Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Entertainment Top 5 News 14 Feb: राम मंदिर के लिए शिल्पा हुईं PM की आभारी, जैकलीन की सुकेश के खिलाफ शिकायत वापस

Entertainment Top 5 News 14 February 2024 शाहिद कपूर और कृति सेनन की फिल्म तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया बॉक्स ऑफिस पर पांचवें दिन ही अपना दम दिखाने लगी है। वीकेंड पर अच्छा बिजनेस करने के बाद मंडे टेस्ट में फिल्म थोड़ा लड़खड़ा गई थी लेकिन मंगलवार को तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया ने अपना बिजनेस संभाल लिया।

By Vaishali Chandra Edited By: Vaishali Chandra Updated: Wed, 14 Feb 2024 10:58 AM (IST)
Hero Image
मनोरंजन जगत से जुड़ी आज की बड़ी खबरें, (X Images)

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Entertainment Top 5 News 14 February 2024: बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने राम मंदिर के बारे में एक पत्र लिखकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया है। शिल्पा शेट्टी ने पीएम मोदी के नेतृत्व और इतिहास को नया आकार देने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना की। इसके अलावा सुकेश चंद्रशेखर के खिलाफ जैकलीन फर्नांडिस ने दिल्ली की एक कोर्ट में मामला दर्ज कराया था, जिसे अब उन्होंने वापस ले लिया है। यहां पढ़ें मनोरंजन जगत से जुड़ी आज की बड़ी खबरें...

बॉक्स ऑफिस पर फिल्म TBMAUJ ने जमाई जड़े

शाहिद कपूर और कृति सेनन की फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' बॉक्स ऑफिस पर पांचवें दिन ही अपना दम दिखाने लगी है। वीकेंड पर अच्छा बिजनेस करने के बाद मंडे टेस्ट में फिल्म थोड़ा लड़खड़ा गई थी, लेकिन मंगलवार को 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' ने अपना बिजनेस संभाल लिया। बॉक्स ऑफिस पर 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' पूरी तरह बैलेंस बनाकर आगे बढ़ने की कोशिश कर रही है। रिलीज के पांच दिनों फिल्म ने शानदार कलेक्शन किया है। यहां पढ़ें पूरी खबर...

सिंघम अगेन में अर्जुन कपूर की हुई एंट्री

रोहित शेट्टी की 'इंडियन पुलिस फोर्स' की रिलीज के बाद अब निर्देशक अपनी आगामी फिल्म 'सिंघम अगेन' में जुट गए हैं। सिंघम और सिंघम रिटर्न्स के बाद अब अजय देवगन एक बार फिर से अपनी कॉप यूनिवर्स की फिल्म 'सिंघम अगेन' के साथ लौट रहे हैं। अजय देवगन की सिंघम अगेन से से अब तक उनकी ऑनस्क्रीन पुलिस टीम में शामिल रणवीर सिंह, करीना कपूर खान, दीपिका पादुकोण और टाइगर श्रॉफ का फर्स्ट लुक सामने आ चुका है। यहां पढ़ें पूरी खबर...

राम मंदिर के लिए शिल्पा शेट्टी ने नरेंद्र मोदी का जताया आभार

कुछ दिनों पहले अयोध्या के राम मंदिर में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा हुई। उस दिन का साक्षी बनने के लिए कई सेलेब्स भी वहां मौजूद रहे। अब बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने राम मंदिर के बारे में एक पत्र लिखकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया है। शिल्पा शेट्टी ने पीएम मोदी के नेतृत्व और इतिहास को नया आकार देने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना की, खासकर राम जन्मभूमि के आसपास की कहानी को बदलने में। एक्ट्रेस ने इसे 500 वर्षों से अधिक की गाथा में एक महत्वपूर्ण बदलाव बताया। यहां पढ़ें पूरी खबर...

जैकलीन ने सुकेश के खिलाफ दर्ज शिकायत ली वापस

जैकलीन फर्नांडिस और सुकेश चंद्रशेखर का मामला खबरों में बना हुआ है। 400 करोड़ की ठगी के मामले में जेल में बंद सुकेश चंद्रशेखर के खिलाफ जैकलीन फर्नांडिस ने दिल्ली की एक कोर्ट में मामला दर्ज कराया था, जिसे अब उन्होंने वापस ले लिया है। जैकलीन फर्नांडिस ने अपनी याचिका में सुकेश पर आरोप लगाए थे कि वो मीडिया हाउस के जरिए उन्हें धमकी दे रहे हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर...

'फाइटर' ने गिरते बिजनेस पर लगाई लगाम

ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फिल्म फाइटर का बिजनेस बॉक्स ऑफिस पर गिरता जा रहा है। फिर भी फिल्म जिद पर अड़ी हुई है। 200 करोड़ क्लब में फिल्म पिछले कई दिनों से शामिल होने की कोशिश कर रही है, लेकिन बात बन नहीं पा रही है। फाइटर की कमाई में सबसे ज्यादा गिरावट वीकेंड के बाद आ रही है। मंडे टेस्ट में फिल्म शुरुआत से फेल होती आ रही है। यहां पढ़ें पूरी खबर...