Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

127 साल के स्वामी शिवानंद ने किया योग, हैरान हुए डायरेक्टर Subhash Ghai, बताया- कैसा था अनुभव

21 जून को दुनियाभर में योग दिवस मनाया जाएगा। इसको लेकर अभी से तैयारियां शुरू हो गई हैं। जगह-जगह पर योग दिवस से जुड़े इवेंट्स हो रहे हैं। मुंबई में भी एक इवेंट हुआ जहां हिंदी सिनेमा के दिग्गज डायरेक्टर सुभाष घई (Subhash Ghai) भी शामिल हुए। डायरेक्टर के सामने दुनिया के सबसे बुजुर्ग योग गुरु ने एक्सरसाइज की है।

By Rinki Tiwari Edited By: Rinki Tiwari Updated: Sun, 16 Jun 2024 04:42 PM (IST)
Hero Image
इंटरनेशनल योग डे इवेंट में शामिल हुए सुभाष घई। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। पांच दिन बाद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day 2024) है। मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) से लेकर शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) तक हिंदी सिनेमा से जुड़े कई सितारे योग में लीन रहते हैं और इसके जरिए खुद को फिट भी रखते हैं। योग दिवस नजदीक आ रहा है तो भारत में समेत दुनियाभर में इवेंट्स रखे जा रहे हैं।

हाल ही में, मुंबई में भी योग दिवस के लिए एक इवेंट का आयोजन किया गया। इस इवेंट में सुभाष घई (Subhash Ghai) और दुनिया के सबसे बुजुर्ग शख्स स्वामी शिवानंद (Swami Sivananda) भी मौजूद रहे। 

योग इवेंट में शामिल हुए सुभाष घई

एएनआई ने एक्स पर योग डे इवेंट का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें 127 साल के स्वामी शिवानंद योग करते हुए नजर आ रहे हैं। पद्म श्री से सम्मानित योग गुरु इवेंट में कुछ योग आसन कर रहे हैं। इस उम्र में उन्हें योग करता दिख इवेंट में मौजूद सभी लोग तालियां बजाने पर मजबूर हो गये। सुभाष घई भी उन्हें देख दंग रह गये और तालियां बजाईं।

यह भी पढ़ें- सलमान खान की इस फिल्म के लिए बना था 'जय हो', एआर रहमान के कंपोज न करने के दावे पर सिंगर ने बता दिया सच

योग गुरु के मुरीद हुए सुभाष घई

सुभाष घई ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इवेंट से एक फोटो शेयर की है और अपना अनुभव शेयर किया है। फोटो में वह दुनिया के सबसे बुजुर्ग शख्स स्वामी शिवानंद को सम्मानित करते हुए एक फोटो शेयर की। इसके साथ निर्देशक ने कैप्शन में लिखा, "योग के कारण एक व्यक्ति 128 सालों से अधिक एक्टिव रह सकता है।"

Subhash Ghai

सुभाष घई ने आगे लिखा, "आज शिलोका योग फाउंडेशन द्वारा आयोजित योग कार्यक्रम में काशी से 128 साल के स्वामी शिवानंद से पहली बार मिलना अद्भुत अनुभव था। वे अपने अनुशासन और इच्छाओं के साथ इतने एक्टिव हैं कि वह आपको हैरान कर देते हैं और आपको आसान आदतों और डेली योग के साथ लंबे समय तक स्वस्थ और खुश रहने के लिए प्रेरित करते हैं। भगवान उनका भला करे। बढ़िया।"

यह भी पढ़ें- Ramayana: मेकर्स को बधाई देने के चक्कर में सुभाष घई से हुई बड़ी चूक, घोषणा से पहले कन्फर्म कर दी पूरी कास्ट