Move to Jagran APP

लंदन में बेबीमून मनाकर मुंबई लौटे दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह, एक्ट्रेस ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

दीपिका पादुकोण तीन महीने बाद अपने पहले बच्चे को जन्म देने वाली हैं। इस साल फरवरी में इस कपल ने फैंस के साथ गुड न्यूज शेयर की थी। जब से एक्ट्रेस ने अपनी प्रेगनेंसी का खुलासा किया है। तब से लगातार चर्चा में है। बीते दिनों पति संग एक्ट्रेस लंदन में वेकेशन मनाने पहुंची थी। वहीं मंगलवार सुबह ये कपल वापस मुंबई लौट आया।

By Aditi Yadav Edited By: Aditi Yadav Published: Tue, 25 Jun 2024 01:18 PM (IST)Updated: Tue, 25 Jun 2024 01:18 PM (IST)
Deepika Padukone and Ranveer Singh (Photo Instagram)

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड की क्वीन दीपिका पादुकोण जल्द अपनी फिल्म कल्कि 2898 एडी (Kalki 2898 AD)  में नजर आने वाली हैं। पिछले दिनों फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसे दर्शकों ने मिलता-जुलता रिस्पॉन्स दिया।

तो वहीं दूसरी तरफ एक्ट्रेस अपनी प्रेगनेंसी एन्जॉय कर रही हैं। बीते दिनों पति संग एक्ट्रेस लंदन में वेकेशन मनाने पहुंची थी। वहीं मंगलवार सुबह ये कपल वापस मुंबई लौट आया। इस दौरान इस कपल को पैपराजी ने अपने कैमरों में कैद किया, जिसकी एक झलक सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

मुंबई लौटे दीपिका और रणवीर 

एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इस वक्त 6 महीने की प्रेग्नेंट है। ऐसे में पति रणवीर उनका पूरा-पूरा ख्याल रख रहे हैं। ये कपल लंदन में क्वालिटी टाइम बिताने के बाद अपने शहर मुंबई लौट आया है। इस दौरान दोनों को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया।

View this post on Instagram

A post shared by yogen shah (@yogenshah_s)

यह भी पढ़ें-  Baby के आने से पहले 15 किलो वजन बढ़ाना चाहते हैं Ranveer Singh, लेकिन क्यों?

दीपिका हमेशा की तरह ऑल ब्लैक लुक में नजर आईं। इस दौरान उन्होंने अपना बेबी बंप भी फ्लॉन्ट किया। तो वहीं रणवीर सिंह भी वाइफ को कॉपी करते दिखाई दिए। वो भी ऑल ब्लैक लुक में नजर आए। उन्होंने ओवरकोट और टी-शर्ट पहनी हुई थी।  

रणवीर और दीपिका इन फिल्मों में आएंगे नजर

इस कपल के वर्कफ्रंट की बात करे तो दीपिका आखिरी बार ऋतिक रोशन के साथ फिल्म फाइटर में नजर आई थी। अब जल्द वो रोहित शेट्टी निर्देशित फिल्म 'सिंघम अगेन' और कल्कि  2898 एडी (Kalki 2898 AD) में दिखाईं देंगी। इसके अलावा रणवीर सिंह आखिरी बार फिल्म करण जौहर की मूवी रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में नजर आए थे। अब रोहित शेट्टी की सिंघम अगेन में नजर आएंगे। इसके अलावा उनके खाते में फिल्म डॉन 3 भी है।

यह भी पढ़ें- Kalki 2898 AD के इवेंट में Deepika Padukone ने अपने बेबी बंप के लिए प्रभास को ठहराया जिम्मेदार, बताई ये वजह!


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.