Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Entertainment Top 5 News 15 Jan: 'फाइटर' का ट्रेलर हुआ रिलीज, Nagarjuna ने कैंसिल की मालदीव ट्रिप

Entertainment Top 5 News 15 January 2024 ऋतिक रोशन दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर की आगामी फिल्म फाइटर (Fighter) का ट्रेलर आज 15 जनवरी को मकर संक्रांति के दिन मेकर्स ने जारी का दिया है। इसके अलावा भारत और मालदीव विवाद को देखते हुए साउथ सुपरस्टार नागार्जुन ने अपनी मालदीव ट्रिप कैंसिल कर दी है। पढ़ें मनोरंजन की बड़ी खबरें।

By Rajshree VermaEdited By: Rajshree VermaUpdated: Mon, 15 Jan 2024 05:37 PM (IST)
Hero Image
Entertainment Top 5 News 15 January 2024 (Photo Credit: Instagram)

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Entertainment Top 5 News 15 January 2024: ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फिल्म 'फाइटर' (Fighter) साल 2024 की मच अवेटेड फिल्म है। दर्शक इस फिल्म की राह देख रहे हैं। अब मकर संक्रांति पर फिल्म का ट्रेलर (Fighter Trailer) जारी कर दिया गया है। इसके अलावा साउथ सुपरस्टार नागार्जुन ने भारत और मालदीव विवाद के बीच अपनी मालदीव ट्रिप कैंसिल कर दी है। यहां पढ़ें मनोरंजन जगत से जुड़ी आज की बड़ी खबरें...

रिलीज हुआ फाइटर का ट्रेलर

ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की फिल्म 'फाइटर' (Fighter) साल 2024 की मच अवेटेड फिल्म है। टीजर रिलीज से ही दर्शक फिल्म की राह देख रहे हैं। हाल ही 'फाइटर' का टीजर जारी किया था, जिसने फैंस को और बेकरार कर दिया। वहीं, अब मकर संक्रांति पर फिल्म का ट्रेलर (Fighter Trailer) जारी कर दिया गया है। यहां पढ़ें पूरी खबर...

रोहित ने दिखाई 'सिंघम अगेन' की झलक

फिल्म इंडस्ट्री के मोस्ट पॉपुलर डायरेक्टर रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) की एक्शन और कॉमेडी से भरपूर फिल्में पसंद की जाती रही हैं। उनकी अधिकतर फिल्मों में आपको हवा में उड़ती हुई गाड़ियां जरूर देखने को मिलेंगी और यही बात उन्हें बाकी डायरेक्टर्स से अलग बनाती है। फैंस ने उनके डायरेक्शन में बनी लगभग हर फिल्म को बेइंतहा प्यार दिया है और अब उन्हें इंतजार है 'सिंघम अगेन' का। यहां पढ़ें पूरी खबर...

प्रभु देवा सहित GOAT स्क्वाड का लुक OUT

साल 2023 में 'लियो' से धमाका करने के बाद थलापति विजय (Thalapathy Vijay) अपनी आगामी फिल्म 'द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' को लेकर चर्चा में हैं। कुछ समय पहले ही विजय ने इस एक्शन थ्रिलर की अनाउंसमेंट की थी। आज पोंगल (Pongal) है और इस शुभ अवसर पर विजय ने चाहने वालों को शुभकामनाएं देने के साथ-साथ एक सरप्राइज भी दिया। पोंगल पर उन्होंने अपनी आगामी तमिल फिल्म 'द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' (The Greatest of All Time) का नया धांसू पोस्टर रिलीज किया है। यहां पढ़ें पूरी खबर...

Nagarjuna ने कैंसिल की मालदीव ट्रिप

भारत और मालदीव के बीच शुरू हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लगातार बॉयकॉट मालदीव ट्रेंड कर रहा है। अभी तक कई बॉलीवुड हस्तियों ने इस विवाद पर अपनी राय दी है। बॉलीवुड सितारों के बाद साउथ के जाने माने सुपरस्टार नागार्जुन भी इसमें शामिल हो गए हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर...

आयुष्मान खुराना को मिला प्राण-प्रतिष्ठा का निमंत्रण

22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर जोरो से तैयारियां चल रही हैं। इस शुभ और खास मौके के लिए कई एक्टर्स को आमंत्रित किया जा रहा है। रजनीकांत, प्रभास से लेकर कंगना रनोट तक कई सेलेब्स को अब तक इनविटेशन मिल चुका है। वहीं अब 15 जनवरी यानी मकर संक्रांति (Makar Sankranti) के मौके पर एक्टर आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurran) को प्राण-प्रतिष्ठा के लिए न्योता मिला है। यहां पढ़ें पूरी खबर...