Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Dharmendra House Inside Video: अंदर से बेहद आलीशान है धर्मेंद्र का बंगला, दीवारों से एंटीक चीजों तक बस है लाजवाब

धर्मेंद्र ने हाल ही में अपने घर का वीडियो ट्विट पर शेयर किया है। पहली बार उनके घर के अंदर का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में वह अपने आलिशान घर के अंदर वॉक करते नजर आ रहे हैं।

By Priti KushwahaEdited By: Updated: Sun, 06 Sep 2020 07:37 PM (IST)
Hero Image
Dharmendra House Inside Video: अंदर से बेहद आलीशान है धर्मेंद्र का बंगला, दीवारों से एंटीक चीजों तक बस है लाजवाब

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड 'हीमैन' यानी धर्मेंद्र फिल्म इंडस्ट्री के जाने मानें अभिनेता हैं। लंबे समय तक दर्शकों के दिलों पर राज करने वाले धर्मेंद्र की एक मुस्कुराहट पर आज भी लाखों फैंस फिदा हो जाते हैं। वह भले ही आज काफी वक्त से बड़े पर्दे से दूर हैं लेकिन वह सोशल मीडिया पर हमेशा ही एक्टिव रहते हैं। आए दिन धर्मेंद्र अपने फॉर्महाउस से अपने फार्मिंग करते हुए वीडियो शेयर करते हैं। उनके इन वीडियोज को फैंस काफी पसंद करते हैं। इसी बीच धर्मेंद्र के आलिशान घर का वीडियो सामने आया है। उनके घर का इन साइड वीडियो देखकर आप तारीफ करते नहीं थकेंगे।

— Dharmendra Deol (@aapkadharam) September 4, 2020

धर्मेंद्र ने हाल ही में अपने घर का वीडियो ट्विट पर शेयर किया है। पहली बार उनके घर के अंदर का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में वह अपने आलिशान घर के अंदर वॉक करते नजर आ रहे हैं। घर की दीवारों से लेकर सोफे के कुशन तक सब कुछ काफी शानदार और स्टिाइलिश है। आप देख सकते हैं कि दीवारों पर और कुशन पर धर्मेंद्र की तस्वीरें लगी हुईं देखी जा सकती हैं। इस वीडियो को धर्मेंद्र ने अपने ट्विटर अकाउंट पर 4 सितंबर को शेयर किया था। 

इस वीडियो को पोस्ट कर धर्मेंद्र ने लिखा, 'बारिश में... आधे घंटे घर के अंदर वॉक... लता जी के पुराने गाने सुनते हुए... अपने कॉलेज के पुराने दिनों को याद करो... एक नई फिल्म के लिए तैयार हो रहा हूं... आप सबकी शुभकामनाओं की जरूरत है। लव यू ऑल।' वीडियो में आप सुन सकते हैं कि अपने फैंस को हाय कर रहे हैं। वहीं उन्हें बता रहे हैं कि वह लता जी के पुराने गाने को सुनते हुए अपने ड्रॉईंग रूम में ब्रिस्क वॉक कर रहे हैं। धर्मेंद्र का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं फैंस इस वीडियो पर कमेंट्स कर उनके घर की तारीफ कर रहे हैं।