Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Swini Khara Wedding: 'चीनी कम' फेम चाइल्ड एक्ट्रेस स्विनी खरा ने की ब्वॉयफ्रेंड संग रचाई शादी, देखें तस्वीरे

स्विनी खरा (Swini Khara) ने अपने ब्वॉयफ्रेंड उर्विश देसाई से 26 दिसंबर को राजस्थान के खूबसूरत शहर जयपुर में ग्रैंड वेडिंग की। इस खास मौके पर अदाकारा ने पिंक कलर का कढ़ाई हेवी लहंगा पहना। स्विनी ने अपने लहंगे को पारदर्शी दुपट्टे और घूंघट के साथ जोड़ा था जिस पर नकसी डिजाइन की सुनहरी कढ़ाई थी और पति के नाम के पहले अक्षर लिखा था।

By Aditi Yadav Edited By: Aditi Yadav Updated: Wed, 27 Dec 2023 03:53 PM (IST)
Hero Image
स्विनी खरा ने की शादी (Photo Instagram)

 नई दिल्ली, जेएनएन। Swini Khara Wedding: साल 2023 खत्म होने रहा है। इस बार फिल्मी दुनिया में काफी कुछ देखने को मिला। अगर बात बॉलीवुड वेडिंग्स की बात की जाए तो। साल 2023 में कई एक्ट्रेसेज और एक्टर शादी के रिश्ते में बंधे हैं।

हाल ही में अरबाज खान ने दूसरा निकाह किया। तो वहीं अब चीनी कम और बा बहू और बेबी फेम की चाइल्ड एक्ट्रेस स्विनी खरा (Swini Khara) ने भी शादी रचाई।

यह भी पढ़ें- शादी के बाद Shrenu Parikh-Akshay Mhatre का हुआ ग्रैंड रिसेप्शन, ब्लैक आउटफिट में कपल ने की ट्विनिंग

स्विनी खरा ने ब्वॉयफ्रेंड संग की शादी

स्विनी ने अपने ब्वॉयफ्रेंड उर्विश देसाई से 26 दिसंबर को राजस्थान के खूबसूरत शहर जयपुर में ग्रैंड वेडिंग की। इस खास मौके पर अदाकारा ने पिंक कलर का कढ़ाई हेवी लहंगा पहना। स्विनी ने अपने लहंगे को पारदर्शी दुपट्टे और घूंघट के साथ जोड़ा था, जिस पर नकसी डिजाइन की सुनहरी कढ़ाई थी और पति के नाम के पहले अक्षर लिखा था।

एक्ट्रेस का वेडिंग लुक

पिंक लहंगे के साथ एक्ट्रेस ने गले में सिल्वर कुंदन  नेकलेस, मैचिंग इयररिंग्स, मांग टीका, माथा पट्टी और हाथों में गुलाबी चूड़ा पहना था। जो उनके लुक को चार चांद लगा रहा था। स्विनी के दूल्हा बने उर्विश देसाई ने अपने डी-डे पर ऑफ व्हाइट कलर की शेरवानी पहनी थी। इसके साथ उन्हें गले में सफेद मोतियों से बनी महाराजा वाली माला भी पहनी, जो उनके लुक को पूरा कंप्लीट कर रही थी।

मार्च में की थी सगाई

स्विनी खरा (Swini Khara) ने इसी साल मार्च में सगाई की थी। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर सगाई की तस्वीरे शेयर कर फैंस के साथ गुड न्यूज शेयर की थी। 

एक्ट्रेस का एक्टिंग करियर 

यह भी पढ़ें- Arbaaz Khan Video: 'अब मुंह छुपाने से...', शादी के बाद अरबाज-शूरा के वायरल वीडियो पर फैंस ने ली चुटकी

 स्विनी के एक्टिंग करियर की बात करे तो, उन्होंने कई फिल्मों में काम किया है। इसके अलावा उन्होंने कई सीरियल में भी काम किया है। 'जिंदगी खट्टी-मीठी', 'दिल मिल गए' लेकिन उन्हें खास पहचान एम एस धोनी फिल्म से मिली थी।