Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Entertainment 21st Feb: अमीन सयानी का निधन, Vidya Balan के नाम पर हुई ठगी, मनोरंजन जगत की 5 बड़ी खबरें

Entertainment Top 5 News 21 February 2024 सोशल मीडिया आज के समय में बॉलीवुड स्टार्स को लोगों से जोड़े रखने के लिए जहां फायदेमंद है तो वहीं दूसरी तरफ कभी-कभी ये सितारों के लिए मुसीबत का सबब बन गया है। कई बार बॉलीवुड सितारों के नाम पर फेक आईडी बनाकर कई लोग उसका गलत इस्तेमाल करते हैं। अब ऐसा ही एक मामला सामने आया है विद्या बालन का।

By Vaishali Chandra Edited By: Vaishali Chandra Updated: Wed, 21 Feb 2024 12:05 PM (IST)
Hero Image
मनोरंजन जगत से जुड़ी आज की बड़ी खबरें, (X Images)

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Entertainment Top 5 News 21 February 2024: रेडियो की दुनिया के बादशाह अमीन सयानी का निधन हो गया है। 91 साल की उम्र में उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली। मौत की वजह हार्ट अटैक को बताया जा रहा है। इसके अलावा विद्या बालन अपने फेक अकाउंट को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। सोशल मीडिया पर उनके नाम पर ठगी करने वालों के खिलाफ उन्होंने एफआईआर दर्ज कराई है। यहां पढ़ें मनोरंजन जगत से जुड़ी आज की बड़ी खबरें...

आइकोनिक रेडियो अनाउंसर अमीन सयानी का निधन

रेडियो की दुनिया के जाने- माने अनाउंसर अमीन सयानी का निधन हो गया है। 91 साल की उम्र में उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली। मौत की वजह हार्ट अटैक को बताया जा रहा है। अमीन सयानी के निधन से उनका परिवार शोक में डूब गया है। अमीन सयानी ने मंगलवार की रात मुंबई के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके बेटे राजिल सयानी ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया की अमीन सयानी को हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। यहां पढ़ें पूरी खबर...

विद्या बालन ने फेक अकाउंट बनाने पर दर्ज की एफआईआर

सोशल मीडिया आज के समय में बॉलीवुड स्टार्स को लोगों से जोड़े रखने के लिए जहां फायदेमंद है, तो वहीं दूसरी तरफ कभी-कभी ये सितारों के लिए मुसीबत का सबब बन गया है। कई बार बॉलीवुड सितारों के नाम पर फेक आईडी बनाकर कई लोग उसका गलत इस्तेमाल करते हैं। हाल ही में अब ऐसा ही एक मामला सामने आया है विद्या बालन का, जहां उनके नाम पर एक शख्स ने सोशल मीडिया पर लोगों को बेवकूफ बनाकर ठगी की है। इस शख्स के खिलाफ विद्या ने मुंबई पुलिस में अपनी शिकायत भी दर्ज करवाई है। यहां पढ़ें पूरी खबर...

TBMAUJ की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट

वैलेंटाइन वीक में सिनेमाघरों में रिलीज हुई शाहिद कपूर और कृति सेनन की फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' की रिलीज को 12 दिन पूरे हो चुके हैं। इस रोबोटिक प्रेम कहानी की शुरुआत बॉक्स ऑफिस पर जोरदार हुई थी। शाहिद कपूर-कृति सेनन की शानदार केमिस्ट्री ने पहली बार ही दर्शकों का खूब दिल जीता था। हालांकि, अब धीरे-धीरे जैसे दिन बीत रहे हैं, फाइटर की तरह ही शाहिद कपूर (Shahid Kapoor)और कृति सेनन स्टारर फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' का कलेक्शन डाउन होने लगा है। यहां पढ़ें पूरी खबर...

दो रिवाजों से शादी करेंगे रकुल और जैकी

बी टाउन के लवली कपल रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) और जैकी भगनानी (Jackky Bhagnani) अब से कुछ ही देर में ऑफिशियली एक दूसरे के हो जाएंगे। कपल गोवा के रॉयल होटल में सात फेरे लेगा। इस शाही शादी में शामिल होने के लिए बॉलीवुड के कई सितारे पहुंच चुके हैं। वहीं, ऐसी चर्चा है कि रकुल और जैकी एक नहीं, दो ट्रेडिशन से शादी करेंगे। यहां पढ़ें पूरी खबर...

दीपिका-ऋतिक की 'फाइटर' का लुढ़का बिजनेस

ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म 'फाइटर' का सफर बॉक्स ऑफिस पर बस अब खत्म होने को है। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी ये फिल्म दर्शकों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी। 30 करोड़ से ओपनिंग करने वाली दीपिका पादुकोण और ऋतिक रोशन स्टारर 'फाइटर को सिनेमाघरों में लगे हुए एक महीना पूरा होने जा रहा है। शाहिद कपूर और कृति सेनन की फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' की रिलीज के बाद फाइटर का बिजनेस बहुत ही बुरी तरह से गिर गया है। यहां पढ़ें पूरी खबर...