Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Dilip Kumar के बंगले में बनेगा उनका म्यूजियम, 172 करोड़ में बिका ट्रिपलेक्स अपार्टमेंट?

Dilip Kumar भले ही हमारे बीच न हों लेकिन उनकी यादें हमेशा उनके चाहने वालों के दिलों में जिंदा रहेंगी। कुछ समय पहले दिलीप के आलीशान पाली हिल वाले बंगले को एक कॉम्प्लेक्स में बदल दिया गया था। अब इसी कॉम्प्लेक्स में उनका एक म्यूजियम बनने वाला है। हाल ही में एक फ्लैट बिका जिसकी कीमत 172 करोड़ बताई जा रही है।

By Rinki Tiwari Edited By: Rinki Tiwari Updated: Fri, 26 Jul 2024 06:05 PM (IST)
Hero Image
कॉम्प्लेक्स में बदला दिलीप कुमार के बंगले का एक अपार्टमेंट की कीमत करोड़ों में। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

 एंटरेटनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। दिलीप कुमार का पाली हिल में एक आलीशान बंगला था, जिसे फिर से रेनोवेट कर लिया गया है। कुछ साल पहले अशर ग्रुप ने दिलीप कुमार के बंगले के रेनोवेशन की जिम्मेदारी ली थी। 2023 में इसे रेनोवेट करने की तैयारी शुरू हुई और कहा गया कि रेनोवेशन के बाद बंगले को सिर्फ एक शानदार कॉम्प्लेक्स में ही तब्दील नहीं किया जाएगा, बल्कि दिलीप कुमार के लिए एक म्यूजियम भी बनाया जाएगा।

हाल ही में खबर आई है कि दिलीप कुमार का बंगला कॉम्प्लेक्स में बदल दिया गया है और इसका एक ट्रिपलेक्स अपार्टमेंट इतनी मोटी रकम में बेचा गया है, जिसे जानकर आपके भी होश उड़ जाएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, समुद्र के सामने वाला एक ट्रिपलेक्स अपार्टमेंट 172 करोड़ में बेचा गया है। 

करोड़ों में बिका ट्रिपलेक्स अपार्टमेंट 

Zapkey.com के मुताबिक, इस कॉम्प्लेक्स में बने ट्रिपलेक्स को जिसने 172 करोड़ में खरीदा है, वो एक इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी एप्को इंफ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड है। रिपोर्ट में कहा गया है कि संपत्ति का कार्पेट आकार 9527 वर्ग फीट है और यह नौवीं, दसवीं और ग्यारहवीं मंजिल पर स्थित है।

अपार्टमेंट को 1.62 लाख रुपये प्रति वर्ग फीट की दर से बेचा गया था। इस सौदे के लिए स्टांप ड्यूटी 9.3 करोड़ रुपये थी और पंजीकरण शुल्क 30,000 रुपये था। हालांकि, जागरण ट्रिपलेक्स के अमाउंट की पुष्टि नहीं करता है।

View this post on Instagram

A post shared by Saira Banu Khan (@sairabanu)

यह भी पढ़ें- 'मैं हमेशा के लिए सिर्फ आपकी...' Dilip Kumar की डेथ एनिवर्सरी पर Saira Banu ने लिखा इमोशनल पोस्ट

पाली हिल बंगले पर था विवाद

कुछ साल पहले दिलीप कुमार के परिवार ने एक बिल्डर पर उनकी संपत्ति पर कब्जा करने के इरादे से फर्जी दस्तावेज बनाने का आरोप लगाया था। मामला कोर्ट में पहुंचा और लंबा केस चलने के बाद आखिरकार सायरा बानो ने केस जीत लिया था और उन्हें बंगले की चाभी मिल गई थी। 2023 में खबर आई थी कि पाली हिल वाले बंगले को कॉम्प्लेक्स में तब्दील किया जा रहा है, जिसमें अभिनेता का एक म्यूजियम बनेगा। साल 2021 में दिलीप कुमार का निधन हो गया था।

यह भी पढ़ें- जब सायरा बानो ने साथ काम करने से किया था मना, Manoj Kumar ने दी थी ये चेतावनी, एक्ट्रेस ने सुनाया मजेदार किस्सा