Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Koffee With Karan Season 8: करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण' के पहले गेस्ट होंगे ये स्टार

Koffee With Karan Season 8 चैट शो कॉफी विद करण का 8वां सीजन आने वाला है। कुछ दिन पहले ही शो का प्रोमो वीडियो सामने आया था। वहीं अब शो के पहले गेस्ट को लेकर खबर सामने आ रही है। कहा जा रहा है कि शो के पहले गेस्ट सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी हो सकते हैं। इसके अलावा रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण भी सामने आ रहा है।

By Aditi YadavEdited By: Aditi YadavUpdated: Tue, 10 Oct 2023 11:17 AM (IST)
Hero Image
Karan Johar, Koffee with Karan, Koffee with Karan 8

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Koffee With Karan Season 8: करण जौहर (Karan Johar) एक बार फिर चैट शो 'कॉफी विद करण' लेकर आ रहे हैं। इस बार इस शो का 8वां सीजन आएगे। हाल ही में इस शो का प्रोमो वीडियो सामने आया था। वहीं अब शो के पहले गेस्ट को लेकर खबर सामने आ रही है।

यह भी पढ़ें- Koffee With Karan Season 8: फिर लौट रहे हैं करण जौहर अपने चैट शो 'कॉफी विद करण' के साथ, जानें कब होगा शुरू

ये होंगे करण के शो पहले गेस्ट

जूम की एक रिपोर्ट के मुताबिक 'कॉफी विद करण' के आठवें सीजन के पहले गेस्ट सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी हो सकते हैं। इसके अलावा खबर ये भी है कि शो के पहले गेस्ट रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण भी हो सकते हैं।

सूत्रों के अनुसार करण के शो के पहले गेस्ट दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह होंगे। दोनों ने इसके लिए शो के पहले की एपिसोड की शूटिंग भी पूरी कर ली है। हालांकि, सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा सिद्धार्थ और कियारा की जोड़ी का नाम सामने आ रहा है। बता दें, शादी के बाद ये कपल करण के शो का हिस्सा बनेंगे। ऐसे में अब देखना दिलचस्प होगा कि सबसे पहले किसकी जोड़ी नजर आएगी।

ये स्टार्स भी आएंगे नजर

इसके अलावा बॉलीवुड के डायरेक्टर रोहित शेट्टी और एक्टर अजय देवगन की भी जोड़ी नजर आने की खबरें हैं। रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि शो के मेकर्स से इन दोनों को न्योते भेजा था और दोनों इसे स्वीकार भी कर लिया है। इस शो में ये जोड़ी फिल्म सिंघम-3 का प्रमोशन करती नजर आएगी।

जानें कब और कहां देख सकेंगे

करण जौहर के चैट शो के नए सीजन को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देखा जाएगा। इस बार भी ये डिज्नी+ हॉटस्टार पर टेलीकास्ट होगा। इस शो की रिलीज डेट 26 अक्टूबर 2023 है।

यह भी पढ़ें-  Koffee With Karan 8: 'सिंघम' अजय देवगन के आगे करण जौहर की होगी बोलती बंद? एक्टर के साथ शिरकत करेंगे खास दोस्त