Move to Jagran APP

Chhath 2023 Songs: 'हो दीनानाथ' से 'चल गंगा किनारे' तक, छठ पर सुने ये फेमस गाने, देखें लिस्ट

Chhath 2023 Songs छठ महापर्व की शुरुआत आज 17 नवंबर से हो गई है। यह त्योहार चार दिन तक चलने वाला है। इस पर्व को और भी ज्यादा जो चीज खास बनाती है वो इसके फेमस लोक गीत हैं। ऐसे में अगर आप इस पर्व को यादगार बनाना चाहते हैं तो कुछ गाने बताए गए हैं जिन्हें आप इस मौके पर बजा सकते हैं और आनंद ले सकते हैं।

By Rajshree VermaEdited By: Rajshree VermaUpdated: Fri, 17 Nov 2023 02:03 PM (IST)
Hero Image
छठ पर्व पर सुने ये फेमस गीत (Photo Credit: Youtube Screenshot)
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Chhath 2023 Songs: छठ पूजा का त्योहार आज 17 नवंबर से शुरू हो गया है। यह त्योहार को सबसे ज्यादा झारखंड, बिहार और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में मनाया जाता है। इस पर्व के ऊपर कई पारंपरिक लोक गीत बने हैं। अगर आप इस महापर्व को खास बनाना चाहते हैं, तो यहां कुछ गाने बताए गए हैं, जिन्हें आप इस मौके पर बजा सकते हैं और पर्व का आनंद ले सकते हैं।

छठ का महापर्व चार दिन तक चलता है। इसके पहले दिन नहाय खाय मनाया जाता है। दूसरे दिन खरना होता है और तीसरे दिन सूर्य देव को शाम का अर्घ्य दिया जाता है। फिर चौथे दिन उगते सूरज को अर्घ्य दिया जाएगा। इस पर्व में छठी मैया, सूर्य देव के लिए कई तरह के प्रसाद तैयार किए जाते हैं। इन सबके साथ जो इस छठ पर्व में अहम भूमिका निभाता है, वो है संगीत यानी गाने।

यह भी पढ़ें: Chhath Puja 2022: जया बच्चन और हेमा मालिनी तक, ये बॉलीवुड अभिनेत्रियां भी भोजपुरी फिल्मों में दिखा चुकी हैं दम

हो दीनानाथ

शारदा सिन्हा भोजपुरी इंडस्ट्री की एक जानी-मानी फेमस गायिका हैं। 'हो दीनानाथ' गाने को उन्होंने अपनी मंत्रमुग्ध कर देने वाली आवाज में गया है। उनका यह गाना खास छठ पर्व के लिए बना है। ऐसे में अगर आप भी छठ का त्योहार मना रहे हैं, तो इस गाने को अपनी लिस्ट में शामिल कर सकते हैं।

उगs हे सूरज देव

अनुराधा पौडवाल, छैला बिहारी और कल्पना पटोवारी द्वारा मिलकर गाया गया यह गीत आपके दिल में शांति और सुकून भर देगा। सुन लीन पुकार छठी मैया हमार एल्बम से संबंधित, उगा है सूरज देव, सूर्य भगवान के बारे में बात करते हैं और कैसे वह भक्तों को नुकसान से बचाते हैं। इसे छठ पूजा उत्सव के दौरान सबसे ज्यादा बजाए जाने वाले गीतों में से एक माना जाता है।

छठ मैया

यह गीत खेसारी लाल यादव ने गाया है। 'छठ मैया' एक पारंपरिक लोक गीत है, जिसे सुनना लोग काफी पसंद करते हैं। यह गाना छठ का पर्व मनाने वाले लोगों के दिलों में उतर जाएगा।

चल गंगा किनारे

यह गीत भी खेसारी लाल यादव का गया हुआ है, जो इस पर्व के लिए ही बना है। इस गीत में छठी मैया की भक्ति देखने को मिलती है। ऐसे में आप इसे भी अपनी लिस्ट में शामिल कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Chhath Puja 2022: शारदा सिन्हा का छठ गीत 'पहिले पहिल छठ मैया' मचा रहा धमाल, यूट्यूब पर मिले इतने लाइक्स