Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Entertainment Top 5 News 10 Feb: अस्पताल में भर्ती मिथुन चक्रवर्ती, 'रामायण' में 'शूर्पणखा' बनेगी ये एक्ट्रेस!

Entertainment Top 5 News 10 February 2024 बॉलीवुड अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को सीने में तेज दर्द और बेचैनी की समस्या की वजह से हॉस्पिटल में एडमिट किया गया है। इसके अलावा नितेश तिवारी की रामायण में एक और एक्ट्रेस का नाम सामने आया है जो इस फिल्म में शूर्पणखा का किरदार निभा सकती हैं। पढ़ें मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें।

By Rajshree VermaEdited By: Rajshree VermaUpdated: Sat, 10 Feb 2024 06:33 PM (IST)
Hero Image
मनोरंजन जगत से जुड़ी आज की बड़ी खबरें, (X Images)

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Entertainment Top 5 News 10 February 2024: बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार मिथुन चक्रवर्ती को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि सीने में तेज दर्द और बेचैनी की समस्या को मद्देनजर रखते हुए मिथुन दादा को कोलकाता के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में एडमिट किया गया है।

इसके अलावा नितेश तिवारी की 'रामायण' में एक और एक्ट्रेस का नाम सामने आया है जो इस फिल्म में शूर्पणखा का किरदार निभा सकती हैं। यहां पढ़ें मनोरंजन जगत से जुड़ी आज की बड़ी खबरें...

मिथुन चक्रवर्ती की तबीयत बिगड़ी

हिंदी सिनेमा के वरिष्ठ अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को लेकर इस समय बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि एक्टर को कोलकाता के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक मिथुन चक्रवर्ती के सीने में तेज दर्द और बैचेनी की समस्या महसूस हुई, जिसके चलते उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट करना पड़ा है। अपने पिता की तबीयत को लेकर एक्टर महाअक्षय चक्रवर्ती का ताजा बयान भी सामने आया है। यहां पढ़ें पूरी खबर...

'रामायण' में 'शूर्पणखा' बनेंगी ये एक्ट्रेस

डायरेक्टर नितेश तिवारी काफी समय से अपनी आगामी फिल्म रामायण को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इस मूवी में भगवान राम का किरदार रणबीर कपूर निभाने वाले हैं। ऐसे में यह फिल्म अन्य किरदार की कास्टिंग को लेकर काफी समय से सुर्खियां बटोर रही है। अब फिल्म में शूर्पणखा की भूमिका निभाने के लिए एक बड़ी बॉलीवुड एक्ट्रेस का नाम सामने आया है। चलिए जानते हैं कि वो कौन हैं वो एक्ट्रेस, जो नितेश और रणबीर कपूर की रामायण में शूर्पणखा का किरदार निभाने वाली हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर...

फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट से निवेश की मांग

मौजूदा समय में साइबर क्राइम के मामले दिन प्रतिदिन बढ़ रहे हैं। इसका शिकार सिनेमा जगत के तमाम सेलेब्स भी बनते नजर आ रहे हैं। इस समय साउथ सुपरस्टार महेश बाबू की बेटी सितारा घट्टमेननी का नाम साइबर अपराध को लेकर समाने आ रहा है। सितारा की मां और एक्ट्रेस रहीं नम्रता शिरोड़कर ने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी है कि उनकी बेटी का फेक इंस्टाग्राम अकाउंट चलाया जा रहा और उसके जरिए ये जालसाजी करने वाला शख्स लोगों को निवेश और ट्रेडिंग के लिंक शेयर कर रहा है। यहां पढ़ें पूरी खबर...

वरुण ने पूरी की 'स्त्री 2' की शूटिंग?

राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर स्टारर हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'स्त्री' साल 2018 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को लोगों ने काफी पसंद किया था। अब फैंस इसके सीक्वल का इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच एक खबर सामने आ रही है कि श्रद्धा कपूर के साथ इस मूवी में वरुण धवन भी दिखाई दे सकते हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर...

अनिल कपूर ने ट्रेलर शेयर कर लिखी ये बात

फिल्म कागज 2 का बेहतरीन ट्रेलर शुक्रवार को रिलीज कर दिया गया है। ये फिल्म हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता रहे सतीश कौशिक की आखिरी फिल्म है। दिवंगत एक्टर को अंतिम बार बड़े पर्दे पर देखने को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। इसके साथ ही सतीश के जिगरी दोस्त एक्टर अनिल कपूर भी कागज 2 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म के ट्रेलर को लेकर अनिल ने सोशल मीडिया पर अपनी राय रखी है और अपने दोस्त को याद करते हुए बड़ी बात लिखी है। यहां पढ़ें पूरी खबर...