Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Entertainment Top 5 News 09 Jan: संगीत के उस्ताद राशिद खान का निधन, 'आर्या 3' का टीजर हुआ रिलीज, 5 बड़ी खबरें

Entertainment Top 5 News 09 January 2023 डंकी अब धीरे-धीरे अपने अंतिम पड़ाव की तरफ आगे बढ़ रही है। रिलीज के तीन हफ्ते पूरे करने की कगार पर खड़ी शाह रुख खान की डंकी अब भी वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में ठीक-ठाक प्रदर्शन कर रही है। अब ग्लोबली कमाई के मामले में डंकी की नजर ऋतिक रोशन की इस बड़ी फिल्म के रिकॉर्ड को तोड़ने पर है।

By Vaishali Chandra Edited By: Vaishali Chandra Updated: Tue, 09 Jan 2024 06:22 PM (IST)
Hero Image
Entertainment Top 5 News 05 December 2023, (X Image)

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Entertainment Top 5 News 09 January 2023: मनोरंजन जगत से इस समय बेहद बुरी खबर सामने आ रही है। भारतीय संगीत के उस्ताद राशिद खान का 55 साल की उम्र में निधन हो गया है। इसके अलावा सुष्मिता सेन अपनी वेब सीरीज आर्या 3 को लेकर चर्चा में बटोर रही हैं। यहां पढ़ें मनोरंजन जगत से जुड़ी आज की बड़ी खबरें...

संगीत के उस्ताद राशिद खान का हुआ निधन

मनोरंजन जगत से इस समय बेहद बुरी खबर सामने आ रही है। भारतीय संगीत के उस्ताद राशिद खान का 55 साल की उम्र में निधन हो गया है। राशिद खान देहांत से एंटरटेनमेंट की दुनिया में शोक की लहर छा गई है। बताया जा रहा है कि लंबे समय से राशिद स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे, जिसकी वजह से अब वह जिंदगी की जंग को हर गए हैं। राशिद खान की मौत की खबर सुनकर उनके परिवार और फैंस पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। यहां पढ़ें पूरी खबर...

डंकी वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

फिल्म 'डंकी' अब धीरे-धीरे अपने अंतिम पड़ाव की तरफ आगे बढ़ रही है। रिलीज के तीन हफ्ते पूरे करने की कगार पर खड़ी शाह रुख खान की 'डंकी' अब भी वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में ठीक-ठाक प्रदर्शन कर रही है। अब ग्लोबली कमाई के मामले में 'डंकी' की नजर ऋतिक रोशन की इस बड़ी फिल्म के रिकॉर्ड को तोड़ने पर है। जिसका अंदाजा आप 'डंकी' के 19वें दिन के वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के जरिए आसानी से लगा सकते हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर...

IMDb की 2024 की मोस्ट एंटीसिपेटेड फिल्मों की लिस्ट जारी

साल 2023 फिल्म इंडस्ट्री के लिए खास होने वाला है। कई बड़ी फिल्में जिनका दर्शक लंबे वक्त से इंतजार कर रहे हैं, रिलीज होने वाली है। वहीं, अब IMDb ने 2023 की बहुप्रतीक्षित फिल्मों की एक लिस्ट जारी की है, जो हैरान करने वाली है। साल 2024 में पुष्पा 2, वेलकम 3 और काल्की समेत कई बड़ी फिल्में रिलीज होंगी। हालांकि, दर्शकों को जिस फिल्म का इंतजार सबसे ज्यादा है, उसका नाम चौंकाने वाला है। यहां पढ़ें पूरी खबर...

रिलीज डेट के साथ 'आर्या 3 अंतिम वार' का टीजर रिलीज

सुष्मिता सेन ने साल 2020 में आई वेब सीरीज 'आर्या' (Aarya) से ओटीटी डेब्यू किया था। सुष्मिता का डेब्यू बेहद सफल रहा और उनके एक्शन अवतार को लोगों ने पसंद किया। इसके बाद 2021 में आर्या का सीजन 2 रिलीज हुआ। तीसरे सीजन का पहला पार्ट पिछले साल नवम्बर में आया था। अब इस क्राइम सीरीज के आखिरी सीजन का अंतिम भाग रिलीज होने वाला है, जिसकी तारीख टीजर के साथ जारी कर दी गई है। आखिरी सीजन के दूसरे भाग को नाम दिया गया है- 'आर्या अंतिम वार'। इस टीजर में क्या है और आखिरी भाग के एपिसोड्स कब रिलीज होंगे, इसकी पूरी जानकारी इस खबर में दी जा रही है। यहां पढ़ें पूरी खबर...

यश को बर्थडे पर तीन फैंस ने गंवाई जान

केजीएफ एक्टर यश के फैंस देशभर में बसते हैं। इस फिल्म ने उन्हें पैन इंडिया स्टार बना दिया। बीते दिन एक्टर ने अपना 38वां बर्थडे सेलिब्रेट किया, लेकिन रंग में भंग तब पड़ गया जब उनके तीन फैंस ने विश करने के चक्कर में अपनी जान गवां दी। इस हादसे के बाद एक्टर मृतकों के परिवार वालों से मिलने पहुंचे। यश ने 8 जनवरी को अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया। जिसकी तैयारी फैंस ने कई दिन पहले शुरू कर दी थी। यहां पढ़ें पूरी खबर...