Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Entertainment Top 5 News 13 Jan: शास्त्रीय गायिका प्रभा अत्रे का निधन, इस दिन आएगा 'फाइटर' का ट्रेलर

Entertainment Top 5 News 13 January 2024 मशहूर शास्त्रीय गायिका प्रभा अत्रे का आज 13 जनवरी को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वहीं दूसरी तरफ दीपिका पादुकोण और ऋतिक रोशन स्टारर इंडिया की पहली एरियल एक्शन फिल्म फाइटर के ट्रेलर की रिलीज डेट का एलान मेकर्स ने कर दिया है। यहां पढ़ें मनोरंजन जगत से जुड़ी बड़ी खबरें।

By Rajshree VermaEdited By: Rajshree VermaUpdated: Sat, 13 Jan 2024 05:21 PM (IST)
Hero Image
Entertainment Top 5 News 13 January 2024 (Photo Credit: Instagram)

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Entertainment Top 5 News 13 January 2024: आज 13 जनवरी को मशहूर शास्त्रीय गायिका प्रभा अत्रे का निधन हो गया। ऐसा बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह उन्हें दिल का दौरा पड़ा, जिसके बाद उन्हें पुणे के एक अस्पताल में ले जाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले उनका निधन हो गया। इसके अलावा इंडिया की पहली एरियल एक्शन फिल्म फाइटर के ट्रेलर की रिलीज डेट का एलान हो गया है। यहां पढ़ें मनोरंजन जगत से जुड़ी आज की बड़ी खबरें...

प्रभा अत्रे का हार्ट अटैक से निधन

म्यूजिक इंडस्ट्री से जुड़े लोगों के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है। आज 13 जनवरी को मशहूर शास्त्रीय गायिका प्रभा अत्रे का निधन हो गया। ऐसा बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह उन्हें दिल का दौरा पड़ा, जिसके बाद उन्हें पुणे के एक अस्पताल में ले जाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले उनका निधन हो गया। यहां पढ़ें पूरी खबर...

एयरोब्रिज में बंद रहीं राधिका आप्टे

'मैरी क्रिसमस' (Merry Christmas) एक्ट्रेस राधिका आप्टे (Radhika Apte) के लिए शनिवार की सुबह परेशानियों से भरी रही। एक्ट्रेस यात्रा करने के लिए एयरपोर्ट गईं, लेकिन वहां कुछ ऐसा हुआ, जिसकी वजह से वह घंटों तक एयरोब्रिज में लॉक रहीं। यहां पढ़ें पूरी खबर...

कंगना रनोट पर चढ़ा आस्था का रंग

'गैंगस्टर' जैसी फिल्मों में अपनी शानदार का जलवा बिखरने वालीं एक्ट्रेस कंगना रनोट को भला कौन नहीं जानता। अपने बेबाक अंदाज और फिल्मों में कमाल की एक्टिंग के लिए कंगना का नाम काफी मशहूर है। यही कारण है जो कंगना रनोट इंडस्ट्री की टॉप अदाकाराओं की सूची में शामिल होती हैं। धार्मिक आस्था में कंगना का काफी लगाव है, इसका अंदाजा आप उनके हालिया सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए आसानी से लगा सकते हैं, जिसमें वह भगवान राम की खासियत के बारे में वर्णन करती हुई नजर आ रही हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर...

इस दिन आएगा 'फाइटर' का ट्रेलर

बॉलीवुड स्टार ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की एयियल एक्शन फिल्म 'फाइटर' सुर्खियों में बनी हुई है। यह मूवी साल 2024 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों की लिस्ट में नंबर वन है। देशभक्ति की भावना से पूर्ण पहली बार फैंस को इस मूवी को ऋतिक और दीपिका की केमेस्ट्री देखने को मिलेगी। यहां पढ़ें पूरी खबर...

अनंत-राधिका मर्चेंट का वेडिंग कार्ड वायरल

अंबानी परिवार में फिर से शहनाई गूंजने वाली है। मुकेश अंबानी के बड़े बेटे अनंत अंबानी (Anant Ambani) जल्द ही घोड़ी चढ़ने वाले हैं। वह अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) के साथ सात फेरे लेने जा रहे हैं। अनंत और राधिका की शादी का कार्ड सामने आ गया है। यहां पढ़ें पूरी खबर...