Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Entertainment Top 5 News 01 Oct: अक्षय कुमार ने स्वच्छता अभियान का किया सपोर्ट, Nagabhushan की हुई गिरफ्तारी

Entertainment Top 5 News 01 October 2023 बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने अपने सोशल मीडिया पर स्वच्छता अभियान का हिस्सा बनते हुए एक तस्वीर शेयर की है। एक्टर जल्द ही फिल्म मिशन रानीगंज में दिखाई देने वाले हैं। इसके अलावा एक्टर नागभूषण को लेकर भी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल एक्टर नागभूषण की गिरफ्तारी हो गई है।

By Rajshree VermaEdited By: Rajshree VermaUpdated: Sun, 01 Oct 2023 10:04 PM (IST)
Hero Image
मनोरंजन जगत से जुड़ी आज की बड़ी खबरें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Entertainment Top 5 News 01 October 2023: बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार जल्द ही फिल्म 'रानीगंज' में दिखाई देने वाले हैं। अब उन्होंने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह स्वच्छता अभियान का हिस्सा बनते हुए नजर आ रहे हैं। इस अभियान में कई और सेलेब्स ने भी भाग लिया है। इसके अलावा एक्टर नागभूषण को लेकर एक खबर सामने आ रही है। दरअसल एक्टर की गिरफ्तारी हुई है। यहां पढ़ें मनोरंजन जगत से जुड़ी आज की बड़ी खबरें...

Akshay Kumar और Rajinikanth ने स्वच्छता अभियान का किया सपोर्ट

बॉलीवुड खिलाड़ी अक्षय कुमार (Akshay Kumar) इन दिनों अपनी फिल्म 'मिशन रानीगंज' (Mission Raniganj) के चलते चर्चा में है। इस बीच एक्टर ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें वह झाड़ू लगाते दिखाई दे रहे हैं। दरअसल, एक्टर स्वच्छता अभियान (Swachhata Abhiyan) का हिस्सा बने हैं, जिसके चलते उन्होंने अपनी यह फोटो साझा की है। यहां पढ़ें पूरी खबर...

Rajveer Deol ने की Drisha Acharya की तारीफ

सनी देओल की तरह उनके बड़े बेटे करण देओल ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था, लेकिन वह अपनी पहचान वैसी नहीं बन पाए जैसे उनके पिता और दादा ने इंडस्ट्री में बनाई। करण ने महज अब तक दो फिल्मों में ही काम किया है। अब सनी देओल के छोटे बेटे राजवीर देओल भी भाई की तरह इंडस्ट्री में डेब्यू करने के लिए तैयार है। राजवीर जल्द फिल्म 'दोनो' (Dono) से अपना डेब्यू करने के लिए तैयार है। वह लगातार फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं। इस बीच उन्होंने अपनी फैमिली और भाभी द्रिशा आचार्य को लेकर कई खुलासे किए हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर...

Parineeti Chopra और Raghav Chadha की शादी से पहले हुआ था क्रिकेट मैच

परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और राघव चड्ढा (Raghav Chadha) ने 24 सितंबर को उदयपुर में धूम-धाम से शादी रचाई। शादी भले ही खत्म हो गई हो, लेकिन इसकी चर्चा अब भी जारी है। एक्ट्रेस लगातार अपनी वेडिंग वीडियोज और फोटोज शेयर कर रही है। एक बार फिर कुछ ऐसा ही हुआ है। परिणीति ने रविवार को कुछ फोटोज और वीडियोज शेयर किए जो उनकी प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन के है, जिसमें ये कपल क्रिकेट मैच खेलता नजर आ रहा है। यहां पढ़ें पूरी खबर...

पुलकित सम्राट ने शेयर किया 'फुकरे 3' का बिहाइंड द सीन वीडियो

कॉमेडी फिल्म 'फुकरे 3' बड़े पर्दे पर रिलीज हो चुकी है और लगातार बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है। दर्शक चूचा और भोली पंजाबन की कॉमेडी को काफी एन्जॉय कर रहे हैं। अब पुलकित सम्राट ने सोशल मीडिया पर इस फिल्म का बिहाइंड द सीन वीडियो शेयर किया है, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। पुलकित सम्राट के साथ इस फिल्म में वरुण शर्मा, मनजोत सिंह, पंकज त्रिपाठी और ऋचा चड्ढा नजर आए हैं। यह फिल्म मृगदीप सिंह लांबा के निर्देशन में बनी है। पुलकित ने हाल ही में, फिल्म निर्माण के दौरान पर्दे के पीछे के कुछ मस्ती भरे पलों का एक वीडियो शेयर किया है। यहां पढ़ें पूरी खबर...

कन्नड़ एक्टर Nagabhushan की हुई गिरफ्तारी

कन्नड़ (Kannada) इंडस्ट्री के जाने माने एक्टर नागभूषण (Nagabhushan S S) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही हैं। दरअसल, एक्टर की गिरफ्तारी हुई है। बताया जा रहा है कि एक्टर ने अपनी कार से एक कपल को टक्कर मार दी थी, जिसमें से महिला की मौत हो गई है। ऐसे में उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। यहां पढ़ें पूरी खबर...