Move to Jagran APP

सेफ से एक्टर बने अभिनेता Ranveer Brar ने बताया क्या है अभिनय करने की रेसिपी? जल्द लाएंगे अपनी किताब

शेफ रणवीर बरार ने हाल ही में रिलीज हुई फिल्म द बकिंघम मर्डर्स में अपने अभिनय से दर्शकों को प्रभावित किया है। फिल्म में दलजीत कोहली का किरदार निभाने वाले रणवीर ने अपनी एक्टिंग से सभी को प्रभावित किया। शेफ से अभिनेता बने रणवीर ने इस फिल्म में करीना कपूर खान के साथ स्क्रीन साझा करने के बावजूद अपना नाम किया।

By Priyanka singh Edited By: Surabhi Shukla Updated: Sun, 20 Oct 2024 06:00 PM (IST)
Hero Image
रणवीर बरार ने बताया जल्द लाएंगे किताब

प्रियंका सिंह,मुंबई। अगर प्रतिभा है, तो उसे दुनिया के सामने लाना चाहिए। सेलिब्रिटी शेफ रणवीर बरार भी वही कर रहे हैं। लगातार अभिनय में खुद को तराशते रणवीर जल्द ही कविताओं और फोटोग्राफी की किताब भी लेकर आएंगे। हाल ही में रणवीर बरार करीना कपूर की फिल्म बकिंघम मर्डर में नजर आए थे। शेफ से अभिनेता बने रणवीर का क्या है आगे क्या प्लान इस बारे में उनसे बात की हमारे संवाददाता ने। आइए जानते हैं।

हमेशा खुद को जागरुक रखना चाहिए - रणवीर

रणवीर से पूछा गया कि शेफ से अभिनेता बनने की रेसिपी क्या होती है? इसे बताते हुए रणवीर कहते हैं, ‘शेफ जानता है कि उसे कितना संयम रखना है, कितना दिखाना है, कहां हाथों को रोक लेना है। शेफ होने के नाते मैं यह बात जानता हूं कि हमारी बनाई हुई 20-25 रेसिपी में से लोगों को चार या पांच ही याद रह जाती है। अभिनय का क्षेत्र भी वही है, जहां आप खुद को रोककर सही रोल चुनते हैं, वह लोगों को याद रह जाता है। जहां आप एक ही तरह का बहुत सारा काम करते हैं, वहां कुछ नहीं हो पाता है। जागरूक रहना चाहिए।

यह भी पढ़ें: Kareena Kapoor Khan ने इस मशहूर शेफ को सेट पर मारे थे 15 थप्पड़! जानें क्या है पूरा मामला

खाना बनाते समय अगर उस पल में नहीं हैं, ध्यान कहीं अतीत या भविष्य में है, तो अच्छा खाना नहीं बना पाएंगे। अभिनय भी वही है। उस पल में मौजूद रहना जरूरी है। मैंने शेफ के पेशे में संयम और जागरूक रहना सीखा है।’

बड़े होने पर आप खुद को बेहतर समझ पाते हैं

रणवीर बरार ‘द बकिंघम मर्डर्स’ में नकारात्मक भूमिका में नजर आए थे। एक्टर ने आगे कहा, ‘मैं अपनी पसंद के रोल इसलिए चुन पा रहा हूं, क्योंकि मैं आर्थिक और पेशेवर तौर पर सुरक्षित जगह पर हूं। अगर मेरे हाथ में शेफ वाला काम नहीं होता, तो शायद मैं रोल चुन नहीं पाता। अगर मैं 25 साल का लड़का होता और सिर्फ एक्टिंग करने मुंबई आया होता, तो इस तरह का काम खुद के लिए नहीं चुन पाता। जब आप 40-42 के हो जाते हैं, तो आप खुद को बेहतर समझते हैं, खुद की ताकत समझते हैं। जीवन में सही निर्णय के लिए आर्थिक और भावनात्मक सुरक्षा तो जरूरी ही होती है।’

ये कैसे संभव हो पाया, रणवीर ने इसका उदाहरण भी दिया। उन्होंने कहा - ‘पहले मुझमें अपनी लिखी कविताओं की पुस्तक लाने का आत्मविश्वास नहीं था, लेकिन अब अगले साल अपनी कविताओं और अपनी ली गई तस्वीरों की किताब लेकर आऊंगा। अभिनय से यह आत्मविश्वास आया है कि मैं अपनी कहानियों को कहने की कला को कविताओं और तस्वीरों के जरिए आगे बढ़ाऊं।’

यह भी पढ़ें: इंडस्ट्री में करीना कपूर ने पूरी की सिल्वर जुबली, The Buckingham Murders एक्ट्रेस को मिलेगा खास सम्मान