राहा कपूर के पेरेंट्स बने थे। आलिया ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए अपनी बेटी के नाम का खुलासा किया था, जिसे जानने के बाद लोग राहा के नाम का अर्थ सोचने लगे।

हालांकि, इसका जवाब भी खुद एक्ट्रेस ने बताया था। राहा का असल में मतलब दिव्य पथ.. स्वाहिली में इसका मतलब खुश है... संस्कृत में राहा का मतलब- एक वंश बढ़ाने वाला है.. बंगाली में राहा का मतलब- आराम, कम्फर्ट, राहत, है.. तो वहीं अरबी में इसका मतलब शांति है। इस नाम का मीनिंग खुशी, स्वतंत्रता और आनंद भी है।

स्वरा-फहाद के बेटे का नाम

एक्ट्रेस स्वरा भास्कर 23 सितंबर 2023 को बेटी की मां बनी थीं। स्वरा और उनके पति फहाद अहमद ने अपनी बेटी का नाम राबिया रखा है। इस कपल ने अपनी बेटी का नाम एक सूफी संत के नाम पर रखा है। राबिया बसरी इराक की रहने वाली एक सूफी संत थीं। राबिया का दूसरा अर्थ "वसंत" या "रानी" है।

इलियाना डिक्रूज के बेटे का नाम

एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज बीते साल मां बनी थीं। उन्होंने बिन शादी के ब्वॉयफ्रेंड  माइकल  के बच्चे को जन्म दिया, जिसका नाम बेहद यूनिक रखा है। इलियाना ने अपने लाडले का नाम 'कोआ फीनिक्स डोलन' रखा है, कोआ का मतलब है योद्धा और बहादुरी है। वहीं फीनिक्स शब्द की तो यह पुनर्जन्म और नवीकरण को दर्शाता है। साथ ही आर्ट्स से भी इसका कनेक्शन है। डोलान बच्चे का सरनेम है, जो पिता माइकल डोलन से लिया है।

राम चरण-उपासना की बेटी का नाम

साउथ के सुपरस्टार राम चरण और उपासना शादी के 11 साल बाद 20 जून साल 2023 में पेरेंट्स बने। दोनों ने अपनी बेटी का नाम कलिन कारा कोनिडेला रखा है जो बेहद यूनिक है।  कलिन कारा कोनिडेला का मतलब होता है देवी ललिता देवी के हजारों नामों की सूची है। यह नाम एक परिवर्तनकारी, शुद्ध करने वाली ऊर्जा का प्रतीक है जो आध्यात्मिक जागृति लाता है।

रुबीना-अभिनव की जुड़ा बेटा का नाम

रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) बीते साल 27 नवंबर को दो बेटियों की मां बनी थी। उन्होंने अपनी बड़ी बेटी एधा है और छोटी बेटी जीवा रखा है। ये नाम भी बेहद यूनिक है। 'एधा का मतलब प्रॉस्पेरिटी और जीवा का मतलब लाइफलाइन होता है। ये देवियों के नाम हैं। संस्कृत से लिए गए हैं। 

यह भी पढ़ें- Jeh भैया की बर्थडे पार्टी में पहुंची Raha Kapoor, पापा Ranbir की गोद में आईं नजर