Entertainment Top 5 News 12 November: 'लाल सलाम' का टीजर रिलीज, इस दिन आएगा सालार का ट्रेलर
Entertainment Top 5 News 12 November लाल सलाम का टीजर रिलीज कर दिया गया है। इस फिल्म में सुपरस्टार रजनीकांत छोटा सा दमदार रोल निभाते हुए नजर आएंगे। इसके अलावा प्रभास स्टारर सालार पार्ट 1- सीजफायर के ट्रेलर की रिलीज डेट का एलान कर दिया है। वहीं करण जौहर के शो में अब करीना कपूर और आलिया नजर आने वाली हैं।
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Entertainment Top 5 News 12 November: रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या के डायरेक्शन में बनी लाल सलाम का टीजर रिलीज कर दिया गया है। इस फिल्म में सुपरस्टार छोटा लेकिन दमदार रोल करते नजर आएंगे। इसके अलावा प्रभास स्टारर सालार पार्ट 1- सीजफायर मूवी के ट्रेलर की रिलीज डेट का एलान कर दिया है। यहां पढ़ें मनोरंजन जगत की टॉप 5 न्यूज।
लाल सलाम का टीजर रिलीज
साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार रजनीकांत को लेकर उनके फैंस में एक अलग लेवल का क्रेज बना रहता है। उम्र के इस पड़ाव में भी वह एक्शन सीन इतने पावरफुल तरीके से करते हैं कि उनके आगे नई जनरेशन के कलाकार भी मात खा जाएं। ऐसा ही कुछ वह फिल्म 'लाल सलाम' में भी करते दिखाई देंगे। यह स्पोर्ट्स एक्शन ड्रामा फिल्म है, जिसका टीजर दिवाली के दिन रिलीज कर दिया गया है। यहां पढ़ें पूरी खबर...
Bipasha Basu ने शेयर की डिलीवरी के बाद की तस्वीर
चाहे वो एक्ट्रेस हो या फिर हाउस वाइफ, बेबी के जन्म के बाद एक महिला की जिंदगी हमेशा के लिए बदल जाती है और उसकी प्रायोरिटी बच्चे के इर्द-गिर्द घूमती है। अभिनेत्री बिपाशा बसु (Bipasha Basu) के साथ भी कुछ ऐसा ही है। मां बनने के बाद बिपाशा की जिंदगी में एक खूबसूरत बदलाव आया है। बिपाशा बसु आज अपनी लाडली देवी का पहला बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर...
Tiger 3 की रिलीज पर बजे ढोल नगाड़े
सलमान खान (Salman Khan) और कटरीना कैफ (Katrina Kaif) की मच अवेटेड मूवी 'टाइगर 3' रिलीज हो चुकी है। फैंस फिल्म की अनाउंसमेंट के टाइम से इसके सिनेमाघरों में लगने के इंतजार में थे। दिवाली के दिन रिलीज हुई इस फिल्म को सोशल मीडिया पर अच्छा रिस्पांस मिला है। 'टाइगर 3' का पहला शो सुबह 6 बजे से शुरू हुआ। फैंस में सलमान की फिल्म को लेकर ऐसी दीवानगी देखने को मिली कि सुबह से ही सिनेमाघरों के बाहर लोगों की भीड़ उमड़ी रही। यही नहीं, बल्कि फैंस ने फिल्म की रिलीज का जश्न भी मनाया। यहां पढ़ें पूरी खबर...
Koffee With Karan 8 के प्रोमो में नजर आईं Alia और Kareena
करण जौहर के फेमस टॉक शो 'कॉफी विद करण' के 8वें सीजन की शुरुआत हो चुकी है। अभी तक इस शो के तीन एपिसोड ऑनएयर हो चुके हैं। तीनों ही एपिसोड हिट हुए और लोगों को काफी पसंद आए हैं। अब इसका चौथा एपिसोड आने वाला है, जिसमें बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और करीना कपूर की जोड़ी दिखाई देने वाली हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर...
आ रहा 'सालार' का धमाकेदार ट्रेलर
फिल्मी दुनिया के 'बाहुबली' प्रभास को फिर से एक्शन अवतार में देखने के लिए फैंस तरस रहे हैं। 'साहो', 'राधे श्याम' और 'आदिपुरुष' में प्रभास की भूमिका फैंस के दिलों में नहीं उतर पाई। ऐसे में लोगों को 'सालार' का इंतजार है। फिल्म के पोस्टर और टीजर ने फैंस की धड़कनें बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ी और अब ट्रेलर को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। यहां पढ़ें पूरी खबर...