Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Dream Girl Box Office Collection Day 10: ड्रीम गर्ल का जलवा, 100 करोड़ का पड़ाव आज हो जाएगा पार

Dream Girl Box Office Collection Day 10 ड्रीम गर्ल ने पहले हफ़्ते में 72.20 करोड़ का कलेक्शन किया था जबकि दूसरे वीकेंड में 25.45 करोड़ जमा किये हैं।

By Manoj VashisthEdited By: Updated: Mon, 23 Sep 2019 05:07 PM (IST)
Hero Image
Dream Girl Box Office Collection Day 10: ड्रीम गर्ल का जलवा, 100 करोड़ का पड़ाव आज हो जाएगा पार

नई दिल्ली, जेएनएन। Dream Girl Box Office Collection Day 10: आयुष्मान खुराना की फ़िल्म ड्रीम गर्ल एक बार फिर इतिहास दोहराती नज़र आ रही है। फ़िल्म आज 100 करोड़ के अहम पड़ाव को पार कर लेगी। आयुष्मान की यह लगातार छठी फ़िल्म है, जिसने हिट का दर्ज़ा हासिल किया हो।

22 सितम्बर को ड्रीम गर्ल की रिलीज़ को 10 दिन पूरे हो गये। फ़िल्म ने दूसरे वीकेंड में कमाल का प्रदर्शन किया। आंकड़े बता रहे हैं कि ड्रीम गर्ल के लिए दर्शकों का क्रेज़ कम नहीं हो रहा। इसीलिए शनिवार और रविवार को फ़िल्म ने लगभग 100 फीसदी की जम्प ली। ड्रीम गर्ल ने शुक्रवार को 5.30 करोड़, शनिवार को 9.10 करोड़ और रविवार को 11.05 करोड़ रुपये जमा किये।

दूसरे वीकेंड का कलेक्शन मिलाकर ड्रीम गर्ल 10 दिनों का कलेक्शन अब 97.65 करोड़ हो गया है, यानि 100 करोड़ से महज़ 2.35 करोड़ दूर है, जो आज मिलने की पूरी सम्भावना है। आयुष्मान के करियर की यह दूसरी और सबसे तेज़ 100 करोड़ (11 दिन) कमाने वाली फिल्म होगी। इससे पहले उनकी बधाई हो ने 17 दिनों में 100 करोड़ का पड़ाव पार किया था। 

— taran adarsh (@taran_adarsh) September 23, 2019

ड्रीम गर्ल ने पहले हफ़्ते में 72.20 करोड़ का कलेक्शन किया था, जबकि दूसरे वीकेंड में 25.45 करोड़ जमा किये हैं। ड्रीम गर्ल को एकता कपूर ने प्रोड्यूस किया है, जबकि राज शांडिल्य का निर्देशन है। फ़िल्म में नुसरत भरूचा ने फीमेल लीड रोल निभाया है।

ज़ाहिरी तौर पर नई रिलीज़ फ़िल्मों 'पल पल दिल के पास', 'प्रस्थानम' और 'द ज़ोया फैक्टर' की रिलीज़ का ड्रीम गर्ल पर कोई असर नहीं पड़ा है। दर्शकों के लिए ड्रीम गर्ल अभी भी पहली पसंद बनी हुई है।