Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

हैशटैग ट्रेंड से अलग हटकर फैंस चाहते हैं Deepika-Ranveer ये रखें अपनी बेटी का नाम, गणपति से है गहरा कनेक्शन

रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और दीपिका पादुकोण के घर बेटी का जन्म हुआ है। एक्ट्रेस ने इस साल की शुरुआत में अपनी प्रेग्नेंसी की जानकारी दी थी। इसके बाद से ही फैंस उनके पहले बच्चे के आने का इंतजार कर रहे थे। फाइनली ये इंतजार गणेश उत्सव के मौके पर खत्म हुआ। दीपिका अब एक बेटी की मां बन चुकी हैं।

By Surabhi Shukla Edited By: Surabhi Shukla Updated: Sun, 08 Sep 2024 05:40 PM (IST)
Hero Image
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के घर हुई बेटी

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के घर एक प्यारी सी बच्ची का जन्म हुआ है। कल जैसी ही दीपिका की गाड़ी को एच एम अस्पताल के बाहर देखा गया था तभी से फैंस गुड न्यूज का इंतजार कर रहे थे। सोशल मीडिया पर ये खबर सबसे पहले सेलेब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने ब्रेक की थी। इसे बाद कुछ ही घंटों में कपल ने इंस्टा पोस्ट के जरिए इस खबर को ऑफिशियल कर दिया। 8 सितंबर को इस कपल को पेरेंट्स बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

क्या है हैशटैग ट्रेंड

इसके बाद से इस पोस्ट पर बधाई का तांता लग गया। एक तरफ जहां अन्य सेलेब्स रणवीर और दीपिका को भर भर के बधाई दे रहे हैं, वहीं कुछ फैंस बच्ची के लिए नाम सुझाने लगे। बीच में जैसे विराट और अनुष्का की शादी के बाद से ये ट्रेंड चला था जब फैंस दोनों एक्टर्स के नामों को मिलाकर एक हैशटैग क्रिएट करते थे और उसी पर बच्चे को नाम देते थे। जैसे विराट और अनु्ष्का से विरुष्का और दीपिका और रणवीर से दीपवीर आदि। इस हिसाब से एक फैन ने सजेस्ट किया कि दीपिका की बेटी का नाम राविका होना चाहिए।

यह भी पढ़ें: Deepika Padukone Baby: बेटी के जन्म के कुछ घंटों बाद रणवीर सिंह ने किया पहला पोस्ट, आलिया भट्ट ने यूं किया रिएक्ट

फैंस ने क्या सुझाए नाम

हालांकि कुछ फैंस इसमें गणपति का कनेक्शन निकाल रहे हैं। चूंकि बेटी गणपति महोत्सव के बीच हुई है इसलिए फैंस इसमें भगवान के नाम का कनेक्शन भी जोड़ रहे हैं। एक फैन ने एक्स पर कहा,"मैं चाहता हूं कि वे उसका नाम 'रिद्धि' रखें। इसमें दीपिका का 'डी', 'रणवीर' का 'आर' है और इसका संबंध सिद्धिविनायक गणपति जी से है (क्योंकि बेटी का जन्म गणेश चतुर्थी के दिनों में हुआ है)"

दीपिका के एक फैन पेज ने बाजीराव मस्तानी का एक दृश्य साझा किया जहां दीपिका का किरदार बच्चे को जन्म देता है और कहा,"क्या आपको लगता है क्या दीपवीर की बच्ची का नाम राविका रखा जाना चाहिए?” कमेंट में एक फैन ने कहा, “राविका =सूरज की किरणें!” एक अन्य ने लाल दिल वाले इमोटिकॉन बनाकर उस पर रिएक्ट किया।

वहीं इस बीच,एक अन्य फैन ने एक्स पर लिखा,"रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण को अपनी बेटी का नाम पद्मावती या रामा रखना चाहिए क्योंकि कल्कि पुराण के अनुसार भगवान काली इन 2 राजकुमारियों से शादी करेंगे और दीपिका कल्कि 2898 एडी में बेहतरीन रोल अदा कर चुकी हैं।"

यह भी पढ़ें: Deepika Padukone Baby: गणेश चतुर्थी के अवसर पर दीपिका रणवीर के घर आई लक्ष्मी, एक्ट्रेस ने दिया बेटी को जन्म