Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

20 Years Of Dhoom: 20 साल बाद इतनी बदल चुकी है 'धूम' की कास्ट, फिल्मी दुनिया से गायब हुए ये सितारे

साल 2004 में रिलीज हुई जॉन अब्राहम और अभिषेक बच्चन स्टारर धूम ने बॉक्स ऑफिस पर खूब तबाही मचाई थी। इस फिल्म को ऑडियंस का इतना प्यार मिला कि मेकर्स ने इसकी फ्रेंचाइजी बनाई जो पहले पार्ट से ज्यादा हिट रही। 27 अगस्त को धूम की रिलीज को 20 साल पूरे हो रहे हैं। चलिए देखते हैं इतने सालों में आपके पसंदीदा कैरेक्टर कितने बदल गए हैं।

By Tanya Arora Edited By: Tanya Arora Updated: Mon, 26 Aug 2024 06:44 PM (IST)
Hero Image
धूम की रिलीज को हुए 20 साल पूरे/ फोटो- Jagran Graphic

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। यशराज की एक्शन थ्रिलर फिल्म 'धूम' ने साल 2004 में बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचाया था। संजय गाधवी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में जॉन अब्राहम से लेकर अभिषेक बच्चन, उदय चोपड़ा और रिमी सेन जैसे सितारों की परफॉर्मेंस दर्शकों को बेहद पसंद आई थी।

चोर-पुलिस के खेल से लेकर हवा में बाइक उड़ाने तक मूवी के हर सीन पर ऑडियंस ने तालियां बजाई। फिल्म के अब तक दो पार्ट्स धूम 2 और धूम 3 आ चुके हैं और हर फ्रेंचाइजी ने पहले से ज्यादा बॉक्स ऑफिस पर बिजनेस किया।

27 अगस्त 2004 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई 'धूम' को 20 साल पूरे होने वाले हैं, चलिए देखते हैं इन 20 सालों में आपके पसंदीदा सितारे अब कहां है और वह कितने बदल चुके हैं।

जॉन अब्राहम

लंबे बालों में और बाइकर बन कर जॉन अब्राहम ने अपने कबीर शर्मा के किरदार से सबको इंप्रेस किया था। ये जॉन के करियर की छठी फिल्म थी, इस मूवी ने उनके स्टारडम को एक अलग मुकाम दिया। एक्शन थ्रिलर इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर उस समय इंडिया में लाइफटाइम कलेक्शन 31.60 करोड़ का किया था।

यह भी पढ़ें: Dhoom 4 के विलेन किरदार को लेकर सोशल मीडिया पर मची हलचल, शाह रुख खान के बाद रणबीर कपूर का सामने आया नाम

जॉन फिल्मों में अब भी एक्टिव हैं, लेकिन पहले के मुताबिक, अब वह एक साल में कम फिल्में करते हैं। हाल ही में उनकी फिल्म 'वेदा' रिलीज हुई है।

john abraham

अभिषेक बच्चन

अभिषेक बच्चन ने एसीपी जय दीक्षित के किरदार में जान फूंकी थी। वह पहले पार्ट के अलावा दोनों फ्रेंचाइजी का भी हिस्सा थे। अभिषेक बच्चन के किरदार को इस मूवी में काफी पसंद किया गया था। अभिनेता अब भी लगातार फिल्मों में एक्टिव हैं और वह जल्द ही शाह रुख खान की फिल्म 'किंग' में विलेन की भूमिका में नजर आएंगे।

उदय चोपड़ा

उदय चोपड़ा धूम के सबसे दिलचस्प कैरेक्टर थे। उन्होंने फिल्म में अली का रोल प्ले किया था, जो पेशे से बाइक मैकेनिक होता है। वह फिल्म में अभिषेक बच्चन के साथ मिलकर जॉन अब्राहम और उनकी टीम को पकड़ने में साथ देते हैं।

उदय चोपड़ा ने फिल्मों से अब पूरी तरह से दूरी बना ली है, वह हॉलीवुड में यशराज का प्रोडक्शन संभालते हैं। कुछ सालों पहले वह नर्गिस फाकरी संग अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में आए थे।

एशा देओल

2000 में हेमा मालिनी की बड़ी बेटी एशा देओल का क्रेज भी लोगों के सिर चढ़कर बोलता था। उन्होंने धूम में शीना का किरदार निभाया था, जो जॉन के गैंग की ही एक मेंबर होती हैं। वह बड़े पर्दे पर लास्ट साल 2019 में नजर आई थीं। उन्होंने कन्नड़ फिल्म 'किल देम यंग' का किरदार अदा किया था। इसके बाद उन्होंने शॉर्ट फिल्म केकवॉक में भी काम किया। फिलहाल वह पर्दे पर 'मैं' से कमबैक करने की तैयारी में हैं।

esha deol

रिमी सेन

एक समय ऐसा था, जब हर फिल्म में रिमी सेन होती ही होती थीं। धूम में उन्होंने अभिषेक बच्चन की पत्नी स्वीटी दीक्षित का किरदार निभाया था। बीते दिनों वह प्लास्टिक सर्जरी करवाने को लेकर चर्चा में आई थीं। हालांकि, एक्ट्रेस ने इन सभी बातों को क्लियर करते हुए बताया था कि उन्होंने फिलर्स, बोटॉक्स और PRP ट्रीटमेंट करवाया है। रिमी से ने आखिरी बार 2016 में मूवी बुधिया सिंह- बॉर्न टू रन में काम किया था। उसके बाद से ही वह पर्दे से गायब हैं।

rimi sen

ये सितारे भी धूम में आए थे नजर

इन मुख्य स्टारकास्ट के अलावा अभिनेता मनोज जोशी ने फिल्म में शेखर शर्मा, आरव चौधरी ने मूवी में राहुल, फरीद अमीरी, मेहुल भोजक, रोहित चोपड़ा, पलाश दत्ता, संजय केनी, अजय पांडे, आयशा रजा, युसूफ हुसैन और टाटा यंग ने अहम भूमिका निभाई थी।

आपको बता दें कि धूम, धूम 2 और धूम 3 के बाद अब चौथे पार्ट को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। चौथे पार्ट में वह विलेन के रूप में शाह रुख खान और रणबीर कपूर में से किसी को देखना चाहते हैं।

यह भी पढ़ें: Dhoom के लिए जॉन अब्राहम नहीं थे पहली पसंद, फिल्म में इस्तेमाल हुईं ये सुपर बाइक्स