Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Vijayakanth Death: विजयकांत के निधन से टूटा Debina Bonnerjee का दिल, पहले तमिल हीरो को ऐसी दी श्रद्धांजलि

Debina Bonnerjee On Vijayakanth साउथ के दिग्गज कलाकार और राजनेता विजयकांत के निधन से आज दिनभर मनोरंजन जगत में शोक की लहर छाई रही। सिनेमा जगत की तमाम हस्तियों ने कैप्टन विजयकांत के देहांत पर दुख प्रकट किया है। इस कड़ी में अब अगला नाम टीवी एक्ट्रेस देबिना बनर्जी का शामिल हो रहा है जिन्होंने अपने पहले तमिल हीरो को श्रद्धांजलि दी है।

By Ashish RajendraEdited By: Ashish RajendraUpdated: Thu, 28 Dec 2023 11:01 PM (IST)
Hero Image
विजयकांत के निधन पर देबिना ने जाहिर किया दुख (Photo Credit-Instagram)

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Debina Bonnerjee On Vijayakanth Death: साउथ सिनेमा के दिग्गज एक्टर विजयकांत अब हमारे बीच नहीं रहे हैं। आज सुबह जब विजयकांत के निधन की खबर सामने आई तो मनोरंजन जगत में शोक की लहर छा गई। सोशल मीडिया पर तमाम फिल्मी कलाकारों ने इस अभिनेता और राजनेता के देहांत पर दुख प्रकट किया है।

इसके साथ ही फेमस टीवी एक्ट्रेस देबिना बर्नजी ने भी कैप्टन विजयकांत की मौत की खबर सुनकर सोशल मीडिया पर शोक जाहिर किया किया है। साथ ही एक्ट्रेस ने अपने पहले तमिल हीरो को इस तरह श्रद्धांजलि दी है।

विजयकांत को देबिना ने ऐसी दी श्रद्धांजलि

डीएमडीके पार्टी के संस्थापक विजयकांत के निधन पर देबिना बर्नजी ने अपने ऑफिशियल इंस्टग्राम हैंडल पर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में देबिना बर्नजी ने अपनी और विजयकांत की फिल्म पेरारासु का पोस्टर साझा किया है। इसके साथ ही कैप्शन में टीवी एक्ट्रेस ने लिखा है-

View this post on Instagram

A post shared by Debina Bonnerjee (@debinabon)

''मेरे पहले तमिल हीरो, मेरी पहली तमिल फिल्म पेरारासु में आपके साथ काम करने का अनुभव शानदार था सर। हम सभी आपको पहले ही सुपरस्टार कैप्टन के रूप में जानते हैं। आपने मुझे समय की पाबंदी और मानवता की अच्छी सीख दी। आपके साथ ये फिल्म करने से मुझे हमेशा से गर्व महसूस हुआ।

आपके आस्मिक निधन की खबर सुनकर यकीनन तौर पर काफी दुख हुआ है। भगवान आपकी आत्मा को शांति दे। आपकी फैमिली और प्रशंसकों को मेरी तरफ से संवेदनाएं। एक महान राजनेता और एक्टर के रूप में आप हमेशा याद किए जाएंगे।'' इस तरह से देबिना ने दिग्गज को सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दी है।

कल होगा विजयकांत का अंतिम संस्कार

सुपरस्टार विजयकांत के निधन से दक्षिण भारत के सिनेमा जगत और राजनीति क्षेत्र को भारी नुकसान हुआ है। कोविड 19 की वजह से 71 साल की उम्र में विजय ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। कल 29 दिसंबर को विजय का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

एक्टर के अंतिम दर्शन के लिए उनका पार्थिव शरीर कोयम्बेडु दफ्तर से आईलैंड, अन्ना सलाई लाया जाएगा। बताया जा रहा है कि सुबह 6 बजे लेकर दोपहर 1 बजे तक विजयकांत का पार्थिव शरीर सार्वजनिक श्रद्धांजलि हेतु यहीं रखा जाएगा।

ये भी पढ़ें- Vijayakanth के निधन के चलते रजनीकांत ने बीच में ही रोकी फिल्म शूटिंग, तमिल इंडस्ट्री ने लिया ये बड़ा फैसला