Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Entertainment Top 5 News 18 Oct: 'फुकरे 3' पहुंची 100 करोड़ क्लब के करीब, 'दुल्हनिया' फ्रेंचाइजी के लिए तैयार करण जौहर

Entertainment Top 5 News 18 October बिग बॉस सीजन 17 की शुरुआत 17 कंटेस्टेंट्स के साथ हो चुकी है। एंटरटेनमेंट से लेकर जर्नलिज्म बिजनेस और सोशल मीडिया से जुड़ी हस्तियां शो का हिस्सा बनी हैं। बिग बॉस को स्टार्ट हुए अभी चंद दिन हुए हैं।

By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali ChandraUpdated: Wed, 18 Oct 2023 11:53 AM (IST)
Hero Image
एंटरटेनमेंट से जगत से जुड़ी आज की बड़ी खबरें (Instagram Images)

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। ओम पुरी ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री को कई यादगार फिल्में दी हैं। आर्ट फिल्मों से लेकर कमर्शियल सिनेमा तक, उन्होंने शानदार काम किया। एक्टिंग के मामले में तो उनका कोई मुकाबला ही नहीं। आज उनकी बर्थ एनिवर्सरी है। इसके अलावा बॉक्स ऑफिस पर जवान अलविदा कहने की तैयारी कर रही है। वहीं, फुकरे 3 अब 100 करोड़ क्लब निशाने साधे बैठी है। यहां पढ़ें मनोरंजन जगत से जुड़ी आज की बड़ी खबरें...

'फुकरे 3' का बिजेनस पहुंचा 90 करोड़ के पार

फुकरे 3 पॉपुलर कॉमेडी फ्रेंचाइजी का हिस्सा है। फिल्म अपने जॉनर और ह्यूमर की वजह से दर्शकों को हर बार एंटरटेन करती है। फिल्म के तीसरे पार्ट को भी ठीक-ठाक रिस्पॉन्स मिला। अब फुकरे 3 ने रिलीज के 20 दिन पूरे कर लिए है। आइए जानते है फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक कैसा बिजनेस किया है। यहां पढ़ें पूरी खबर...

बिग बॉस 17 में नॉमिनेट हुए ये तीन कंटेस्टेंट्स

बिग बॉस सीजन 17 की शुरुआत 17 कंटेस्टेंट्स के साथ हो चुकी है। एंटरटेनमेंट से लेकर जर्नलिज्म, बिजनेस और सोशल मीडिया से जुड़ी हस्तियां शो का हिस्सा बनी हैं। बिग बॉस को स्टार्ट हुए अभी चंद दिन हुए हैं। वहीं, अब पहले नॉमिनेशन की प्रक्रिया भी हो चुकी है और तीन कंटेस्टेंट्स एलिमिनेशन जोन में आ चुके हैं। बिग बॉस 17 के हाल ही में कुछ प्रोमो सामने आए थे। इनमें कुछ वीडियो नॉमिनेशन के भी थे, जिनमें मनारा चोपड़ा नॉमिनेट होते हुए नजर आई थीं। अब उनके साथ दो और कंटेस्टेंट्स एलिमिनेशन की नाव पर सवार हो गए। हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर...

ओम पुरी की बर्थ एनिवर्सरी

ओम पुरी ने बॉलीवुड में जो मुकाम हासिल किया, उसके लिए उन्होंने खूब स्ट्रगल भी किया। एक्टर ने मेहनत की धूप में खुद को निखारा और एक्टिंग की दुनिया का एक बड़ा नाम बन गए। ‘आक्रोश’, ‘आरोहण’, ‘अर्द्ध सत्य’, ‘जाने भी दो यारों’, ‘चाची 420’, ‘हेरा फेरी’, ‘मालामाल वीकली’ और ’मिर्च मसाला’ उनकी कुछ पॉपुलर फिल्में हैं। ओम पुरी ने सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं, बल्कि हॉलीवुड में भी डंका बजाया। यहां पढ़ें पूरी खबर...

बॉक्स ऑफिस से हटने को तैयार नहीं 'जवान'

शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म जवान (Jawan) साल 2023 की ब्लॉकबस्टर फिल्म है। बॉलीवुड के सभी एक्टर और डायरेक्टर अपनी फिल्म के लिए जवान जैसी सफलता की कामना करते हैं। हालांकि, ये कमाल कर पाना हर किसी के बस की बात नहीं है। जवान ने बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर शानदार बिजनेस किया। कम प्रमोशन के बाद भी फिल्म ने छप्परफाड़ कमाई की। शाह रुख खान के स्टारडम ने जवान की नैया पार लगा दी। अब फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपने 5 हफ्ते पूरे करने वाली है। इसके साथ ही फिल्म अपनी एक जिद्द भी पूरी कर सकती है। यहां पढ़ें पूरी खबर...

दुल्हनिया फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म के लिए एक्साइटेड हैं करण जौहर

दृश्यम 2, गदर 2 और ओएमजी 2 फिल्मों की सफलता ने फ्रेंचाइजी फिल्मों की बहार को थोड़ी और हवा दे दी है। ऐसे में भला फिल्मकार करण जौहर कैसे पीछे रह सकते हैं। वह पहले भी स्टूडेंट ऑफ द ईयर (2012) की सीक्वल फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 (2019) बना चुके हैं। अब उनकी नजरें दुल्हनिया सीरीज की फिल्मों की फ्रेंचाइजी आगे बढ़ाने पर है। इस सीरीज पर पहली फिल्म हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया साल 2014 में तथा दूसरी फिल्म बद्रीनाथ की दुल्हनिया साल 2017 में प्रदर्शित हुई थी। यहां पढ़ें पूरी खबर...