Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Dalljiet Kaur ने पति निखिल पटेल के खिलाफ मुंबई में दर्ज कराई FIR, लगाया धोखाधड़ी का आरोप

टेलीविजन एक्टर दलजीत कौर एक बार फिर चर्चा में है। बीते दिनों दलजीत केन्या से अपना सारा सामान भी लेकर आ गई थी। अब उन्होंने मुंबई के अग्रीपाड़ा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। बता दें निखिल पटेल को गर्लफ्रेंड सफीना नजर के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। कहा जा रहा है कि यहां वो अपनी गर्लफ्रेंड के साथ बर्थडे सेलिब्रेट करने आए थे।

By Aditi Yadav Edited By: Aditi Yadav Updated: Sun, 04 Aug 2024 11:48 AM (IST)
Hero Image
दलजीत कौर और निखिल पटेल का पोस्ट (फोटो इंस्टाग्राम)

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। टीवी एक्ट्रेस दलजीत कौर इस साल के शुरुआत से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। बीते साल 18 मार्च को उन्होंने NRI बिजनेसमैन निखिल पटेल से मुंबई में धूमधाम से शादी रचाई थी, लेकिन महज 10 महीने के अंदर दोनों अलग हो गए है। एक्ट्रेस बेटे के साथ वापस मुंबई लौट आई है, तो वहीं निखिल पटेल अफ्रीका में अपनी बेटियों के साथ रह रहे हैं।

बीते दिनों दलजीत केन्या से अपना सारा सामान भी लेकर आ गई थी। अब एक्ट्रेस ने मुंबई में सेकेंड एक्स हसबैंड पर क्रूरता और धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है।

अग्रीपाड़ा पुलिस स्टेशन में की शिकायत

टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के मुताबिक, शुक्रवार यानी 2 अगस्त को दलजीत कौर ने मुंबई के अग्रीपाड़ा पुलिस स्टेशन में निखिल के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 85 और 316(2) के तहत शिकायत दर्ज कराई है। बता दें बीएनएस की धारा 85 में किसी महिला का पति या पति का रिश्तेदार उसके साथ क्रूरता करता है। तो उसे कारावास से दंडित किया जाएगा, जिसे तीन साल तक बढ़ाया जा सकता है और जुर्माना भी लगाया जा सकता है।''

यह भी पढ़ें- दूसरी शादी टूटने के दर्द से नहीं उबर पा रहीं Dalljiet Kaur, पति निखिल पटेल को लेकर कहा- 'मैं उसकी तरह...'

बीएनएस की धारा 316 (2) में कहा गया है, "जो कोई भी विश्वास का आपराधिक उल्लंघन करेगा, उसे पांच साल तक की कैद या जुर्माना या दोनों से दंडित किया जाएगा।"

गर्लफ्रेंड के साथ मुंबई आए थे निखिल

हाल ही में निखिल को उनकी गर्लफ्रेंड सफीना के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। कुछ दिन पहले दलजीत ने एक पोस्ट के स्क्रीनशॉट शेयर किए थे, जिसमें निखिल अपनी नई गर्लफ्रेंड सफीना नजर के साथ नजर आ रहे थे और लिखा था, 'शब्द नहीं...सिर्फ आंसू जो नहीं रुकेंगे...'।

बीते साल मार्च में की थी शादी

दलजीत और निखिल ने 10 मार्च, 2023 को करीबी दोस्तों और परिवार की मौजूदगी में एक समारोह में शादी की। वह केन्या चली गईं लेकिन जनवरी 2024 में अपने बेटे जेडन के साथ मुंबई लौट आईं। इस जोड़े को लेकर तलाक की अटकलें फरवरी 2024 में शुरू हुईं, जब दोनों ने एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया और अपने इंस्टाग्राम हैंडल से पोस्ट डिलीट कर दिए।

यह भी पढे़ं- Dalljiet Kaur के पति Nikhil Patel ने 'मिस्ट्री गर्ल' संग शेयर किया वीडियो, एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का लगा था आरोप