Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

तलाक की खबरों के बीच वायरल हुआ चारू असोपा और राजीव सेन का रोमांटिक डांस वीडियो, साथ देख फैंस हुए खुश

Charu Asopa and Rajeev Sen बता दें कि सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन ने टीवी एक्ट्रेस चारू असोपा संग शादी है। दोनों पिछले काफी दिनों से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। बीते दिनों दोनों ने एक दूसरे को लेकर कई तरह के आरोप लगाए थे।

By Priti KushwahaEdited By: Priti KushwahaUpdated: Sat, 07 Jan 2023 03:53 PM (IST)
Hero Image
Photo Credit : Charu Asopa and Rajeev Sen Instagram Photos Screenshot

नई दिल्ली, जेएनएन। Charu Asopa and Rajeev Sen Romantic Dance Video Viral: बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन और टीवी एक्ट्रेस चारू असोपा कई बार अपने बिगड़ते रिश्ते को लेकर चर्चा में आए हैं। दोनों ने एक दूसरे पर कई गंभीर आरोप भी लगाए थे। फिलहाल अब उनके बीच सबकुछ ठीक है और दोनों पूरे परिवार के साथ एक शादी में शामिल हुए। इस शाद में चारू ने राजीव सेन के साथ जमकर डांस किया। दोनों का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। फैंस एक बार फिर से दोनों को साथ देखकर काफी खुश नजर आ रहे हैं।

राजीव संग चारू ने किया जमकर डांस

कजिन की शादी में राजीव सेन और चारू असोपा एक साथ स्टेज शेयर करते नजर आए। दोनों ने पहले तो 'झल्ला-वल्लाह' सॉन्ग पर डांस किया इसके बाद उन्होंने 'पहला पहला प्यार' गाने पर डांस कर स्टेज पर आग लगा दी। दोनों को एक साथ डांस करते देख शादी में मौजूद सभी लोग काफी एक्साइटेड दिखाई दिए। वहीं उनका वीडियो सामने आने के बाद फैंस भी काफी खुश नजर आ रहे हैं। साथ ही इस पर कमेंट कर यूजर्स जमकर अपने रिएक्शन दे रहे हैं। इस दौरान दोनों कपल एथनिक लुक में काफी अच्छे लग रहे हैं। वहीं शादी में उनकी बेटी, सुष्मिता सेन उनकी दोनों बेटियां और पूरा परिवार एक साथ नजर आया।                                            

चारू ने पति पर लगाया था धोखा देने का असोपा

आपको बात दें कि शादी के महज कुछ ही दिनों के बाद से ही उनके बिगड़े रिश्ते की खबरें सोशल मीडिया पर सामने आईं थीं। बता दें कि चारू ने राजीव पर धोखा देने का आरोप लगाया था। दोनों के बीच बात इतनी ज्यादा बिगड़ गई थी कि चारू राजीव का घर छोड़कर अलग रहने लगी थीं। फिलहाल दोनों एक बार फिर से सारी पुरानी बातें भूलकर एक साथ आ गए हैं।