Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Entertainment Top 5 News 01 Oct: बदलेगा कंगना रनोट की 'तेजस' का नाम? 'सिंघम अगेन' की शूटिंग हुई शुरू

Entertainment Top 5 News 01 October 2023 चंद्रमुखी 2 की अच्छी शुरुआत के बाद अब कंगना रनोट जल्द तेजस में दिखाई देने वाली हैं। इस फिल्म से एक्ट्रेस का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है। उनकी ये फिल्म इस महीने में रिलीज होने के लिए तैयार है। इसके अलावा अब रणवीर की फिल्म सिंघम अगेन की शूटिंग शुरू हो चुकी है। सेट से उनकी पहली तस्वीर सामने आई है।

By Rajshree VermaEdited By: Rajshree VermaUpdated: Sun, 01 Oct 2023 04:04 PM (IST)
Hero Image
मनोरंजन जगत से जुड़ी आज की बड़ी खबरें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Entertainment Top 5 News 01 October 2023: कंगना रनोट की फिल्म 'चंद्रमुखी 2' हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज हुई है, जो लगातार बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। इस फिल्म के बाद अब उनकी आने वाली फिल्म 'तेजस' का फर्स्ट लुक भी सामने आ चुका है। इसके अलावा 'सिंघम अगेन' की शूटिंग शुरू हो चुकी है। फिल्म से रणवीर सिंह की फोटो सामने आई है। यहां पढ़ें मनोरंजन जगत से जुड़ी आज की बड़ी खबरें...

बदलेगा कंगना रनोट की 'तेजस' का नाम?

कंगना रनोट (Kangana Ranaut) इन दिनों फिल्म 'चंद्रमुखी 2' के साथ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही हैं। अक्टूबर के महीने में उनकी मूवी 'तेजस' रिलीज होगी, जिसमें एक्ट्रेस एक बार फिर दमदार किरदार परफॉर्म करती नजर आएंगी। कंगना एयरफोर्स पायलट के रोल में दिखेंगी। फिल्म से उनका फर्स्ट लुक सामने आ चुका है और अब टीजर आना बाकी है। यहां पढ़ें पूरी खबर...

Parineeti Chopra की चूड़ा रस्म की अनदेखी फोटो वायरल

हिंदी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) अब मिस से मिसेज बन गई हैं। कुछ दिन पहले ही एक्ट्रेस ने अपने सपनों के राजकुमार राघव चड्ढा (Raghav Chadha) के साथ सात फेरे लिए थे। शादी के बाद से ही एक्ट्रेस की प्री-वेडिंग फोटोज वायरल हो रही हैं। हल्दी सेरेमनी के बाद अब उनकी चूड़ा सेरेमनी की तस्वीर सामने आई है। यहां पढ़ें पूरी खबर...

Disha Patani ने किया दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को याद

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की बेहतरीन फिल्मों में से एक 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' को सात साल पूरे हो गए हैं। इस मौके पर फिल्म में उनकी को-स्टार रही दिशा पाटनी ने उन्हें याद करते हुए फिल्म के एक सीन का छोटा सा क्लिप शेयर किया है। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने कैप्शन में भावुक करने वाला पोस्ट भी लिखा है। यहां पढ़ें पूरी खबर...

इस वजह से प्रियंका चोपड़ा ने ठुकराई 'जी ले जरा'!

साल 2021 में अनाउंस हुई मोस्ट अवेडेट फिल्म 'जी ले जरा' का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था। फिल्म के एक-एक अपडेट के लिए फैंस बेताब रहते थे, लेकिन फिर 2023 में एक खबर आई, जिसने फैंस को निराश कर दिया। कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म को डेट इश्यू की वजह से टाल दिया गया है। फरहान अख्तर ने भी इस खबर की पुष्टि कर दी थी। मगर अब वजह कुछ और ही सामने आ रही है। जैसा कि आप जानते हैं कि फरहान अख्तर ने एक लेटेस्ट इंटरव्यू में खुलासा किया था कि 'जी ले जरा' को इसलिए टाला जा रहा है, क्योंकि उनका प्रियंका चोपड़ा के डेट इश्यू हो रहा है, लेकिन अब कहा जा रहा है कि प्रियंका को फिल्म की स्क्रिप्ट पसंद नहीं आई थी, इसलिए मूवी टाली गई है। यहां पढ़ें पूरी खबर...

'सिंघम अगेन' की शूटिंग हुई शुरू

बॉलीवुड के फाइन एक्टर माने जाने वाले रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने हर फिल्म में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया है। फैंस उकी वर्सटाइल परफॉर्मेंस को पसंद करते हैं। हालांकि, रणवीर के लिए साल 2022 कुछ खास नहीं रहा, लेकिन 2023 में उन्होंने 'रॉकी रंधावा' बनकर सिल्वर स्क्रीन पर एक बार फिर अपना जलवा बिखेरा। अब रणवीर, रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंघम अगेन' से एक बार फिर लोगों का मनोरंजन करेंगे। सेट से उनकी पहली तस्वीर सामने आई है। यहां पढ़ें पूरी खबर...