Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Entertainment Top 5 News 2 March: कानपुर के वैभव गुप्ता ने जीता Indian Idol 14, आर्टिकल 370 ने कमाए 50 करोड़

राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी के प्री- वेडिंग फंक्शन की चर्चा पूरे देश में हो रही है। 1 मार्च से 3 मार्च तक चले इस फंक्शन में दुनियाभर के नामी चेहरों ने हिस्सा लिया। वहीं अब इवेंट खत्म होने के बाद सभी सेलिब्रिटी अपने- अपने घरों को रवाना हो गए हैं। इसके अलावा सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल 14 को विनर मिल गया है। 

By Vaishali Chandra Edited By: Vaishali Chandra Updated: Mon, 04 Mar 2024 11:34 AM (IST)
Hero Image
मनोरंजन जगत से जुड़ी आज की बड़ी खबरें, (X Images)

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। यामी गौतम और प्रियामणि की पॉलिटिकल स्टारर 'आर्टिकल-370' की शुरुआत घरेलू बॉक्स ऑफिस पर पांच करोड़ से ज्यादा की कमाई के साथ हुई थी। वहीं, अब फिल्म का बिजनेस 50 करोड़ के पार पहुंच गया है। इसके अलावा सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल सीजन 14 को अपना विनर मिल गया है। यहां पढ़ें मनोरंजन जगत से जुड़ी आज की बड़ी खबरें...

वैभव गुप्ता ने जीता इंडियन आइडल 14 का खिताब

सिंगिंग रियलिटी शो 'इंडियन आइडल 14' का सफर आज खत्म हो गया है। इस सीजन का अपना विनर मिल गया है, जिसका नाम है वैभव गुप्ता (Vaibhav Gupta)। कानपुर के रहने वाले वैभव गुप्ता ने 'इंडियन आइडल' के 14वें सीजन का खिताब जीता है। इस शो में लगभग चार महीने तक दर्शकों का मनोरंजन किया। यहां पढ़ें पूरी खबर...

यामी गौतम की आर्टिकल-370 ने फिर मारी दहाड़

यामी गौतम और प्रियामणि की पॉलिटिकल स्टारर फिल्म 'आर्टिकल-370' ने बीते महीने 23 फरवरी 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। इस फिल्म की शुरुआत घरेलू बॉक्स ऑफिस पर पांच करोड़ से ज्यादा की कमाई के साथ हुई थी। आर्टिकल-370 ने पहले वीकेंड पर 36 करोड़ के आसपास का बिजनेस कर डाला था। हालांकि, जैसे ही मंडे आया फिल्म के कलेक्शन में थोड़ी गिरावट देखने को मिली। यहां पढ़ें पूरी खबर...

नीता अंबानी ने बेटे-बहू के लिए खास डांस

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन में पूरे बॉलीवुड ने परफॉर्म किया। रिहाना से लेकर एकन तक कई अंतरराष्ट्रीय  स्टार्स ने भी लाइव स्टेज परफॉर्मेंस दी। हालांकि, इन सब पर मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी अकेले भारी पड़ गईं। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री- वेडिंग फंक्शन में नीता अंबानी की परफॉर्मेंस देख हर किसी ने दांतों तले उंगलियां दबा ली। यहां पढ़ें पूरी खबर...

लापता लेडीज ने बॉक्स ऑफिस पर कमाए कितने करोड़

आमिर खान(Aamir Khan) खुद भले ही साल 2024 में फिल्मी पर्दे पर ना उतरें हों, लेकिन उनके प्रोडक्शन में बनी फिल्म लापता लेडीज (Laapataa Ladies) साल 2024 की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक रही है। इस फिल्म की स्टारकास्ट भले ही बड़ी ना हो,लेकिन फिल्म का प्रमोशन जिस तरह से बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट ने किया, उससे इस फिल्म को देखने की उत्सुकता दर्शकों के अंदर जरूर बनी रही। 1 मार्च 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली इस फिल्म का पहला वीकेंड कैसा रहा, चलिए जानते हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर...

अनंत- राधिका के प्री-वेडिंग फंक्शन का समापन

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग सेरेमनी 1 से 3 मार्च तक चली। वहीं, अब सभी सेलेब्स अपने- अपने घर के लिए जामनगर से रवाना हो चुके हैं। इनमें रणबीर कपूर और आलिया भट्ट भी सोमवार को जामनगर से वापस मुंबई जाते हुए स्पॉट हुए। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग से हाल ही में राहा का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वो मां की गोद में बैठी अनंत अंबानी के साथ चिट-चैट करते हुए नजर आई थीं। वहीं, अब राहा कपूर का एक नया वीडियो वायरल हो रहा है। यहां पढ़ें पूरी खबर...