Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Entertainment Top News: एल्विश को पुलिस ने किया गिरफ्तार, सिद्धू मूसेवाला के घर गूंजी किलकारी, मनोरंजन की 5 खबरें

यूट्यूबर एल्विश यादव को नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस गिरफ्तारी की वजह सांपों के जहर से जुड़ा मामला है। वहीं दूसरी तरफ दिवंगत सिंगर सिद्धू मूसेवाला के फैंस को आज उनके पिता बलकौर सिंह ने एक बड़ी गुड़ न्यूज दी है। दरअसल बलकौर सिंह ने न्यू बॉर्न बेबी के साथ पहली तस्वीर शेयर की है। पढ़ें मनोरंजन से जुड़ी बड़ी खबरें।

By Rajshree Verma Edited By: Rajshree Verma Updated: Sun, 17 Mar 2024 05:27 PM (IST)
Hero Image
मनोरंजन जगत से जुड़ी आज की बड़ी खबरें (X Images)

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिग बॉस ओटीटी 2 विनर एल्विश यादव (Elvish Yadav) को लेकर को एक बड़ी खबर सामने आ रही है। कहा जा रहा है कि यूट्यूबर को नोएडा पुलिस ने किया गिरफ्तार है। इसके अलावा दिवंगत सिंगर सिद्धू मूसेवाला के फैंस उनके निधन के दो साल बाद भी उन्हें भूले नहीं हैं। अब सिद्धू के पिता बलकौर सिंह ने न्यू बॉर्न के साथ पहली तस्वीर शेयर करते हुए गुड न्यूज दी है। यहां पढ़ें मनोरंजन जगत से जुड़ी आज की बड़ी खबरें...

एल्विश यादव को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बिग बॉस ओटीटी 2' विनर एल्विश यादव (Elvish Yadav) को लेकर को एक बड़ी खबर सामने आ रही है। कहा जा रहा है कि यूट्यूबर को नोएडा पुलिस ने किया गिरफ्तार है। इस गिरफ्तारी की वजह सांपों के जहर से जुड़ा मामला है। बता दें, पिछले साल नोएडा पुलिस ने सेक्टर 39 में एफआईआर दर्ज की थी, आज एल्विश यादव को पूछताछ के लिए बुलाया गया था, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। यहां पढ़ें पूरी खबर...

फिर शुरू की बेबी जॉन की शूटिंग

बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'बेबी जॉन' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इस मूवी में उनका एक्शन अवतार देखने को मिलने वाला है। हालांकि, कुछ दिनों पहले अभिनेता ने फिल्म की शूटिंग से ब्रेक लिया था। वहीं, अब उन्होंने अपने फैंस के साथ खुशखबरी शेयर की है। दरअसल, वरुण ने फिर से बेबी जॉन की शूटिंग शुरू कर दी है। यहां पढ़ें पूरी खबर...

नेपोटिज्म पर खुलकर बोले ओरी

नेपोटिज्म एक ऐसा मुद्दा है, जिसकी चर्चा आए दिन सोशल मीडिया पर होती रहती है। जब भी कोई स्टार किड्स अपना डेब्यू करता है, तो दर्शक उसे नेपोटिज्म से जोड़ देते हैं। अब हाल ही में स्टार किड्स के खास दोस्त और सोशल मीडिया सेंसेशन ओरहान अवात्रामणि उर्फ ओरी ने नेपोटिज्म पर अपने विचार शेयर किए हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर...

सच्ची घटनाओं पर आधारित है क्रू

अपकमिंग फिल्म 'क्रू' को लेकर काफी बज बना हुआ है। करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan), कृति सेनन (Kriti Sanon) और तब्बू (Tabu) स्टारर इस फिल्म में पहली बार इन तीनों लीडिंग एक्ट्रेस का धमाल और करिश्मा देखने को मिलेगा। फिल्म का ट्रेलर रीसेंटली रिलीज किया गया, जिसके बाद फैंस की फिल्म रिलीज को लेकर एक्साइटमेंट बढ़ गई है। यहां पढ़ें पूरी खबर...

सिद्धू मूसेवाला के घर गूंजी किलकारी

दिवंगत सिंगर सिद्धू मूसेवाला के फैंस आज भी उन्हें मिस करते हैं। वह उनके गानों के जरिये उन्हें याद करते हैं। कुछ दिनों पहले यह खबर आई थी कि 58 की उम्र में उनकी मां चरण कौर प्रेग्नेंट हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। हालांकि, सिद्धू के पिता बलकौर सिंह ने इस पर कुछ खास रिएक्ट नहीं किया था। वहीं, अब उन्होंने फैंस के साथ गुड न्यूज शेयर की है। यहां पढ़ें पूरी खबर...