Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Deepika Padukone ने रणवीर सिंह से अलग होने की खबर पर दी 'सफाई', किया ये खुलासा

Deepika Padukone on Ranveer Singh दीपिका पादुकोण की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा व्यापार करती है। अब उन्होंने एक इंटरव्यू में रणवीर सिंह से अलग होने की खबरों पर अपने अंदाज में प्रतिक्रिया दी है। यह ऑडियो क्लिप वायरल हो रही है।

By Jagran NewsEdited By: Rupesh KumarUpdated: Wed, 12 Oct 2022 06:21 PM (IST)
Hero Image
Deepika Padukone on Ranveer Singh: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने लव मैरिज की है।

नई दिल्ली, जेएनएन। Deepika Padukone on Ranveer Singh: दीपिका पादुकोण ने पति रणवीर सिंह से अलग होने की खबरों के बीच एक प्रतिक्रिया दी है। जो कि बड़ी तेजी से वायरल हो रही है। दीपिका पादुकोण ने एक पॉडकास्ट इंटरव्यू दिया है। इसमें उन्होंने पति रणवीर सिंह के बारे में बात की है।

दीपिका पादुकोण ने मेघन मार्कल को एक इंटरव्यू दिया है

दीपिका पादुकोण ने मेघन मार्कल को एक इंटरव्यू दिया है। इसमें उन्होंने रणवीर सिंह से अलग होने की खबरों के बीच प्रतिक्रिया दी है। दरअसल कुछ समय पहले ये खबरें आई थी कि दोनों अलग होने के बारे में विचार कर रहे है। हालांकि अब दीपिका के जवाब ने इन अफवाहों पर विराम लगा दिया है।

यह भी पढ़ें: Karwa Chauth दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, कभी खुशी, कभी गम जैसी फिल्मों में आया नजर, देखें पूरी लिस्ट

दीपिका पादुकोण ने कहा कि काम के चलते रणवीर सिंह दूर हो गए थे

दीपिका पादुकोण ने पेरिस फैशन शो में एक ब्रांड के लिए वॉक करने के बाद एक इंटरव्यू मेघन मार्कल को दिया है। इसमें उन्होंने अपने अभिनेता पति रणवीर सिंह के बारे में बात की है। उन्होंने खुलासा किया कि काम के चलते रणवीर सिंह उनसे दूर हो गए थे लेकिन अब वह उन्हें देखकर खुश हो जाएंगे। दीपिका पादुकोण कहती है, 'मेरे पति एक म्यूजिक फेस्टिवल में भाग लेने एक सप्ताह के लिए गए थे लेकिन अब वह दुबारा वापिस आ गए है। अब वह मेरा चेहरा देखकर खुश हो जाएंगे।'

यह भी पढ़ें: Urvashi Rautela इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट करने का लेती हैं साढ़े तीन करोड़ रुपये, ऋषभ पंत को लेकर हैं खबरों में

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने शादी से पहले लंबे समय तक डेट किया है

अब दीपिका पादुकोण की यह ऑडियो क्लिप वायरल हो गई है। इसके चलते दोनों के फैंस ने भी राहत की सांस ली है कि दोनों के बीच अब सब कुछ ठीक है। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने कई फिल्मों में अहम भूमिकाएं निभाई है। दोनों ने शादी से पहले एक-दूसरे को लंबे समय तक डेट किया है। दोनों ने हाल ही में एक घर भी खरीदा है।