Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Drashti Dhami के बेबी बंप को लोगों ने बताया नकली, एक्ट्रेस ने वीडियो पोस्ट कर यूं दिया करारा जवाब

टीवी की जानी-मानी अभिनेत्री दृष्टि धामी ने 27 जून को अनाउंस किया कि वो मां बनने वाली हैं। एक्ट्रेस ने जो प्रेग्नेंसी न्यूज शेयर की थी उसे कुछ लोगों ने फेक बताया है। अब इस पर एक्ट्रेस का जवाब आया है। दृष्टि धामी कई मशहूर टीवी शोज का हिस्सा रह चुकी हैं। वह आज कल ओटीटी पर भी धमाल मचा रही हैं।

By Surabhi Shukla Edited By: Surabhi Shukla Updated: Thu, 04 Jul 2024 01:01 PM (IST)
Hero Image
दृष्टि धामी ने रेड जंपसूट में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। टीवी एक्ट्रेस दृष्टि धामी बहुत जल्द मां बनने वाली हैं। शादी के 9 साल बाद एक्ट्रेस नीरज खेमका के साथ अपने पहले बच्चे का वेलकम करने वाली हैं। एक्ट्रेस ने प्रेग्नेंसी को सीक्रेट रखते हुए काफी समय बाद इसकी अनाउंसमेंट की। दृष्टि ने एक वीडियो के जरिए बताया था कि कपल माता-पिता बनने वाले हैं। इस वीडियो में एक्ट्रेस ने जो टी-शर्ट पहनी थी उस पर लिखा था - 'मम्मा बनने की तैयारी'में'तो वहीं उनके पति नीरज की टी-शर्ट पर लिखा था-'पापा बनने की तैयारी में'। दृष्टि अक्टूबर में अपने पहले बच्चे को जन्म देंगी।

एक्ट्रेस ने दिया करारा जवाब

हालांकि दृष्टि के ये खुशी कुछ लोगों को रास नहीं आई और उन्होंने उनके बेबी बंप को फेक बताना शुरू कर दिया। ट्रोलर्स ने इस फूड बेबी कहकर संबोधित किया। अब इस बात का एक्ट्रेस ने मुंहतोड़ जवाब दिया है। दृष्टि ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो रेड कलर के जंप सूट में अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। वीडियो शेयर करते हुए एक्ट्रेस दृष्टि धामी ने लिखा,'ये सबूत है कि मेरा बेबी बंप एक बहुत बड़ा लंच नहीं है #हांमैंप्रेग्नेंटहूं उन सभी लोगों के लिए जो मुझसे पूछ रहे हैं,क्या अब आप इसे देख सकते हैं?'

View this post on Instagram

A post shared by Drashti Dhami 💜 (@dhamidrashti)

यह भी पढ़ें: Drashti Dhami: मां बनने वाली हैं TV की 'मधुबाला', शादी के 9 साल बाद हुईं प्रेग्नेंट, कहा- 'लड़का या लड़की...'

फैंस ने दिखाया सपोर्ट

दृष्टि के वीडियो पोस्ट करते ही कुछ समय बाद कमेंट सेक्शन में उनके फैंस भी उनके सपोर्ट में उतर आए। एक यूजर ने लिखा,'आपको कुछ भी साबित करने की जरूरत नहीं है...हम आप पर विश्वास करते हैं और आपके लिए खुश हैं। नफरत करने वालों को क्या करारा तमाचा है,डीडियन होने पर गर्व है... एक अन्य यूजर ने कमेंट किया।'

दृष्टि और नीरज ने साल 2015 में फरवरी में शादी की थी। दृष्टि मधुबाला- एक इश्क एक जुनून, सिलिसिला बदलते रिश्तों का, गीत हुई सबसे पराई, एक था राजा और एक थी रानी और परदेश में है मेरी दिल जैसे सीरियलों में काम कर चुकी हैं। इसके अलावा वो डुरंगा और द एम्पायर जैसी वेब सीरीज में भी काम कर चुकी हैं।

यह भी पढ़ें: Drashti Dhami Looks: दृष्टी धामी के इन स्टाइलिश लुक्स से आप भी ले सकती हैं इंस्पिरेशन, देखें फोटोज