Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Charles Sobhraj: बातों से सांसें छीनने में माहिर बिकिनी किलर, इन फिल्मों और सीरीजों में जिंदगी आ चुकी है नजर

Charles Sobhraj बिकिनी किलर के नाम से फेमस चार्ल्स शोभराज फिल्मी दुनिया के भी पसंदीदा किरदारों में से एक था। उसपर कई फिल्में और वेब सीरीज भी बन चुकी है। वह 19 वर्षों के बाद जेल से छूट रहा है।

By Rupesh KumarEdited By: Updated: Wed, 21 Dec 2022 08:31 PM (IST)
Hero Image
Charles Sobhraj: चार्ल्स शोभराज 19 वर्षों के बाद जेल से छूट रहा है।

नई दिल्ली, जेएनएन। Charles Sobhraj: बिकिनी किलर के नाम से फेमस चार्ल्स शोभराज का विवादित जीवन कई फिल्म निर्माता और निर्देशकों को आज भी आकर्षित करता है। चार्ल्स शोभराज 19 वर्षों बाद जेल से रिहा हो रहा हैं और इसी के चलते वह एक बार फिर से खबरों में है। चार्ल्स शोभराज का नाम जब भी आता है, तब 'बिकिनी किलर' के विवादित जीवन पर आधारित फिल्में और वेब सीरीज का भी जिक्र अपने आप आ जाता हैं। दरअसल उनके ऊपर कई वेब सीरीज और फिल्में बन चुकी है। बिकिनी किलर के अलावा वह द स्पिल्टिंग किलर और द सर्पेंट के नाम से भी कुख्यात था। उस पर सीरियल किलिंग, फ्रॉड, भागने और चोरी जैसे कई गंभीर आरोप लगे थे। 

द सर्पेंट (2021)

चार्ल्स शोभराज के जीवन पर एक बार फिर सभी का तब ध्यान गया, जब ओटीटी पर द सर्पेंट रिलीज हुई। इसमें फ्रेंच अल्जीरियन एक्टर ताहर रहीम ने अहम भूमिका निभाई। इसमें वे इस क्रिमिनल मास्टरमाइंड की भूमिका निभाते हैं। यह सीरीज 8 एपिसोड की थी। इसमें जहां चार्ल्स शोभराज को एक किलर बताया गया है। वहीं उसकी शुरुआती परिस्थितियों के बारे में भी बताया गया है। 

स्नेक

स्नेक अभी तक रिलीज नहीं हुई है। यह फारुख धोंडी की रिसर्च और इंटरव्यू पर आधारित 3 भागों की सीरीज है। यह हिंदी और इंग्लिश में बनी है। यह जी5 पर रिलीज होने वाली है। 

मैं और चार्ल्स (2015)

चार्ल्स शोभराज के जीवन पर लिखी प्रवाल रमन की किताब पर बनी फिल्म 2015 में रिलीज हुई थी। इसमें रणदीप हुड्डा ने चार्ल्स शोभराज की भूमिका निभाई थी।वहीं आदिल हुसैन ने पुलिस अफसर आमोद कांत की भूमिका निभाई थी, जिन्होंने चार्ल्स शोभराज के केस को लंबे समय तक हैंडल किया था। यह फिल्म काफी अच्छी थी लेकिन बॉक्स ऑफिस पर व्यापार करने में असफल रही थी। निर्देशक ने इस बारे में बताते हुए कहा था कि वह चार्ल्स की इमेज के बारे में लोगों को बताना चाहते थे। वह अपने दौर में काफी फेमस था। इस फिल्म में चार्ल्स शोभराज के तिहाड़ जेल से भागने की कहानी को भी बताया गया था। 

शोभराज ऑर हाउ टू बी फ्रेंड विद ए सीरियल किलर 2004

2004 में फिनिश फिल्म मेकर जान वेलमैन ने इस नाम से डॉक्यूमेंट्री बनाई थी। चार्ल्स शोभराज को 22 सितंबर 2003 को गिरफ्तार किया गया था। यह डॉक्यूमेंट्री कट टू कट चार्ल्स शोभराज के जीवन को ध्यान में रखकर बनाई गई थी। इसमें इस बात का भी खुलासा किया गया कि चार्ल्स शोभराज पर भले ही एक दर्जन से ज्यादा हत्याएं करने का आरोप लगा हो लेकिन कभी भी उसे किसी भी मामले में सजा नहीं हुई है। कुछ लोग एक दर्जन के बजाय 50 से ज्यादा हत्याओं के लिए भी चार्ल्स शोभराज को जिम्मेदार ठहराते हैं। यह भी कहा जाता है कि चार्ल्स शोभराज ने यह हत्याएं भारत, थाईलैंड, नेपाल और साउथ ईस्ट एशिया के देशों में की है।

शैडो ऑफ द कोबरा 

1989 द लाइफ एंड क्राइम्स ऑफ चार्ल्स शोभराज के जीवन पर आधारित टीवी फिल्म थी। यह 2 घंटे 45 मिनट की फिल्म दो भागों में बनी है। इसमें बताया गया है कि कैसे 70 के दशक में दक्षिण पूर्व एशिया में पश्चिमी देशों के टूरिस्टों को चार्ल्स शोभराज ने फंसाने का काम किया। इसमें पाकिस्तान मूल के अंग्रेजी अभिनेता को चार्ल्स शोभराज की भूमिका निभाने के लिए लिया गया था। वहीं ऑस्ट्रेलियन एक्ट्रेस हेलेन को शोभराज की लव इंटरेस्ट की भूमिका निभाने की मिला था।